UP ITI 3rd Round Allotment Result 2026 OUT: राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए तीसरे चरण का चयन परिणाम आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जारी कर दिया है। इसके साथ ही दूसरे चरण में आवंटित संस्थानों में अपग्रेडेशन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम भी घोषित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को अब निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित आईटीआई में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
UP ITI 3rd Merit List 2026 Download Link
यूपी ITI 3rd राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 21 सितंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट- scvtup.in पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक की मदद से सरकारी ITI (एडमिशन 2026) के लिए तीसरे राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हं।
|
UP ITI 3rd Round Allotment Result 2026 Link
|
यूपी आईटीआई तीसरी मेरिट लिस्ट 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां
यूपी आईटीआई राउंड 3 मेरिट लिस्ट और अन्य सभी चरणों से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं:
|
यूपी आईटीआई चॉइस रिफ्रेश/एडिटिंग
|
9 से 12 अगस्त, 2026 (15 अगस्त, 2026 तक)
|
|
यूपी आईटीआई पंजीकरण पुनरारंभ करने की अंतिम तिथि
|
15 अगस्त, 2026
|
|
प्रथम सीट आवंटन
|
27 अगस्त, 2026
|
|
यूपी आईटीआई राउंड 2 सीट आवंटन
|
12 सितंबर, 2026
|
|
यूपी आईटीआई राउंड 3 सीट आवंटन
|
21 सितंबर, 2026
|
|
यूपी आईटीआई राउंड 4 सीट आवंटन
|
सितंबर 2026
|
25 सितंबर तक पूरा करना होगा UP ITI Admission
तीसरे चरण में चयनित अभ्यर्थियों को 25 सितंबर तक संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना होगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इब्राहिमाबाद के प्रधानाचार्य पन्ना लाल गुप्ता ने अभ्यर्थियों से प्रवेश की अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखने को कहा है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो सकती है।
Registration Number और जन्मतिथि से चेक करें परिणाम
अभ्यर्थी अपना UP ITI Selection Result परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करनी होगी।
चयनित अभ्यर्थी परिणाम देखने के बाद पोर्टल से अपना बुलावा पत्र (Call Letter) डाउनलोड कर सकते हैं। इसका प्रिंट लेकर प्रवेश के समय संबंधित आईटीआई में प्रस्तुत करना होगा। चयन की सूचना अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी भेजी जा रही है।
ITI Admission के लिए ये दस्तावेज जरूरी
प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों को बुलावा पत्र के साथ जरूरी दस्तावेज लेकर संबंधित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचना होगा। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
-
मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र
-
मार्कशीट की प्रति
-
अटेस्टेड दस्तावेजों की कॉपी
-
दो पासपोर्ट साइज फोटो
-
अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र, यदि लागू हों
संस्थान में दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद ही आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी पर्याप्त प्रतियां पहले से तैयार रखें।
चयन सूची के आधार पर होगा दस्तावेज सत्यापन
आईटीआई में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन संस्थान की चयन सूची के आधार पर किया जाएगा। दस्तावेज सही पाए जाने और निर्धारित शर्तें पूरी होने के बाद उम्मीदवार का प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश के दिन सभी जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित तरीके से साथ ले जाने की सलाह दी गई है, ताकि सत्यापन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अपग्रेडेशन वाले अभ्यर्थियों को Freeze या Float का विकल्प
दूसरे चरण में आवंटित आईटीआई में अपग्रेडेशन के लिए आवेदन करने वाले और अब चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के दौरान दो विकल्पों में से एक चुनना होगा। इनमें ‘Freeze’ और ‘Float’ विकल्प शामिल हैं।अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार विकल्प का चयन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। चयन परिणाम जारी होने के बाद अब सभी चयनित उम्मीदवारों के लिए निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित आईटीआई में प्रवेश लेना जरूरी है।
