किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए एक रणनीति बनाना बहुत ही ज़रूरी होता है. अगर छात्रों को उस परीक्षा का एग्जाम पैटर्न पता हो तो छात्र एक अच्छी रणनीति बना सकेंगे. इस लेख में हम आप को बिहार बोर्ड कक्षा 12 के व्यावसायिक अध्ययन (Business Studies) सब्जेक्ट का एग्जाम पैटर्न उपलभ्द करा रहे हैं.
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में व्यावसायिक अध्ययन(Business Studies) विषय का बोर्ड एग्ज़ाम 100 अंकों का होता है. इस विषय की मूल्यांकन योजना (Evaluation Scheme) के अनुसार 100 अंकों का एक सैद्धान्तिक एग्ज़ाम (Theory Paper) अकादमिक सत्र के अंत में होता है.
पूरे प्रश्न पत्र में 50% अंको के लिए वस्तुनिष्ठ (Objective Questions) प्रश्न और 50% अंको के लिए गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Non-Objective Questions) पूछे जाते हैं.
विद्यार्थियों को पूरा प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटों का समय मिलता है. 3 घंटों के अतिरिक्त विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय पूरे प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए मिलता है.
अतिरिक्त समय में विद्यार्थियों को लिखने की अनुमति नहीं होती है.
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (Class 12) के व्यावसायिक अध्ययन (Business Studies) विषय के प्रश्न पत्र का पैटर्न कुछ इस प्रकार है –
प्रश्न पत्र में दो खण्ड (2 Sections) होते हैं (खंड I और खंड II):
खंड | अंक | समय (Time) |
खंड I - वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न | (50 × 1 Marks =) 50 | 1 घंटा + 10 मिनट (अतिरिक्त) |
खंड II - गैर वस्तुनिष्ठ (Non-Objective) प्रश्न | [(15 × 2 Marks)+ (4 × 5 Marks) =] 50 | 2 घंटा + 5 मिनट (अतिरिक्त) |
खंड I (Section I) की संपूर्ण जानकारी कुछ इस प्रकार है:
प्रश्नों के प्रकार (Types of Questions) | वस्तुनिष्ठ (Objective) |
कुल प्रश्नों की संख्या (Total Number of Questions) | 50 |
कुल अंक (Total Marks) | 50 [1 अंक प्रति प्रश्न] |
खंड I को हल करने के लिए कुल समय | 1 घंटा + 10 मिनट (अतिरिक्त) |
खंड I - में 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होता है. विद्यार्थियों को इन प्रश्नो के सही उत्तर ओo एमo आरo शीटo पर (दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए) भरने होते हैं.
प्रश्न का सही उत्तर देने पर विद्यार्थी को पूरे अंक मिलते हैं और गलत उत्तर देने पर शुन्य अंक. वस्तुनिष्ठ प्रश्न के गलत उत्तर देने पर अंक नहीं कटते हैं.
खंड II (Section II) की संपूर्ण जानकारी कुछ इस प्रकार है:
प्रश्नों के प्रकार (Types of Questions) | • लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Types Questions) • दीर्ध उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions) |
कुल प्रश्नों की संख्या (Total Number of Questions) | • खंड II में 22 लघु उत्तरीय प्रश्न होते हैं जिनमे से विद्यार्थियों को कोई भी 15 प्रश्न हल करने होते हैं • खंड II में 4 दीर्ध उत्तरीय प्रश्न होते हैं और हर प्रश्न में एक वैकल्पिक प्रश्न होता है. विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से एक का ही उत्तर देना होता है.
|
कुल अंक (Total Marks) | 50 अंक 30 अंक (2 अंक प्रति लघु उत्तरीय प्रश्न) + 20 अंक (5 अंक प्रति लघु उत्तरीय प्रश्न) |
खंड II को हल करने के लिए कुल समय | 2 घंटा + 5 मिनट (अतिरिक्त) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation