Bihar STET Dummy Admit Card 2026 OUT: बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड stetregistration.cbrt.co.in पर जारी, ये रहा Direct Link
Bihar STET Dummy Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Bihar STET 2026 Dummy Admit Card आज 25 सितंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना बिहार एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
बिहार STET एडमिट कार्ड 2026 की मुख्य जानकारी
-
परीक्षा का नाम: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026
-
परीक्षा आयोजक संस्था का नाम: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
-
डमी एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 25 सितंबर 2026
-
एडमिट कार्ड जारी होने का समय: दोपहर
-
परीक्षा का माध्यम: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
-
पेपर: पेपर 1 और पेपर 2
-
पेपर 1: कक्षा 9वीं और 10वीं
-
पेपर 2: कक्षा 11वीं और 12वीं
-
आधिकारिक वेबसाइट: bsebstet.org
-
STET रजिस्ट्रेशन पोर्टल: stetregistration.cbrt.co.in
-
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड और करेक्शन विंडो: 25 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक
Bihar STET Dummy Admit Card 2026 Direct Link
बिहार एसटीईटी 2026 डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आसानी से अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद इसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रख लें।
| BSEB STET Dummy Admit Card 2026 Link |
Bihar STET Dummy Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Bihar STET 2026 Dummy Admit Card के लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें। डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके Exam में बैठने के लिए प्रिंट निकाल कर रख लें।
डमी एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा से जुड़ी जानकारी और अन्य व्यक्तिगत विवरण दिए जाते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें। यदि किसी विवरण में गलती दिखाई देती है, तो निर्धारित अवधि के भीतर उसमें सुधार करा लें।
Bihar STET Dummy Admit Card में करेक्शन कैसे करें?
अगर डमी एडमिट कार्ड में कोई गलती है, तो उम्मीदवार 25 से 30 सितंबर 2026 के बीच Correction Window में सुधार कर सकते हैं।
-
डमी एडमिट कार्ड में नाम, जन्म तिथि, फोटो, श्रेणी, विषय और पेपर की जानकारी चेक करें।
-
आधिकारिक पोर्टल पर User ID और Password से लॉगिन करें।
-
Correction/Modify Application विकल्प पर क्लिक करें।
-
गलत जानकारी को सही करके अपडेट करें।
-
यदि लागू हो तो अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करें।
-
संशोधित आवेदन को सबमिट कर दें।
-
अंत में Confirmation Page डाउनलोड करके प्रिंट निकाल कर रख लें।
India Post GDS Merit List 2026: पहली मेरिट लिस्ट कब होगी जारी? जानें पूरी अपडेट
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.