Aaj ki Sarkari Naukri 22 November 2026: सुबह-सुबह युवाओं के लिए खुशखबरी! इन सरकारी पदों पर शुरू हुए आवेदन
Aaj ki Sarkari Naukri 22 November 2026: सरकारी नौकरी हर युवा का सपना होती है, लेकिन इसे पाने के लिए सिर्फ तैयारी करना ही काफी नहीं है। बल्कि इस बात की अपडेट रखना भी बेहद जरूरी है कि कहाँ और किस सरकारी विभाग में कितनी नौकरियां निकल रही हैं। वरना सरकारी नौकरी महज एक ख्वाब ही बनकर रह जाएगी, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।
Aaj ki Sarkari Job in Hindi: आपका यह सपना अधूरा न रह जाए, इसलिए आज सुबह हम आपके लिए उन सभी सरकारी नौकरियों के बारे में बताएंगे, जिन पर अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है या भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इन भर्तियों की सबसे खास बात है कि इनके लिए उम्मीदवार के पास केवल 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आइए, बिना किसी देरी के आज की इन लेटेस्ट सरकारी भर्तियों और उनकी अंतिम तारीख के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यूपी में टीजीटी बनने का शानदार मौका
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 23 अक्टूबर 2026 को यूपी असिस्टेंट टीचर - ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 17735 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। पदों के लिए आवेदन करने की तिथि नजदीक है। एक हफ्ते से भी कम समय है। 28 नवंबर 2026 लास्ट डेट है। सलेक्टिड कैंडिडेट्स को लगभग हर महीने 44,000 से 1,42,000 रुपये के बीच दिए जाएंगे।
ONGC में 3 हजार से अधिक अप्रेंटिस होंगे भर्ती
ONGC यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस लिमिटेड में 3047 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। 29 नवंबर 2026 एप्लाई करने की लास्ट डेट है। सलेक्शन मेरिट के बेस पर होगा। उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए और ग्रेजुएशन व आईटीआई पास होना चाहिए।
यूपीपीएससी में सिविल जज के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
UPPSC ने 19 नवंबर 2026 को सिविल जज के 365 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया। अब इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं, जो 21 दिसंबर 2026 तक चलेंगे। न्यूनतम आयु 22 साल और अधिकतम आयु 35 साल ही होनी चाहिए। यह लॉ में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका है। इसे हाथ से न जाने दें।
गोवा में रहते हैं और होम गार्ड बनना चाहते हैं?
अगर इस सवाल का जवाब में हैं, तो आप बिल्कुल सही पते पर आए हैं। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि सिर्फ गोवा वाले ही एप्लाई कर सकते हैं। भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक होम गार्ड के लिए एप्लाई कर सकता है। 176 होम गार्ड भर्ती किए जाएंगे। 25 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। 962 रुपये प्रति ड्यूटी दिए जाएंगे और आवेदन फीस मात्र 20 रुपये देनी होगी।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.