UP Excise Constable Exam 2026: यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही परीक्षा की शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी गाइडलाइन्स देखें यहां

UP Excise Constable Exam 2026: यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी आबकारी सिपाही की मुख्य परीक्षा 2026 दिनांक 20 सितंबर 2026 को ऑफलाइन मोड पेन और पेपर पर यूपी राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम गाइडलाइंस के लिए हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं। 

Sep 19, 2026, 15:56 IST
UP Excise Constable Exam 2026
UP Excise Constable Exam 2026

UPSSSC Excise Constable Exam 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा यूपी आबकारी सिपाही की मुख्य परीक्षा 2026 दिनांक 20 सितंबर 2026 को ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर पर यूपी राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आबकारी सिपाही के 820 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग/पीईटी स्कोर, मुख्य लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। 

UPSSSC Excise Constable Exam Shift Timing 2026

यूपी आबकारी सिपाही की मुख्य परीक्षा सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम और परीक्षा की शिफ्ट को टाइम को ध्यान से देखें। बाकी डिटेल्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम 
परीक्षा की टाइमिंग 
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा की अवधि 
यूपी आबकारी सिपाही  मुख्य परीक्षा 2026 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 
सुबह 09.00 बजे तक 
2 घंटे (120 मिनट)

UPSSSC Excise Constable Exam 2026: Check Shift Timings, Exam Day Guidelines and Other Details Here

UP Excise Constable Exam 2026 - हाइलाइट्स 

यूपी आबकारी सिपाही की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचे। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में है।  

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम 
यूपी आबकारी सिपाही
रिक्त पदों की संख्या 
820 
सलेक्शन के चरण 
शॉर्टलिस्टिंग/पीईटी स्कोर, मुख्य लिखित परीक्षा, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET) और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन  
लिखित परीक्षा की तिथि 
20 सितंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in

UPSSSC Pharmacist Exam 2026 Guidelines

यूपी आबकारी सिपाही की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। 

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूपीएसएसएससी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड 2026 की एक हार्ड कॉपी लेकर जानी होगी। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सत्यापन के लिए एक वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना होगा।

  • बिना किसी देरी के प्रवेश और सुरक्षा जांच प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

  • शिफ्ट के समय, रिपोर्टिंग समय और अन्य विवरण जानने के लिए उम्मीदवारों को एक बार अपना एडमिट कार्ड जरूर देखना चाहिए।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर अनुशासन बनाए रखना होगा और कक्ष निरीक्षकों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन या हेडफोन, टैबलेट या लैपटॉप, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें, नोट्स या पेन ड्राइव या अन्य स्टोरेज डिवाइस ले जाना मना है। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates