Aaj ki Sarkari Naukri 24 November 2026: भारतीय रेलवे समेत इन बड़े विभागों में निकली वैकेंसी, तुरंत भर दें फॉर्म
Aaj ki Sarkari Naukri 24 November 2026: सरकारी नौकरी की चाहत सभी को होती है, पर नौकरी भी उसे ही मिलती है जो तैयारी करने के साथ-साथ जॉब से रिलेटेड नोटिफिकेशन के बारे में अपडेट भी रहता है। वरना खाली हाथ रहने के सिवा कुछ नहीं मिलता।
Sarkari Naukri Notification in Hindi: कोई भी सरकारी नौकरी की अपडेट आपसे न छूटे, इसलिए हम रखते हैं आपका ख्याल। हर सुबह आपके लिए सरकारी जॉब्स की नोटिफिकेशन लाते हैं, ताकि आपका भी सपना पूरा हो सके। आइए जानते हैं कि आज भारतीय रेलवे के साथ कहां और किस विभाग में भर्ती निकली है और किसकी लास्ट डेट कब है, ताकि आपको समय रहते इन सभी के बारे में पूरी जानकारी मिल जाए।
UP आंगनवाड़ी में होंगी बंपर भर्तियां
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के पदों पर भर्तियां चल रही है। इसके लिए केवल 12वीं पास होना काफी है और कमाल की बात यह है कि इसके लिए कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। आयु 18 से 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इन सभी में सबसे जरूरी बात यह है कि कैंडिडेट्स जिस जिले से अपना आवेदन फॉर्म भर रहे हो, वहां वो रहते भी हो।
रेलवे में बनना चाहते हैं स्टेशन मास्टर?
अगर आप रेलवे में स्टेशन मास्टर बनना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक शानदार अवसर है। पर अफसोस की बात यह है कि फॉर्म भरने के लिए अब ज्यादा समय बाकी नहीं है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 नवंबर है। लास्ट डेट के बाद फॉर्म नहीं भरे जाएंगे। स्टेशन मास्टर के लिए कैंडिडेट्स का ग्रेजुएट होना अनिवार्य है और उम्र 33 साल से ज्यादा न हो। फीस 250 से 500 रुपये के बीच देनी होगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनने का मौका
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डिप्टी मैनेजर सहित अन्य पोस्ट के लिए आवेदन फॉर्म मांगे है। उम्मीदवार 04 नवंबर से 24 नवंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आयु 24 से 50 साल के बीच होनी चाहिए और आवेदन फीस ऑनलाइन 850 रुपये जमा करनी होगी।
BHEL में इंजीनियर और सुपरवाइजर ट्रेनी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन
BHEL यानी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिडेट ने इंजीनियर/एग्जीक्यूटिव ट्रेनी और सुपरवाइजर ट्रेनी के 415 रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 नवंबर से 28 दिसंबर 2026 के बीच जमा किए जाएंगे। सलेक्शन इंटरव्यू डॉक्यूमेंट्स के बेस्ड पर होगा।
ये भी पढ़ें: Aaj ki Sarkari Naukri 23 November 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, आज ही करें इन टॉप वैकेंसी के लिए अप्लाई
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.