RRB Section Controller Admit Card 2026 कब आएगा, यहां करें चेक

Last Updated: Oct 3, 2026, 15:48 IST

RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Section Controller Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
RRB Section Controller Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

RRB Section Controller Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एडमिट कार्ड 10 अक्टूबर 2026 तक जारी होने की संभावना है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 

RRB Section Controller Exam 2026 कब होगा?

RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगी। इसमें कुल 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे, यानी 120 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्न मुख्य रूप से गणित, रीजनिंग और लॉजिकल कैपेबिलिटी जैसे विषयों से होंगे।

RRB Section Controller Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  4. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

RRB सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जरूरी जानकारी दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी

RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति और आवश्यक दस्तावेज भी साथ ले जाने चाहिए। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश जरूर पढ़ लें।

RRB Section Controller Exam 2026 Shift Timing क्या है?

Section Controller परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग सुबह 7:30 बजे और परीक्षा 9:00 से 11:00 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट में रिपोर्टिंग 10:30 बजे और परीक्षा 12:00 से 2:00 बजे तक होगी। तीसरी शिफ्ट में रिपोर्टिंग दोपहर 2:30 बजे और परीक्षा शाम 4:00 से 6:00 बजे तक होगी। उम्मीदवार अपनी शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड पर जरूर चेक करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 3, 2026, 15:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News