Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी करेक्शन विंडो लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड में करें सुधार

Last Updated: Sep 26, 2026, 17:25 IST

Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड में करेक्शन का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यदि किसी उम्मीदवार के डम्मी एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, तो वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से करेक्शन कर सकते हैं। 

Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी करेक्शन विंडो लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड में करें सुधार
Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार एसटीईटी करेक्शन विंडो लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड में करें सुधार

Bihar STET Correction Window 2026:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के उम्मीदवारों के लिए करेक्शन विंडो शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म या एडमिट कार्ड से संबंधित विवरण में किसी प्रकार की गलती रह गई है, वे निर्धारित तिथि 30 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे करेक्शन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपने विवरण की जांच कर लें।

बिहार STET 2026 करेक्शन विंडो

बिहार STET 2026 के आवेदन के दौरान यदि उम्मीदवार से नाम, जन्म तिथि, विषय, शैक्षणिक योग्यता, फोटो, हस्ताक्षर या अन्य किसी जानकारी को भरने में गलती हो गई है, तो करेक्शन विंडो के माध्यम से उसमें सुधार किया जा सकता है। हालांकि, सभी विवरणों में बदलाव की अनुमति बोर्ड के नियमों के अनुसार ही दी गई है। इसलिए सुधार करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक निर्देश ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बिहार एसटीईटी फॉर्म में करेक्शन का लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।

यहां क्लिक करें: बिहार STET एडमिट कार्ड करेक्शन लिंक 

Bihar STET Correction 2026 कैसे करें?

बिहार STET 2026 में करेक्शन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं: 

1. सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर जाएं।

2. होम पेज पर Bihar STET 2026 Correction Window से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि और मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।

4. आवेदन फॉर्म में दर्ज विवरण को ध्यानपूर्वक जांचें।

5. जिस जानकारी में सुधार करना है, उसे निर्धारित नियमों के अनुसार संशोधित करें।

6. आवश्यक होने पर संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

7. संशोधित जानकारी को सबमिट करने से पहले एक बार दोबारा जांच लें।

8. फाइनल सबमिशन के बाद प्रिंटआउट या PDF लेना ना भूलें।

एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें?

यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, जन्म तिथि या अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में बिहार बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार सुधार प्रक्रिया पूरी करें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए उसमें दर्ज जानकारी सही होना जरूरी है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 26, 2026, 17:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News