This is an archived article last updated on Jun 8, 2018. The information may be outdated.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10: हिंदी विषय के लिए एग्जामिनेशन पैटर्न

Last Updated: Jun 8, 2018, 15:20 IST

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा कक्षा 10 में अंग्रेजी विषय के लिए आयोजित की जाने वाली बोर्ड कक्षा का पैटर्न यहाँ जानें. छात्रों के लिए जरूरी है के वे इस एग्जाम पैटर्न को समझने के बाद ही परीक्षा की तैयारी के लिए उचित रणनीति तैयार करें.

BSEB Class 10 Hindi Exam Pattern
BSEB Class 10 Hindi Exam Pattern

इस लेख में हम आपको बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी विषय का परीक्षा पैटर्न उपलब्ध करवा रहे हैं. इस एग्जाम पैटर्न की मदद से आपको प्रश्न पत्र का स्ट्रक्चर, प्रश्नों का स्वरूप व अंकों का विभाजन, आदि के बारे में पता चलेगा जिसके अनुसार आप उचित स्टडी प्लान तैयार कर सकते हैं व परीक्षा के लिए सुनियोजित व असरदार तरीके से तैयारी कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं में हिंदी का प्रश्न पत्र कुल 100 अंकों के लिए होगा जिसमें कुल 56 प्रश्न होंगे जिन्हें दो खण्डों, खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)  और खंड-ब (गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्न), में विभाजित किया जाएगा. प्रश्न पत्र में 50 अंक केवल बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए व बाकी बचे 50 अंक गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए निर्धारित होंगे जिनमे अपठित गद्यांश, लेखन व पाठ्यपुस्तक के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10: गणित विषय के लिए एग्जामिनेशन पैटर्न

बिहार बोर्ड कक्षा 10 वीं हिंदी विषय का एग्जामिनेशन पैटर्न विस्तारपूर्वक जानने के लिए नीचे पढ़ें:

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी परीक्षा पैटर्न:

सामान्य निर्देश (General Instructions)

  • कुल प्रश्नों की सं0  – 56 
  • कुल अंक – 100 

प्रश्न पत्र दो समूहों में विभाजित होगा:

समूह

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

50

50

6

50

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 10: विज्ञान विषय के लिए एग्जामिनेशन पैटर्न

प्रत्येक समूह का विस्तार निमिन्लिखित अनुसार होगा:

समूह - अ (1 × 50 = 50 अंक)

  • प्रश्न संख्या 1-50 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं
  • दिए गये चार विकल्पों में से सही विकल्प का चुनाव करना होगा.
  • प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया है
  • सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है.

खण्ड - ब (50 अंक)

  • प्रश्न संख्या 1-6 गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं.
  • प्रश्न सं0 1 में दिए गये विषयों में से किसी एक पर 250-300 शब्दों में निबंध लिखना होगा. यह प्रश्न 10 अंकों के लिए होगा.
  • प्रश्न सं0 2 में प्राथना पत्र या दो लोगों के बीच बातचीत को संवाद के रूप में लिखने में से किसी एक के लिए उत्तर लिखना होगा. यह प्रश्न 5 अंकों के लिए होगा.
  • प्रश्न सं0 3-4, प्रत्येक के लिए 10 अंक निर्धारित किये हैं जिनमें अपठित गद्यांश के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे.
  • प्रश्न सं0 5 में पाठ्यपुस्तक के आधार पर लघुउत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमे से किन्हीं पाँच के लिए उत्तर लिखने होंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किये हैं.
  • प्रश्न सं0 6 में पाठ्यपुस्तक के आधार पर दो दीर्घउत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमे से किसी एक के लिए उत्तर लिखना होगा. यह प्रश्न 5 अंकों के लिए होगा.

 

इस लेख में बताया गया बिहार बोर्ड कक्षा 10 हिंदी परीक्षा पैटर्न पूरी तरह से बोर्ड द्वारा प्रकाशित मॉडल प्रश्न पत्र में दिए पैटर्न पर आधारित है. आम तौर पर बोर्ड प्रश्न पत्रों की को बनाते समय मॉडल पेपर्स में दिए पैटर्न को ही फॉलो किया जाता है. इसलिए छात्रों को इस एग्जामिनेशन पैटर्न को गंभीरतापूर्वक समझना चाहिए व इसके अनुसार बोर्ड परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए.

बिहार बोर्ड के बारे में (About Bihar Board)

बिहार बोर्ड ऑफ़ ओपन स्कूलींग एंड एग्जामिनेशन- Bihar board of open schooling (BBOSE)

First Published: Jun 6, 2018, 12:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News