UPESSC Principal Answer Key 2026: यूपीईएसएससी प्रिंसिपल की उत्तर कुंजी जारी, डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ करें डाउनलोड

UPESSC Principal Answer Key 2026: यूपीईएसएससी ने प्रिंसिपल की उत्तर कुंजी ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर दी है। 24 सितंबर की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार लेख में दिए लिंक से आंसर की पीडीएफ करें डाउनलोड।  

Sep 26, 2026, 15:14 IST
UPESSC Principal Answer Key 2026: यूपीईएसएससी प्रिंसिपल की उत्तर कुंजी जारी, डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ करें डाउनलोड
UPESSC Principal Answer Key 2026: यूपीईएसएससी प्रिंसिपल की उत्तर कुंजी जारी, डायरेक्ट लिंक से पीडीएफ करें डाउनलोड

UPESSC Principal Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राचार्य (Principal) भर्ती परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा 24 सितंबर 2026 को लखनऊ में एक पाली में आयोजित हुई थी। परीक्षा कुल 111 रिक्त पदों के लिए आयोजित की गई थी। जिनमें से 89 पद सह-शिक्षा महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय  के 22 पद शामिल हैं। 

UPESSC Principal Answer Key 2026: उत्तर कुंजी 

उम्मीदवार जारी उत्तर कुंजी में दिए गए सही उत्तरों का मिलान कर अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। इससे परीक्षा में संभावित सही और गलत उत्तरों का पता लगाने तथा संभावित स्कोर का अनुमान लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि, संभावित अंक को अंतिम परिणाम नहीं माना जाना चाहिए। अंतिम परिणाम आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।

 

UPESSC UP Principal Answer Key 2026 Download link 

उम्मीदवार यहां उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपीईएसएससी प्रिंसिपल उत्तर कुंजी 2026 

UPESSC Principal Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यूपी प्रिंसिपल परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर Answer Key या संबंधित भर्ती परीक्षा के लिंक को खोजें।

3. Principal Exam 2026 / विज्ञापन संख्या 02/2026 लिंक पर क्लिक करें।

4. लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

5. उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी उसे डाउनलोड करें।

6. PDF का प्रिंटआउट लेना ना भूलें।

UPESSC Principal Answer Key 2026: आपत्ति दर्ज कराएं 

यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो आयोग द्वारा निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आपत्ति दर्ज करने से पहले संबंधित प्रश्न के समर्थन में उचित प्रमाण या संदर्भ जरूर जांच लें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उत्तर कुंजी

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates