IAS पति है बैटमिंटन खिलाड़ी तो पत्नी ADM करती हैं रैंप वॉक
आईएएस पती और ए़डीएम पत्नी आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। नोएडा के डीएम रहे सुहास एलवाई बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में भारत के लिए मेडल जीता है। वहीं, उनकी पत्नी ऋतु सुहास रैंप पर वॉक करते हुए नजर आती हैं।
भारत में सरकारी सेवाओं में प्रशासनिक सेवाएं सबसे ऊपर हैं, जहां बैठकर अधिकारी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की बागडोर को संभालते हैं। वहीं, इसमें आने के बाद बहुत ही कम अधिकारी होते हैं, जो अधिकारी होने के साथ-साथ बाकी गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी पती-पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अधिकारी होने के साथ-साथ बाकी गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं। नोएडा के डीएम रहे सुहास एलवाई बैटमिंटन खेलकर भारत के लिए पदक जीत चुके हैं, वहीं उनकी पत्नी ऋतु सुहास गाजियाबाद में एडीएम के पद पर तैनात हैं।
आईएएस ने बैटमिंटन में भारत के लिए जीता कांस्य पदक
सुहास एलवाई एक आईएएस अधिकारी हैं। वह नोएडा के जिलाधिकारी(डीएम) रहे हैं। उन्होंने हाल ही में स्पेन में आयोजित हुई बैटमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। वह क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतिवान को हराकर सेमिफाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने मुकाबले में सेतिवान को 21-13, 18-21 और 21-16 से हराया था।
ताज महोत्सव में रैंप वॉक करती दिखी ऋतु
सुहास एलवाई की पत्नी ऋतु सुहास पीसीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में ए़डीएम अधिकारी हैं। अभी हाल ही में वह ताज महोत्सव में रैंप वॉक करते हुए नजर आई थी। इस महोत्सव में उनके द्वारा पहना गया लाल परिधान लोगों को खूब पसंद आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया गया था।
मिसेज इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं ऋतु
ऋतु सुहास ने पहली बार रैंप वॉक नहीं किया है, बल्कि इससे पहले उन्होंने साल 2019 में मुंबई में आयोजित हुई परीक्षा में मिसेज इंडिया का खिताब जीता था।
2008 में हुई थी शादी
सुहास एलवाई और ऋतु की शादी साल 2008 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। दोनों अधिकारी एनसीआर के महत्वपूर्ण शहरों की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, अक्सर सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। हाल ही में सुहास एलवाई का तबादला हुआ है। वह नोएडा के जिलाधिकारी थे, जिन्हें अब लखनऊ स्थित खेलकूद विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें साल 2020 में नोएडा का जिलाधिकारी बनाया गया था। उस समय भारत में कोरोना के मामले बढ़ रहे थे।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.