बिहार बोर्ड: कक्षा 12 के मुख्य विषयों का एग्ज़ाम पैटर्न
इस लेख में विद्यार्थी बिहार बोर्ड कक्षा 12 के कुछ महत्वपूर्ण विषयों जैसे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन के एग्ज़ाम पैटर्न के बारे में पढेंगे.
बिहार स्कूल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड (या बीo एसo ईo बीo) हर साल राज्य के अंदर बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा आयोजित करता है. सामन्यतः यह परीक्षा फरवरी या मार्च के महीनों में आयोजित होती है.
वर्ष 2017 में करीब 12 लाख से भी ज़्यादा विद्यार्थियों ने बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं दी थीं. इन परीक्षाओं में करीब 4.4 लाख विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए.
अगर परसेंटेज के हिसाब से बात करें तो मात्र 35.24% विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए थे. जानकारी का आभाव भी इतने कम पास परसेंटेज का सबसे बड़ा कारण रहा.
अक्सर यह देखा गया है कि विद्यार्थियों के मन में एग्ज़ाम पैटर्न (या प्रश्न पत्र के पैटर्न) को लेकर मन में तरह-तरह की भ्रांति रहती है जैसे - क्या पेपर में नेगेटिव मार्किंग होती है या फिर कितने ऑब्जेक्टिव सवाल पेपर में पूछे जाते हैं.
विद्यार्थियों की इन्हीं ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए Jagranjosh.com ने बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों की मदद करने का जिम्मा लिया है.
हमारे एक्सपर्ट्स ने बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध महत्वूर्ण मॉडल पेपर्स का अध्ययन किया और इन्ही मॉडल पेपर्स के आधार पर हमने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के महत्वपूर्ण विषयों के एग्ज़ाम पैटर्न यहाँ उपलब्ध कराएं हैं.
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इन्हें ज़रूर पढ़ना चाहिए
बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - भौतिक विज्ञान का एग्ज़ाम पैटर्न
भौतिक विज्ञान (Physics) विषय बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (Class 12) के सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है. यह विषय न सिर्फ बोर्ड एग्जाम बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे – JEE Main, NEET, WBJEE इत्यादि) के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है. यह विषय न सिर्फ महत्वपूर्ण है बल्कि इसे सबसे कठिन विषयों में से भी एक माना जाता है.
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (Class 12) में भौतिक विज्ञान (Physics) विषय का एग्ज़ाम 100 अंकों का होता है. इस विषय की मूल्यांकन योजना (Evaluation Scheme) के अनुसार 30 अंकों का एक प्रैक्टिकल एग्ज़ाम (Practical Exam) और 70 अंकों का एक सैद्धान्तिक एग्ज़ाम (Theory Paper) अकादमिक सत्र के अंत में होता है.
| बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - भौतिक विज्ञान का एग्ज़ाम पैटर्न जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |
बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - रसायन विज्ञान का एग्ज़ाम पैटर्न
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में रसायन विज्ञान विषय का सिलेबस अन्य विषयों की तुलना में काफी बड़ा है. इस विषय में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थियों को सिलेबस और इसके एग्ज़ाम पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत आवश्यक है.
अधिक सिलेबस होने के कारण सभी विद्यार्थी इस विषय की तैयारी करने को लेकर चिंतित रहते हैं.
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (Class 12) में रसायन शास्त्र (Chemistry) विषय का एग्ज़ाम 100 अंकों का होता है. इस विषय की मूल्यांकन योजना (Evaluation Scheme) के अनुसार 30 अंकों का एक प्रैक्टिकल एग्ज़ाम (Practical Exam) और 70 अंकों का एक सैद्धान्तिक एग्ज़ाम (Theory Paper) अकादमिक सत्र के अंत में होता है.
| बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - रसायन विज्ञान का एग्ज़ाम पैटर्न जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |
बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - जीव विज्ञान का एग्ज़ाम पैटर्न
रसायन शास्त्र और भौतिक विज्ञान की तरह जीव विज्ञान की परीक्षा भी 100 अंको की होती है. इन 100 अंको में 30 अंक प्रैक्टिकल एग्ज़ाम (Practical Exam) और 70 अंकों सैद्धान्तिक एग्ज़ाम (Theory Paper) के लिए निर्धारित हैं.
70 अंकों के सैद्धान्तिक एग्ज़ाम (Theory Exam) में विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटें का समय मिलता है. 3 घंटों के आलावा विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी मिलता है जिसमें वो पूरे प्रश्न पत्र को पढ़ सकते हैं. अतिरिक्त समय में विद्यार्थियों को लिखने की अनुमति नही होती.
| बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - जीव विज्ञान का एग्ज़ाम पैटर्न जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |
बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - गणित का एग्ज़ाम पैटर्न
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (Class 12) में गणित (Mathematics) विषय सबसे कठिन विषयों में से एक माना जाता है. इस विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को इस विषय के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए.
इस विषय का एग्ज़ाम 100 अंकों का होता है. इस एग्ज़ाम के लिए मिलने वाले प्रश्न पत्र में 50% अंको के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) और 50% अंको के लिए गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Non-Objective Questions) पूछे जाते हैं.
| बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - गणित का एग्ज़ाम पैटर्न जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |
बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - लेखाशास्त्र का एग्ज़ाम पैटर्न
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (Class 12) में लेखाशास्त्र विषय महत्वपूर्ण विषयों में से एक है. इस विषय की बोर्ड परीक्षा में 100 अंक का एक पेपर साल के अंत में होता है.
इस एग्ज़ाम के लिए मिलने वाले प्रश्न पत्र में 50% अंको के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) और 50% अंको के लिए गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Non-Objective Questions) पूछे जाते हैं.
विद्यार्थियों को पूरा प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटों का समय मिलता है. 3 घंटों के आलावा विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय पूरे प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए मिलता है. अतिरिक्त समय में विद्यार्थियों को लिखने की अनुमति नहीं होती है.
| बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - लेखाशास्त्र का एग्ज़ाम पैटर्न जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |
बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - अर्थशास्त्र का एग्ज़ाम पैटर्न
अर्थशास्त्र विषय के व्यावहारिक महत्व के कारण ही इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं (Class 12) में अर्थशास्त्र (Economics) विषय का एग्ज़ाम 100 अंकों का होता है. इस एग्ज़ाम के लिए मिलने वाले प्रश्न पत्र में 50% अंको के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) और 50% अंको के लिए गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Non-Objective Questions) पूछे जाते हैं.
विद्यार्थियों को पूरा प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटों का समय मिलता है. 3 घंटों के आलावा विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय पूरे प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए मिलता है. अतिरिक्त समय में विद्यार्थियों को लिखने की अनुमति नहीं होती है.
| बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - अर्थशास्त्र का एग्ज़ाम पैटर्न जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |
बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - व्यावसायिक अध्ययन का एग्ज़ाम पैटर्न
बिहार बोर्ड में व्यावसायिक अध्ययन विषय कक्षा 12वीं के महत्वपूर्ण विषयों में से एक है. इस विषय की बोर्ड परीक्षा 100 अंकों की होती है.
इस विषय की बोर्ड परीक्षा के लिए मिलने वाले प्रश्न पत्र में 50% अंको के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions) और 50% अंको के लिए गैर वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Non-Objective Questions) पूछे जाते हैं.
विद्यार्थियों को पूरा प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटों का समय मिलता है. 3 घंटों के आलावा विद्यार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय पूरे प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए मिलता है. अतिरिक्त समय में विद्यार्थियों को लिखने की अनुमति नहीं होती है.
| बिहार बोर्ड: कक्षा 12 - व्यावसायिक अध्ययन का एग्ज़ाम पैटर्न जानने के लिए यहाँ क्लिक करें |