School Holiday 2026: 21 नवंबर 2026 को स्कूलों की छुट्टी है या नहीं? जानें सभी राज्यों का लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Nov 21, 2026, 06:00 IST

21 नवंबर 2026 को स्कूल खुले हैं या बंद?: आज शनिवार, 21 नवंबर 2026 को देशभर में कोई भी नेशनल छुट्टी नहीं है। साथ ही, दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार समेत राज्यों में स्कूल खुले रहेंगे। छात्र छुट्टियों की लिस्ट के बारे में जानने के लिए यहां देखें। 

School Holiday 21 November 2026
School Holiday 21 November 2026

School Holiday November 21, 2026: आज यानी शनिवार, 21 नवंबर 2026 को देशभर के स्कूलों के लिए कोई नेशनल या अखिल भारतीय छुट्टी (Nationwide Holiday) जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर राज्यों में स्कूल अपने नियमित टाइम पर खुलेंगे, हालांकि खराब मौसम और स्थानीय त्योहारों के कारण कुछ चुनिंदा राज्यों और जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। विशेष रूप से ओडिशा के 6 जिलों में चक्रवाती तूफान 'अक्वान' (Cyclone Akvan) के चलते 21 नवंबर तक स्कूल और आंगनवाड़ी सेंटर बंद रखने का आदेश जारी किया गया है, जबकि गोवा और गुजरात में निर्धारित दिवाली छुट्टी के कारण कल भी छुट्टी रहेगी।

नवंबर के इस हफ्ते में अलग-अलग राज्यों में मौसम और स्थानीय कैलेंडर के हिसाब से छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए अपने राज्य और जिले का सटीक अपडेट जानने के लिए बेहद जरूरी है। छात्र यहां से जानें कि क्या आज 21 नवंबर 2026 को कहां-कहां छुट्टी रहेगी। 

State-Wise Holiday Update 21 नवंबर 2026 स्कूल हॉलिडे स्टेटस 

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

21 नवंबर 2026 को स्कूल स्टेटस

छुट्टी या संचालन का मुख्य कारण

ओडिशा (6 जिले)

स्कूल बंद 

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' (Cyclone Akvan) के कारण भारी बारिश की चेतावनी।

गोवा (Goa)

स्कूल बंद 

शिक्षा निदेशालय के कैलेंडर के अनुसार 21 नवंबर तक दिवाली छुट्टी जारी।

गुजरात (Gujarat)

स्कूल बंद 

राज्य में निर्धारित दीपावली की छुट्टियां 25 नवंबर 2026 तक जारी हैं।

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR)

स्कूल खुले रहेंगे 

कोई शहरव्यापी छुट्टी जारी नहीं; कई प्राइवेट स्कूलों में शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी संभव।

उत्तर प्रदेश और बिहार

स्कूल खुले रहेंगे 

कोई राज्यव्यापी छुट्टी नहीं, नियमित कक्षाएं संचालित होंगी।

हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड

स्कूल खुले रहेंगे

सामान्य शेड्यूल के अनुसार स्कूल खुलेंगे।

किन राज्यों और जिलों में 21 नवंबर 2026 को बंद रहेंगे स्कूल?

1. दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार के स्कूलों का क्या है?

  • दिल्ली-एनसीआर (Delhi, Noida, Ghaziabad, Gurugram): दिल्ली और एनसीआर में 21 नवंबर 2026 को प्रशासन की ओर से कोई ऑफिशियल छुट्टी जारी नहीं की गई है। GRAP-3 की पाबंदियां हटने के बाद दिल्ली के स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेस फिर से शुरू हो चुकी हैं। हालांकि, जिन प्राइवेट या CBSE स्कूलों में हर शनिवार या महीने के तीसरे शनिवार को छुट्टी रहती है, वहां स्कूल बंद रहेंगे। साथ ही, कुछ स्कूल वायु प्रदूषण को देखते हुए हाइब्रिड मोड का ऑप्शन भी दे रहे हैं।

  • उत्तर प्रदेश और बिहार: यूपी और बिहार में 21 नवंबर को कोई राज्यव्यापी छुट्टी नहीं है। दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां समाप्त होने के बाद से दोनों राज्यों में स्कूल अपने सामान्य समय पर चल रहे हैं।

2. ओडिशा के 6 जिलों में चक्रवात 'अक्वान' (Cyclone Akvan) के कारण छुट्टी

बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान 'अक्वान' (Cyclone Akvan) और मौसम विभाग (IMD) की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। राज्य के स्कूल और जन शिक्षा विभाग के अनुसार, निम्नलिखित 6 जिलों में 19 से 21 नवंबर 2026 तक सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी सेंटर बंद रहेंगे:

  • गंजम (Ganjam)
  • गजपति (Gajapati)
  • पुरी (Puri)
  • जगतसिंहपुर (Jagatsinghpur)
  • केंद्रपाड़ा (Kendrapara)
  • कंधमाल (Kandhamal)

2. गोवा और गुजरात में दिवाली की छुट्टियां जारी

  • गोवा: शिक्षा निदेशालय के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, गोवा के स्कूलों में दिवाली छुट्टी 21 नवंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। क्योकिं 22 नवंबर को रविवार है, इसलिए गोवा में स्कूल अब सीधे सोमवार, 23 नवंबर 2026 को खुलेंगे।

  • गुजरात: गुजरात के स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां 25 नवंबर 2026 तक चल रही हैं, इसलिए 21 नवंबर को भी सभी स्कूल बंद रहेंगे और 26 नवंबर से नए सेशन की क्लासेस शुरू होंगी।

यहां भी पढ़े: NEET PG Counselling 2026 Round 2 Provisional Result जारी, mcc.nic.in से डाउनलोड करें PDF

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 21, 2026, 06:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News