Aaj ki Sarkari Naukri 21 November 2026: आज इन बड़े सरकारी विभागों में निकली वैकेंसी, हाथ से न जाने दें मौका

Last Updated: Nov 21, 2026, 07:12 IST

Aaj ki Sarkari Naukri 21 November 2026: सरकारी नौकरी पाने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते—प्रतियोगी परीक्षा देते हैं, स्टेप-बाय-स्टेप एग्जाम क्वालीफाई करते हैं, डॉक्यूमेंट्स और मेडिकल चेकअप तक करवाते हैं। लेकिन कई बार सही अपडेट न मिलने की वजह से सरकारी नौकरी हमारे हाथ से निकल जाती है और वह कीमती समय कभी वापस लौटकर नहीं आता।    

Aaj ki Sarkari Naukri 21 November 2026
Aaj ki Sarkari Naukri 21 November 2026

Aaj ki Sarkari Naukri Latest Vacancy 2026: अगर आप युवा हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि वैकेंसी किस-किस डिपार्टमेंट में खाली है और फॉर्म भरने की लास्ट डेट कहीं निकल तो नहीं गई। अगर आप चाहते हैं कि सरकारी नौकरी की वैकेंसी के बारे में आपको पल-पल की अपडेट मिलती रहे, तो आज का यह आर्टिकल खास आपके लिए है। हम नीचे कुछ ऐसी प्रमुख सरकारी नौकरियों के बारे में बताएंगे, जहां अभी आवेदन फॉर्म भरे जा रहे हैं। 

सिविल जज बनने का सुनहरा अवसर 

जो यूथ जज की फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह काम की बात हो सकती है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी में सिविल जज के 365 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 21 सितंबर 2026 है और उम्र 22 से 35 साल के बीच होनी चाहिए।

RITES लिमिडेट में अप्रेंटसशिप के 281 पदों पर निकली भर्ती

राइट्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के कुल 281 पदों पर भर्ती की जाएगी।आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक है। 25 नवंबर 2026 के बाद फॉर्म जमा नहीं होंगे। अप्रेंटिस के पदों पर जो कैंडिडेट्स सलेक्ट होंगे, उन्हें हर महीने 15,650 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए ग्रेजुएट्स होना जरूरी है। 

BHU यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग पोस्ट पर होगी 600 से अधिक भर्तियां 

नॉन टीचिंग की फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो ऐसे में बनारस हिंदू विश्विद्यालय यानी BHU यूनिवर्सिटी में फॉर्म भरना चाहिए। इस यूनिवर्सिटी में ग्रुप-ए, बी और ग्रुप-सी के 601 पदों पर भर्ती निकली है और रजिस्ट्रेशन भी स्टार्ट हो गए। केवल 15 दिसंबर 2026 तक ही ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे। 

असम राइफल्स में 10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए शानदार मौका 

असम राइफल्स ने टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन के कुल 354 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स के पास 10वीं और 12वीं के पास होने सर्टिफिकेट के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 14 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन फीस 100 रुपये हैं और उम्र 18 से 23 या 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।  

ये भी पढ़ें: Aaj ki Sarkari Naukri: 10वीं-12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर भर्तियां, देखें पूरी लिस्ट     

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Nov 21, 2026, 07:12 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News