UGC NET December 2026 Exam City को कब तक बदला जा सकते हैं? ugcnet.nta.nic.in देखें लास्ट डेट

Last Updated: Nov 27, 2026, 17:02 IST

UGC NET Exam City Change 2026 Last Date: NTA ने UGC NET December 2026 के उन छात्रों को 29 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक ugcnet.nta.nic.in पर एग्जाम शहर बदलने का मौका दिया है, जिन्हें चार ऑप्शन से बाहर का शहर मिला है। यहां से इससे जुड़ी सभी डिटेल्स को चेक करें। 

UGC NET Exam City Change 2026 Last Date
UGC NET Exam City Change 2026 Last Date

UGC NET December 2026 Exam City Change: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2026 एग्जाम के उन छात्रों को एग्जाम शहर बदलने का मौका दिया है, जिन्हें उनकी चुनी हुई चार प्राथमिकताओं से बाहर का एग्जाम शहर अलॉट हुआ है। ऐसे छात्र 29 नवंबर 2026 की रात 11:55 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर उपलब्ध ऑप्शनों में से दूसरा एग्जाम शहर चुन सकते हैं।

NTA ने दिसंबर 2026 सेशन की सिटी इंटीमेशन स्लिप 25 नवंबर 2026 को जारी कर दी थी। साथ ही, कुल 9,76,008 छात्रों को एग्जाम शहर अलॉटेड किए गए है, जिनमें से 89.56% यानी 8,74,121 छात्रों को पहली पसंद और 97.74% को अपनी चार प्राथमिकताओं में से शहर मिला, जबकि 22,050 छात्रों को चार ऑप्शन से बाहर शहर अलॉट हुआ था। इन्हीं छात्रों की सुविधा के लिए इस विंडो को खोला गया है।

UGC NET December 2026 Exam City Change Opportunity Official Tweet 

 

UGC NET December 2026 Exam City Change: लास्ट डेट और जरूरी नियम

एग्जाम शहर का नया ऑप्शन चुनने से पहले छात्रों को NTA के इन महत्वपूर्ण निर्देशों को भी ध्यान में रखना होगा:

  • लास्ट डेट व टाइम टाइम: नया एग्जाम शहर चुनने की लास्ट डेट 29 नवंबर 2026 की रात 11:55 PM पर निर्धारित है।
  • सीटों की उपलब्धता पर निर्भर: शहर का सेलेक्शन और अलॉटेड संबंधित एग्जाम शहर में सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।
  • पहले आओ, पहले पाओ: अलॉटेड 'पहले आओ, पहले पाओ' के सिद्धांत पर होगा, इसलिए एलिजिबल छात्रों को लास्ट टाइम का इंतजार किए बिना जल्द रजिस्ट्रेशन करना चाहिए।
  • चॉइस होगी फाइनल: एक बार नया एग्जाम शहर सबमिट करने के बाद आपका सेलेक्शन फाइनल माना जाएगा। साथ ही, इसमें दोबारा कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
  • ऑप्शन न चुनने पर स्थिति: जो छात्र इस ऑप्शन का उपयोग नहीं करेंगे, उनका पहले में अलॉटेड एग्जाम शहर ही कायम रहेगा।

ugcnet.nta.nic.in पर नया एग्जाम शहर कैसे चुनें?

छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके उपलब्ध एग्जाम शहरों में से नया ऑप्शन चुन सकते हैं:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in/ पर विजिट करें। 
  2. Candidate Activity सेक्शन में Opportunity to select another Examination City-UGC-NET December 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को फिल करके लॉगिन-इन करें।
  4. उपलब्ध ऑप्शन में से अपना उपयुक्त एग्जाम शहर को चुनें।
  5. सभी डिटेल्स को चेक करने के बाद ऑप्शन को सबमिट करें। 
  6. फिर, कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: CTET Exam City Intimation Slip 2026 LIVE: सीटीईटी सिटी इंटीमेशन स्लिप कब जारी होगी, ctet.nic.in पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 27, 2026, 17:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News