UPESSC Principal Admit Card 2026: यूपी प्रिंसिपल एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in जारी, हॉल टिकट पीडीएफ लिंक

UPESSC Principal Admit Card 2026: यूपीईएसएससी ने यूपी प्राचार्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया है। परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर, 2026 को होने जा रहा है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

Sep 21, 2026, 19:36 IST
UPESSC Principal Admit Card 2026: यूपी प्रिंसिपल एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in जारी, हॉल टिकट पीडीएफ लिंक
UPESSC Principal Admit Card 2026: यूपी प्रिंसिपल एडमिट कार्ड upessc.up.gov.in जारी, हॉल टिकट पीडीएफ लिंक

UPESSC Principal Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राचार्य चयन परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया है। विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को होने जा रहा है। आयोग द्वारा एडमिट कार्ड आज 21 सितंबर को अपनी वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किए गए हैं। परीक्षा (Single Shift) में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक राज्य मुख्यालय लखनऊ के कुल 2 परीक्षा केद्रों पर कराई जाएगी। उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए लेख में दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

UPESSC Principal Admit Card 2026: एडमिट कार्ड 

उत्तर प्रदेश प्राचार्य चयन परीक्षा 2026 कुल 111 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप आयोग द्वारा 14 सितंबर को ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी की गई थी। उम्मीदवारों को वैध प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को OTR ID और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। 

यूपी प्राचार्य चयन परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड लिंक 

UP Principal Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

यूपी प्रिंसिपल एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आयोग द्वारा वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

परीक्षा का नाम 
उत्तर प्रदेश प्राचार्य चयन परीक्षा 2026
भर्ती प्राधिकरण 
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) 
विज्ञापन संख्या 
02/2026
रिक्त पद 
111
परीक्षा तिथि 
24 सितंबर, 2026
सिटी स्लिप 
14 सितंबर, 2026 
21 सितंबर, 2026 (जारी)
लॉगिन क्रेडेंशियल 
OTR ID और जन्म तिथि 
ऑफिशियल वेबसाइट 
https://upessc.up.gov.in/

UP Principal Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार यूपी प्रिंसिपल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, नोटिस बोर्ड पर View All पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 विज्ञापन संख्या 02/2026 – प्राचार्य (अशासकीय अनुदानित सहशिक्षा महाविद्यालयों एवं महिला महाविद्यालयों) कीलिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit Card) पर जाएं। 

स्टेप 4 अब Click Here पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए OTR ID और जन्म तिथि दर्ज करें। 

स्टेप 6 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।

 UPESSC PGT Teacher Vacancy 2026: यूपी पीजीटी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन



Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates