This is an archived article last updated on Jun 7, 2018. The information may be outdated.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10: अंग्रेजी विषय के लिए एग्जामिनेशन पैटर्न

Last Updated: Jun 7, 2018, 14:40 IST

यहाँ जानें बिहार बोर्ड कक्षा 10 में अंग्रेजी विषय के लिए एग्जामिनेशन पैटर्न. इस पैटर्न में दिए प्रश्नों के स्वरूप, संख्या व अंकों के विभाजन को समझने के बाद ही परीक्षा की तैयारी के लिए उचित रणनीति तैयार करें.

Bihar Board Exam Pattern for Class 10 English
Bihar Board Exam Pattern for Class 10 English

इस लेख में आप जानेंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10वीं की अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा के पैटर्न के बारे में. इस एग्जाम पैटर्न को जानने के बाद प्रश्न पत्र के स्ट्रक्चर, प्रश्नों के स्वरूप व अंकों के विभाजन के अनुसार बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए एक उचित प्लान बना सकते हैं.

बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं में अंग्रेजी का प्रश्न पत्र कुल 100 अंकों के लिए होगा जिसमें कुल 58 प्रश्न होंगे जिन्हें चार खण्डों में विभाजित किया जाएगा. प्रश्न पत्र में 50 अंक केवल बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए व बाकी 50 अंक गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए निर्धारित होंगे. वस्तुनिष्ठ प्रश्न अपठित गद्यांश, व्याकरणिक नियमों, लेखन व पाठ्यपुस्तक में दिए अध्यायों के आधार पर पूछे जाएंगे.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10: गणित विषय के लिए एग्जामिनेशन पैटर्न

नीचे आप बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं अंग्रेजी परीक्षा के पैटर्न को विस्तारपूर्वक तौर पर जान सकते हैं:

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं अंग्रेजी परीक्षा पैटर्न:

सामान्य निर्देश (General Instructions)

  • कुल प्रश्नों की सं0  – 58 
  • कुल अंक – 100 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10: विज्ञान विषय के लिए एग्जामिनेशन पैटर्न

प्रश्न पत्र दो खण्डों/ग्रुप्स में विभाजित होगा:

ग्रुप

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

A

50

50

B

3

20

C

4

20

D

1

10

प्रत्येक खंड का विस्तार निमिन्लिखित अनुसार होगा:

Group- A (1 × 50 = 50 अंक)

  • प्रश्न संख्या 1-50 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं
  • दिए गये चार विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करना होगा.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया है
  • सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है.

Group- B

  • प्रश्न संख्या 1-3
  • सभी प्रश्न दिए गये गद्यांश के आधार पर होंगे
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं

Group- C

  • प्रश्न संख्या 4-7
  • सभी प्रश्न राइटिंग स्किल्स व व्याकरण के आधार पर होंगे
  • सभी प्रशन अनिवार्य है हालांकि प्रत्येक प्रश्न में इंटरनल चॉइस मौजूद होगी
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित किये हैं

Group- D

  • प्रश्न संख्या 8
  • इसमें टेक्स्टबुक में दिए चैप्टर्स के आधार पर कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे 
  • दिए गये प्रश्नों में से किन्हीं 5 का उत्तर लिखना होगा
  • प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-50 शब्दों में लिखना होगा
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किये हैं

 

यहाँ दिया गया बिहार बोर्ड कक्षा 10 अंग्रेजी एग्जाम पैटर्न पूरी तरह से बिहार बोर्ड द्वारा प्रकाशित मॉडल प्रश्न पत्र पर आधारित है. बोर्ड परीक्षा में प्रश्न पत्र की सरंचना आमतौर पर लेटेस्ट मॉडल पेपर्स में दिए पैटर्न के आधार पर ही होती है. इसलिए छात्रों को इस एग्जामिनेशन पैटर्न को गंभीरतापूर्वक समझना चाहिए व इसके अनुसार बोर्ड परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए.

बिहार बोर्ड के बारे में (About Bihar Board)

बिहार बोर्ड ऑफ़ ओपन स्कूलींग एंड एग्जामिनेशन- Bihar board of open schooling (BBOSE)

First Published: Jun 5, 2018, 15:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News