SSC Exam Calendar 2026: नवंबर में होंगी JE, SCO और CHSL परीक्षाएं, चेक करें डेट

SSC एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी हो गया है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने JE, SCO और CHSL समेत कई परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं नवंबर 2026 में होंगी। उम्मीदवार नीचे परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

Oct 3, 2026, 14:42 IST
SSC एग्जाम कैलेंडर 2026 डाउनलोड करें।
SSC एग्जाम कैलेंडर 2026 डाउनलोड करें।

SSC Exam Calendar 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी कर दिया है। इसमें जूनियर इंजीनियर (JE), दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर (SCO) और कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) समेत कई परीक्षाओं की तारीखें दी गई हैं। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट-ssc.gov.in पर परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।


SSC Exam Calendar 2026: इन तारीखों पर होंगी परीक्षाएं

SSC के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, Junior Engineer (JE) 2026 Paper-I परीक्षा 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। वहीं, दिल्ली पुलिस और CAPF में Sub-Inspector परीक्षा 2026 का आयोजन 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके अलावा SSC CHSL 2026 Tier-I परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक आयोजित होगी।

परीक्षा
तिथि
SSC JE 2026 Paper-I
2 से 6 नवंबर 2026
SSC Sub-Inspector 2026
20 से 28 नवंबर 2026
SSC CHSL 2026 Tier-I
30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026

एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2026 कैसे देखें?

उम्मीदवार SSC परीक्षा कैलेंडर 2026 को आसानी से ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर SSC Exam Calendar 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर परीक्षा कैलेंडर खुल जाएगा।

  • इसमें अपनी परीक्षा तिथि और अन्य जानकारी चेक करें।

  • कैलेंडर को डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

  • एसएससी JE 2026 की चयन प्रक्रिया में पेपर-I और पेपर-II शामिल होते हैं। दोनों पेपरों में ऑब्जेक्टिव टाइप के मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाते हैं। Paper-I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक, जबकि पेपर-II में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। वहीं, दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर पद के लिए चयन प्रक्रिया में पेपर-I, PST/PET, पेपर-II और DME शामिल होते हैं।

    एसएससी CHSL 2026 की चयन प्रक्रिया टियर-I और टियर-II के आधार पर होती है। Tier-I में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। Tier-II को सेशन-I और सेशन-II में आयोजित किया जाता है, जिसमें Session-II के तहत Skill Test/Typing Test शामिल होता है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए SSC की आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

    यहां देखें-SSC Exam Calendar 2026 PDF

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates