Live

(OUT) RSSB LDC Result 2026 Live: राजस्थान एलडीसी ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in जारी, मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें

Sep 30, 2026, 17:01 IST

RSSB LDC Result 2026 Live: आएसएसबी एलडीसी का परिणाम आज, 28 सितंबर, 2026 को जारी कर दिया गया है। राजस्थान LDC क्लर्क ग्रेड II और जूनियर असिस्टेंट के परिणाम की PDF, मेरिट सूची और अगले चयन चरण की जानकारी उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।

RSSB LDC Result 2026 Live
RSSB LDC Result 2026 Live

HIGHLIGHTS

  • RSSB ने आज, 28 सितंबर, 2026 को आरएसएसबी एलडीसी परिणाम 2026 जारी कर दिया है।
  • आरएसएसबी अध्यक्ष आलोक राज द्वारा ट्वीट पर दी गई जानकारी के अनुसार परिणामों का अनुमोदन आज 28 सितंबर, 2026 की मीटिंग में किया गया है।
  • एलडीसी/क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

RSSB LDC Result 2026 Live: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज, 28 सितंबर, 2026 को आरएसएसबी एलडीसी परिणाम 2026 जारी कर दिया है। एलडीसी/क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। आरएसएसबी चेयरमैन आलोक राज द्वारा ट्वीट पर दी गई जानकारी के अनुसार “आज बोर्ड मीटिंग में LDC भर्ती के रिजल्ट का यानि टाइप टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट का बोर्ड ने अनुमोदन किया। कुछ अन्य भर्ती के पेंडिंग रिजल्ट का भी अनुमोदन किया। सभी सफल हुए कैंडिडेट्स को बहुत बहुत बधाई।

कुल 10,644 रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा 5 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। परिणाम पीडीएफ में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

RSSB LDC Result 2026 Live: रिजल्ट के बाद क्या?

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण, टाइपिंग/कौशल परीक्षा में भाग लेंगे। दूसरे चरण की परीक्षा का कार्यक्रम RSSB द्वारा परिणाम घोषित होने के बाद ही जारी किया जाएगा। टाइपिंग/कौशल परीक्षण में हिंदी टाइपिंग गति, अंग्रेजी टाइपिंग गति, हिंदी टाइपिंग दक्षता और अंग्रेजी टाइपिंग दक्षता परीक्षण शामिल हैं।

उम्मीदवारों को अपना परिणाम ध्यान से देखना चाहिए और यदि उनका रोल नंबर शॉर्टलिस्ट की गई सूची में आता है तो अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

RSSB LDC Result 2026 PDF Download link 

राजस्थान LDC रिजल्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए मेरिट लिस्ट पीडीएफ यहां उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार कट ऑफ लिस्ट, मेरिट लिस्ट पीडीएफ यहां नीचे दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं:

एलडीसी ग्रेड II / जूनियर असिस्टेंट 2026 

लिखित परीक्षा (एनटीएसपी) (भाग-1) में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की अनंतिम सूची 

पीडीएफ 

लिखित परीक्षा (एनटीएसपी) (भाग-2) में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की अनंतिम सूची 

पीडीएफ 


लिखित परीक्षा (एनटीएसपी) (भाग-3) में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की अनंतिम सूची

 


पीडीएफ 

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की अनंतिम सूची (TSP) 

पीडीएफ 

टाइपिंग टेस्ट (TSP) के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची 

पीडीएफ

टाइपिंग टेस्ट (NTSP) के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची 

पीडीएफ

लिखित परीक्षा का अनंतिम परिणाम और कट-ऑफ अंक 

पीडीएफ

RSSB LDC Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 परिणाम अनुभाग पर जाएं।

स्टेप 3 एलडीसी ग्रेड-II/जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए लिंक यहां दिया गया है।

स्टेप 4 RSSB LDC रिजल्ट 2026 लिंक खोलें।

स्टेप 5 प्रदर्शित परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

स्टेप 6 अपना रोल नंबर सर्च ऑप्शन का उपयोग करें।

स्टेप 7 अपनी पात्रता की स्थिति जांचें।

RSSB LDC Result 2026 Live: हाइलाइट्स 

राजस्थान एलडीसी परिणाम तिथि 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए हैं।

विवरण

जानकारी

संचालन निकाय

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

भर्ती

एलडीसी/क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026

विज्ञापन संख्या

04/2026

कुल रिक्तियां

10,644

गैर-टीएसपी रिक्तियां

9,642

टीएसपी रिक्तियां

1,002

परीक्षा तिथि

5 जुलाई, 2026

परिणाम तिथि

28 सितंबर, 2026 (जारी)

परिणाम मोड

ऑनलाइन पीडीएफ

अगला चरण

टाइपिंग/कौशल परीक्षण

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More

Trending

Latest Education News