अगले 15 दिन में पूरा कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रुक सकती है पेंशन

Last Updated: Nov 15, 2026, 17:27 IST

देश के करोड़ों पेंशनर्स को 30 नवंबर से पहले तक जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना होगा। इसके लिए अब कुछ दिन का समय बचा है। यदि आपने तय समयसीमा तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया, तो आपकी पेंशन रुक सकती है।  

क्यों जरूरी है जीवन प्रमाण पत्र जमा करना?
क्यों जरूरी है जीवन प्रमाण पत्र जमा करना?

Pensioners Alert: यदि आप हर महीने पेंशन का इंतजार करते हैं, तो नवंबर का महीना आपके लिए काफी अहम है। देश के करोड़ों पेंशनर्स को 30 नवंबर से पहले एक जरूरी काम पूरा करना होगा। यानी, जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करना होगा। इसके लिए अब सिर्फ 15 दिन का समय बचा है। यदि आपने तय समयसीमा तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया, तो आपकी पेंशन का भुगतान अटक सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब इस काम के लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पेंशनर्स चाहें तो घर बैठे ही कुछ आसान तरीकों से अपना Digital Life Certificate जमा कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है जीवन प्रमाण पत्र जमा करना?

सरकार हर साल पेंशनर्स से Life Certificate इसलिए मांगती है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि पेंशन पाने वाला व्यक्ति जीवित है। इससे यह भी सुनिश्चित होता है कि सरकारी खजाने से दी जाने वाली पेंशन सही व्यक्ति के बैंक खाते में पहुंच रही है। इस प्रक्रिया के जरिए पेंशन के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने में भी मदद मिलती है।

यदि कोई पेंशनभोगी तय समय तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करता है, तो उसकी पेंशन का भुगतान रोका जा सकता है। बाद में इसे दोबारा शुरू कराने के लिए अतिरिक्त प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है। ऐसे में आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते यह काम निपटा लेना बेहतर है।

स्मार्टफोन से ऐसे जमा करें Life Certificate

यदि आपके पास स्मार्टफोन है, तो आप घर बैठे ही अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं। इसके लिए UMANG ऐप पर Face Authentication की सुविधा उपलब्ध है। इस सुविधा में मोबाइल कैमरे के सामने अपना चेहरा स्कैन करके पहचान सत्यापित की जाती है।

स्टेप पूरा होने के बाद Digital Life Certificate जनरेट हो जाता है। इस तरह बुजुर्ग पेंशनर्स को बैंक जाने और लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।

पोस्टमैन घर आकर करेगा आपकी मदद

जिन पेंशनर्स के पास स्मार्टफोन नहीं है या जिन्हें मोबाइल ऐप चलाने में परेशानी होती है, उनके लिए भी आसान विकल्प मौजूद है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की Doorstep Banking Service के तहत पोस्टमैन को घर बुलाया जा सकता है।

इस सुविधा में डाकिया घर पहुंचकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया पूरी करने में मदद करता है। इसके लिए पेंशनर्स हेल्पलाइन नंबर 033-22029000 पर संपर्क कर सकते हैं।

बैंक या CSC सेंटर पर भी जमा कर सकते हैं सर्टिफिकेट

जो पेंशनर्स ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, वे अपने नजदीकी बैंक शाखा, EPFO कार्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। यहां बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के जरिए यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 15, 2026, 17:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News