UGC NET Exam City Intimation Slip 2026 को लेकर NTA ने जारी की अपडेट, यहां देखें

Last Updated: Nov 24, 2026, 05:00 IST

UGC NET Exam City Slip 2026 Out Soon: NTA ने UGC-NET दिसंबर 2026 के एग्जाम शहर की सिटी इंटिमेशन स्लिप 25 नवंबर 2026 तक जारी कर दी जाएगी। छात्र इस स्लिप को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें।

UGC NET Exam City Intimation Slip 2026 Latest Updates
UGC NET Exam City Intimation Slip 2026 Latest Updates

NTA UGC NET City Intimation Slip 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी की है। NTA की ऑफिशियल सूचना के अनुसार, UGC-NET December 2026 की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप इसी हफ्ते यानी 25 नवंबर 2026 तक जारी कर दी जाएगी।

अब छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके अपने एग्जाम शहर के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही, उसी के अनुसार सभी छात्र एग्जाम में शामिल होने के लिए अपनी तैयारी को पूरा कर सकेंगे। 

NTA UGC NET City Intimation Slip 2026 Latest Update - Official Tweet 

UGC NET December 2026: एग्जाम डेट, शिफ्ट और मुख्य इंपॉर्टेंट डिटेल्स 

NTA द्वारा जारी सब्जेक्ट-वाइज शेड्यूल के अनुसार, यूजीसी-नेट दिसंबर 2026 के एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कुल 87 सब्जेक्ट के लिए आयोजित किए जाएंगे। 

  • एग्जाम की डेट्स: 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026
  • सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की डेट: 25 नवंबर 2026 तक
  • एग्जाम शिफ्ट: पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
  • ऑफिशियल वेबसाइट: ugcnet.nta.nic.in

ugcnet.nta.nic.in से City Intimation Slip कैसे डाउनलोड करें?

सिटी इंटिमेशन स्लिप का लिंक एक्टिव होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर विजिट करें। 
  • होमपेज पर Candidate Activity या Latest News सेक्शन में UGC-NET December 2026 City Intimation Slip से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन विंडो में अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा कोड को फिल करें।
  • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर City Intimation Slip खुल जाएगी, जिसमें अलॉटेड एग्जाम शहर की जानकारी शामिल होगी। 
  • फिर, आप इसे देखकर डाउनलोड कर लें। 
  • डाउनलोड करने के बाद आप इसका कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 24, 2026, 05:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News