SSC CHSL Tier-I 2026 Notice: 28 नवंबर तक Scribe OTR मैपिंग का मौका, एग्जाम से 2-3 दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
SSC CHSL (10+2) Tier-I एग्जाम 2026 का आयोजन 3 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा, जिसके एग्जाम सिटी की जानकारी ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। साथ ही, एडमिट कार्ड एग्जाम से 2-3 दिन पहले जारी होंगे। 'Own Scribe' वाले छात्रों को 28 नवंबर 2026 रात 11:00 बजे तक Scribe OTR मैपिंग पूरी करनी होगी।
SSC CHSL 10+2 Exam City & Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल एग्जाम 2026 (Tier-I) के छात्रों के लिए 23 नवंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग के अनुसार, यह कंप्यूटर आधारित एग्जाम 3 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक सभी छात्रों के लिए आयोजित किए जाएंगे।
छात्र आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिए गए लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से अपने एग्जाम के शहर का ऑप्शन देख सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की समय-सीमा और 'Own Scribe' सुविधा से जुड़े इंपॉर्टेंट नियमों की जानकारी भी इस नोटिस में शामिल की गई है।
SSC CHSL Tier-I Exam City Intimation Slip 2026 Link - यहां क्लिक करें
SSC CHSL Tier-I 2026 Notice
SSC CHSL Tier-I 2026: एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड और मुख्य अपडेट
SSC के IT अनुभाग द्वारा जारी नोटिस की मुख्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां से देखें।
- एग्जाम की डेट: 3 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक।
- एग्जाम शहर की जानकारी: छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉगिन करके अपने एग्जाम शहर को देख सकते हैं।
- एडमिट कार्ड: संबंधित एग्जाम डेट से लगभग 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। इससे जुड़े डिटेल्ड 7 सितंबर 2026 को प्रकाशित नोटिस में उपलब्ध हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट: ssc.gov.in
ssc.gov.in पर एग्जाम शहर और एडमिट कार्ड कैसे देखें?
छात्र एग्जाम शहर और एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट पर निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से अपने क्रेडेंशियल्स फिल करके लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद अपनी एग्जाम के शहर की डिटेल्स देखें और आवश्यकत अनुसार उसकी प्रति सुरक्षित रखें।
- अपनी निर्धारित एग्जाम डेट से 2 से 3 दिन पहले उसी लॉगिन माध्यम से अपना Admission Certificate (एडमिट कार्ड) डाउनलोड करें।
'Own Scribe' सुविधा और Scribe OTR मैपिंग के जरूरी नियम
जो छात्र एग्जाम में 'Own Scribe' की सुविधा का लाभ ले रहे हैं, उनके लिए आयोग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं:
- नया रजिस्ट्रेशन जरूरी: 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए स्क्राइब (Scribe) रजिस्ट्रेशन समाप्त/निस्तारित किए जा चुके हैं, इसलिए 'Own Scribe' सुविधा लेने वाले छात्रों के लिए आयोग की वेबसाइट पर नया स्क्राइब रजिस्ट्रेशन आवश्यक हो सकता है।
- आधार ऑथेंटिकेशन के साथ रजिस्ट्रेशन: स्क्राइब रजिस्ट्रेशन अब आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) के साथ एकीकृत कर दिया गया है, इसलिए स्क्राइब के रूप में नामांकन/उपस्थित होने वाले सभी व्यक्तियों के लिए वेबसाइट पर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी है।
- Scribe OTR मैपिंग की लास्ट डेट: 'Own Scribe' का ऑप्शन चुनने वाले छात्र 28 नवंबर 2026 की रात 11:00 बजे तक अपना Scribe OTR मैप कर सकेंगे। Scribe Entry Pass केवल उन्हीं छात्रों के लिए जनरेट किया जाएगा, जो सफलतापूर्वक अपना Scribe OTR मैप करेंगे।
- अधिकतम आयु सीमा और अन्य नियम: स्क्राइब रजिस्ट्रेशन नंबर जमा करने पर ही Scribe Entry Pass बनेगा। स्क्राइब के रूप में उपस्थित होने वाले व्यक्ति की अधिकतम अनुमन्य आयु सीमा 4 नवंबर 2025 की अद्यतन नीति (सं. PP001/14/2024-PP (e-10280)) के अनुसार होगी, जबकि टॉप निर्देश एग्जाम के मूल नोटिस के अनुसार ही रहेंगे।
यहां भी पढ़े: UGC NET Exam City Intimation Slip 2026 को लेकर NTA ने जारी की अपडेट, यहां देखें
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.