SSC CHSL Admit Card 2026: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड कब आएगा? जानें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Nov 27, 2026, 17:02 IST

SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2026: एसएससी CHSL टियर 1 एडमिट कार्ड जल्द ही एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जारी होने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 

SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही एसएससी CHSL टियर 1 परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपना आवेदन फॉर्म भर कर जमा किया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है; इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र का पता जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी होती है।

एसएससी CHSL टियर 1 एडमिट कार्ड 2026 - हाइलाइट्स 

  • आयोग का नाम: कर्मचारी चयन आयोग 

  • परीक्षा का नाम: एसएससी संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा 2026 

  • स्टेज : टियर-1 

  • एग्ज़ाम मोड : कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

  • चयन प्रक्रिया : टियर-1, टियर-2 और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

  • टियर-1 परीक्षा तिथि: 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026

  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: संबंधित परीक्षा तिथि से 2–3 दिन पहले

  • स्वयं के स्क्राइब (Own Scribe) OTR मैपिंग की अंतिम तिथि: 28 नवंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)

  • आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in

SSC CHSL Admit Card 2026 कब आएगा?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) 2026 टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 30 नवंबर या 1 दिसंबर 2026 (संबंधित परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले) से ऑनलाइन जारी किए जाने की उम्मीद है। आयोग द्वारा 23 नवंबर 2026 को ही परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। टियर-1 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

SSC CHSL City Intimation Slip 2026 Link

SSC CHSL Tier 1 Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in को ओपन करें।

  2. होमपेज पर ऊपर या 'Quick Links' सेक्शन में Admit Card विकल्प पर क्लिक करें।

  3. होम पेज पर Login पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और पासवर्ड या जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

  4. फिर कैप्चा कोड दर्ज करके और Login पर क्लिक करें।

  5. डैशबोर्ड खुलने पर SSC CHSL (10+2) Tier 1 Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें। 

  6. अब आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 27, 2026, 17:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News