SSC CHSL City Intimation Slip 2026 Link: एसएससी सीएचएसएल एग्जाम सिटी स्लिप ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड

Last Updated: Nov 24, 2026, 09:17 IST

SSC CHSL City Intimation Slip 2026 Download Link: अभ्यर्थी एसएससी सीएचएसएल एग्जाम की सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। 

SSC CHSL City Intimation Slip 2026 Download Link यहां देखें।
SSC CHSL City Intimation Slip 2026 Download Link यहां देखें।

SSC CHSL City Intimation Slip 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जामिनेशन (CHSL) Tier-I 2026 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी (City Intimation Slip) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं आयोग 03 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच Tier-I परीक्षा आयोजित करेगा, और एडमिट कार्ड उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि से 2-3 दिन पहले डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी।

SSC CHSL Exam City Slip 2026 Link 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी सीएचएसएल एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना परीक्षा शहर देखने के लिए ssc.gov.in पर लॉगिन करके सीधे अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए अपना Username (Registration Number) और Password (SSC Registration Password)  के साथ कैप्चा कोड भी दर्ज करना होगा। हमने उम्मीदवारों सुविधा के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी अपडेट कर दिया है।

यहां क्लिक करें- SSC CHSL Exam City Intimation Slip 2026 Download Link (Active) 

Screenshot 2026-11-24 083412

Also Read: SSC CHSL City Intimation Slip 2026

स्वयं के स्क्राइब (Scribe) के लिए नया रजिस्ट्रेशन

  • 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए सभी स्क्राइब रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिए गए हैं। इसलिए यदि आपको स्वयं के स्क्राइब की सुविधा चाहिए, तो नया रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • अब स्क्राइब पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) अनिवार्य कर दिया गया है। स्क्राइब बनने या परीक्षा में शामिल होने वाले सभी लोगों को वेबसाइट पर नया पंजीकरण पूरा करना होगा।

  • स्क्राइब की अधिकतम आयु सीमा 4 नवंबर 2025 की अपडेटेड नीति (PP001/14/2024-PP (e-10280)) के अनुसार रहेगी। बाकी नियम परीक्षा के मूल नोटिस के अनुसार ही लागू होंगे।

स्क्राइब OTR मैपिंग और एंट्री पास

  • स्वयं के स्क्राइब का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवार 28 नवंबर 2026 (रात 11:00 बजे) तक अपने स्क्राइब का OTR (One-Time Registration) मैप कर सकते हैं।

  • स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन नंबर जमा करना और सफलतापूर्वक OTR मैप करना जरूरी है। जो उम्मीदवार समय पर OTR मैप करेंगे, केवल उन्हीं के स्क्राइब का प्रवेश पास (Entry Pass) जारी किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 24, 2026, 09:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News