This is an archived article last updated on Nov 14, 2017. The information may be outdated.

आज अंतिम दिन: आर्मी में 10वीं/12वीं पास के लिए 102 नौकरियां; सर्विस कोर्प्स में निकली वेकेंसी

Last Updated: Nov 14, 2017, 09:44 IST

भारतीय सेना में सरकार नौकरी: ASC (आर्मी सर्विस कोर्प्स) यूनिट ज्यूरिस्ट्रक्शन पूर्वी कमान (ST), रक्षा मंत्रालय ने ग्रुप सी के 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.

Army Service Corps Unit Group Jobs
Army Service Corps Unit Group Jobs

भारतीय सेना में सरकार नौकरी: ASC (आर्मी सर्विस कोर्प्स) यूनिट ज्यूरिस्ट्रक्शन पूर्वी कमान (ST), रक्षा मंत्रालय ने ग्रुप सी के 102 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. पात्र उम्मीदवार इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिन (15 नवंबर 2017) के भीतर इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिन (15 नवंबर 2017).

आर्मी सर्विस कोर्प्स में पदों का विवरण:

• फायर इंजन ड्राइवर: 03 पद

• स्टेशन अधिकारी: 01 पद

• फायर फिटर: 01 पद

• फायरमैन: 23 पद

• ट्रेडमेन मेट: 56 पद

• चौकीदार: 03 पद

• टिन स्मिथ: 03 पद

• कुक: 03 पद

• पेंटर: 02 पद

• कारपेंटर: 03 पद

• बार्बर: 02 पद

• इक्विपमेंट रिपेयरर: 01 पद

• वॉशरमैन: 01 पद

ग्रुप सी के पदों के लिए पात्रता मानदंड:

शैक्षिक योग्यता:

फायर इंजन ड्राइवर, फायर फिटर, फायरमैन, ट्रेडमेन मेट, चौकीदार, टिन स्मिथ, कुक, पेंटर, कारपेंटर, बार्बर, इक्विपमेंट रिपेयरर, वॉशरमैन: उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं पास की हो या उनके पास समकक्ष योग्यता हो.

स्टेशन अधिकारी: किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास की हो.

आयु सीमा:

• इन पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 25 वर्ष है.

ग्रुप सी के पदों के लिए आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिन (15 नवंबर 2017) के भीतर कमांडेंट 313 कंपनी ASC(आपूर्ति) टाइप 'एफ', पिन-909313, सी / ओ 99 APO के पते पर सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन भेज सकते हैं.

ग्रुप सी के पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना

डिफेंस जॉब्स अक्टूबर 2017: रक्षा मंत्रालय, आर्मी, नेवी, एयर फोर्स, BSF, ITBP में हो रही है भर्ती

---

10वीं/12वीं पास के लिए अन्य सरकारी नौकरियां

Rojgar Samachar eBook

Anjali is an experienced content developer and Hindi translator with experience in a variety of domains including education and advertising. At jagranjosh.com, she develops Hindi content for College, Career and Counselling sections of the website. She is adept at creating engaging and youth-oriented content for social platforms. She can be contacted at anjali.thakur@jagrannewmedia.com.
... Read More
First Published: Nov 14, 2017, 09:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News