भारत की सबसे गहरी बावड़ी, जिसके तल तक जाती हैं 3500 सीढ़ियां

Last Updated: Nov 15, 2026, 16:27 IST

भारत के विभिन्न राज्यों में हमें अलग-अलग बावड़ियां देखने को मिलती हैं। इस कड़ी में देश की सबसे गहरी बावड़ी भी है। यह बावड़ी इतनी गहरी है कि इसके तल तक 3500 सीढ़ियां बनी हुई हैं। कौन-सी है यह बावड़ी और कहां है स्थित, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

बावड़ी
बावड़ी

भारत के अलग-अलग राज्यों में कई ऐतिहासिक बावड़ियां देखने को मिलती हैं, जो कि कभी पानी का मुख्य स्रोत हुआ करती थीं। हालांकि, आज यह बावड़ियां सिर्फ इतिहास के पन्नों में रह गई हैं। इनमें एक ऐसी बावड़ी भी, जो कि देश की सबसे गहरी बावड़ी भी है। यह बावड़ी इतनी गहरी है कि इसके तल तक पहुंचने के लिए 3500 सीढ़ियां हैं। इस बावड़ी को देखने के लिए आज भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कहां है यह बावड़ी, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

कौन-सी है भारत की सबसे गहरी बावड़ी

राजस्थान के दौसा जिले के आभानेरी गांव में स्थित चांद बावड़ी (Chand Baori) भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सबसे गहरी और सबसे बड़ी सीढ़ीदार बावड़ियों में से एक है। अपनी ज्यामितीय संरचना, वास्तुकला की सटीकता और जल संरक्षण की पुरानी तकनीक के लिए यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

किस प्रकार बनी है चांद बावड़ी

यह बावड़ी जमीन से लगभग 100 फीट गहरी है और इसमें कुल 13 मंजिलें बनी हुई हैं। इसकी तीन दीवारों पर दोहरी लाइन में लगभग 3,500 पतली और सिमेट्रिकल सीढ़ियां बनी हुई हैं, जो नीचे तल में स्थित पानी के कुंड तक जाती हैं। ऊपर से देखने पर यह सीढ़ियां किसी भूलभुलैया या बड़ी ज्यामितीय कलाकृति जैसी दिखाई देती हैं।

बावड़ी पर है सुंदर नक्काशी

बावड़ी के दीवार पर सीढ़ियों के स्थान पर तीन मंजिला सुंदर नक्काशीदार बरामदे, झरोखे और शाही निवास कमरे बने हुए हैं, जहां राजपरिवार के लोग आराम किया करते थे।

क्या है बावड़ी का इतिहास

इस बावड़ी का निर्माण 8वीं से 9वीं शताब्दी ईस्वी के बीच गुर्जर-प्रतिहार निकुंभ वंश के राजा राजा चंदा द्वारा कराया गया था। उन्हीं के नाम पर इसका नाम 'चांद बावड़ी' पड़ा। यह बावड़ी ठीक प्राचीन हर्षत माता मंदिर के सामने स्थित है। प्राचीन काल में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने से पहले इस बावड़ी के पवित्र जल में हाथ-पैर धोते थे। बाद के काल में मुगल शासकों द्वारा इसके ऊपरी हिस्सों और कुछ गलियारों का जीर्णोद्धार कराया गया था, जिससे इसमें राजपूत और मुगल वास्तुकला का सुंदर मिश्रण दिखाई देता है।

जल संरक्षण के लिए महत्त्वपूर्ण

राजस्थान के शुष्क क्षेत्र में बारिश के पानी को सहेजने और भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने के लिए इसका निर्माण किया गया था। इसकी बनावट ऐसी है कि ऊपर से चौड़ी और नीचे की ओर पतली होती जाती है, जिससे पानी का वाष्पीकरण यानि Evaporation कम होता था। बावड़ी के सबसे निचले तल पर हवा का तापमान बाहर की तुलना में लगभग 5 से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 15, 2026, 16:27 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News