Aaj ki Sarkari Naukri 23 November 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, आज ही करें इन टॉप वैकेंसी के लिए अप्लाई

Last Updated: Nov 23, 2026, 07:00 IST

Aaj ki Sarkari Naukri 23 November 2026: सरकारी नौकरी आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है क्योंकि इसमें अच्छी सैलरी, सरकारी सुख-सुविधाएं और परमानेंट जॉब होती है। पर सरकारी नौकरी जितनी ज्यादा जरूरी है। उससे कहीं ज्यादा नॉलेज होना जरूरी है। कि कहां, कौन-सी वैकेंसी निकली हुई है। 

Aaj ki Sarkari Naukri 23 November 2026
Aaj ki Sarkari Naukri 23 November 2026

Aaj ki Sarkari Vacancy in Hindi: आप भी अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और सरकारी नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट भी पाना चाहता है, तो आज यह लेख आपके लिए हैं। नीचे हम आपको कुछ सरकारी नौकरी के बारे में बताएंगे, जिसमें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की ही जरूरत होगी और सलेक्शन होने पर अच्छी सैलरी भी मिलेगी। आइए इसके बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं। 

ASRB में टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर होगी भर्ती

कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड यानी ASRB ने टेक्निकल असिस्टेंट एवं सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 1393 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन फॉर्म भरने शुरू हो चुके हैं और लास्ट डेट 17 दिसंबर 2026 है। इसके लिए कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये देने होंगे। 

बीएसएफ में सब-इंस्पेक्टर बनने का सपना होगा पूरा

अगर आप भी BSF यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में सब-इंस्पेक्टर बनना चाहते हैं, तो यह नौकरी आपके लिए हैं। कुल 1167 पद खाली है और एप्लीकेशन फॉर्म 31 दिसंबर 2026 तक ही जमा किए जाएंगे। सैलरी हर महीने 35,400 से 1,12,400 रुपये के बीच दी जाएगी। इसके लिए उम्र 32 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Indian Oil में अप्रेंटिस के 409 पदों का नोटिफिकेशन जारी 

इंडियन ऑयल ने अप्रेंटिस के कुल 409 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें सलेक्शन केवल इंटरव्यू के आधार पर ही होगा। अगर आप 10वीं से ITI तक की एजुकेशन क्वालीफिकेशन रखते हैं, तो आप एप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक है। उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। 

UPSSSC में 12वीं पास के लिए शानदार मौका

UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए 1784 पदों पर नौकरी निकाली है। कैंडिडेट्स 08 दिसंबर 2026 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए 12वीं पास के साथ पीईटी-2025 स्कोरकार्ड होनी चाहिए। 40 साल से ज्यादा उम्र नहीं होनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Aaj ki Sarkari Naukri 22 November 2026: सुबह-सुबह युवाओं के लिए खुशखबरी! इन सरकारी पदों पर शुरू हुए आवेदन


Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 23, 2026, 07:00 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News