UPTET vs Super TET: शिक्षक बनने से पहले इन दोनों परीक्षाओं का अंतर जानना क्यों है जरूरी?
UPTET vs Super TET: अगर हम यूपीटीईटी और सुपर टीईटी की बात करें, तो यह दोनों ही परीक्षा सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की पात्रता चेक करने के लिए आयोजित की जाती है। आज हम आपको नीचे लेख में यूपीटीईटी और सुपर टीईटी में अंतर के बारे में बताएंगे।
UPTET vs Super TET: यूपीटीईटी और सुपर टीईटी में क्या अंतर होता है? इस प्रश्न का जवाब जानने से पहले हमें इन दोनों की फुल फॉर्म के बारे में जान लेना चाहिए। यूपीटीईटी की फुल फॉर्म उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) और सुपर पात्रता परीक्षा (Super TET) है। ये दोनों ही परीक्षाएं टीचर की पात्रता को निर्धारित करती है। दोनों ही राज्य के लेवल पर आयोजित की जाती है। हालांकि, सुपर टीईटी परीक्षा पात्रता के साथ-साथ चयन/भर्ती परीक्षा भी है।
यूपीटीईटी की परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए पात्र हो जाते हैं। वहीं, सुपर टीईटी या सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षापास करने के बाद उम्मीदवारों का चयन उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद पर पक्की सरकारी नौकरी के लिए होता है।
UPTET परीक्षा क्या है?
यूपीटीईटी एक स्टेट लेवल की परीक्षा होती है, जो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में कुल 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा 1 से 5वीं तक और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद UPTET प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है।
सैलरी कितनी मिलती है?
UPTET परीक्षा के जरिए प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5वीं तक) के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार दी जाती है, जो कि प्रतिमाह 40,000 से 45,000 रुपये के बीच दी जाती है। इसके अलावा अपर प्राइमरी टीचर (कक्षा 6 से 8वीं तक) के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार दी जाती है, जो कि प्रतिमाह 44,900 से 52,000 रुपये के बीच दी जाती है।
Super TET परीक्षा क्या है?
सुपर टीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य में सरकारी प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पदों पर पक्की सरकारी नौकरी पाने के लिए आयोजित की जाने वाली एक चयन परीक्षाहै। इसमें केवल एक ही पेपर होता है, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रश्न भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत), गणित, विज्ञान, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन, सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाएं, शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, तर्कशक्ति, सूचना तकनीकी और जीवन कौशल आदि विषय से होते हैं।
सैलरी कितनी मिलती है?
सुपर टीईटी परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें प्रतिमाह इन हेंड सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार लगभग ₹40,000 से ₹45,000 तक मिलती है। महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सीय सुविधा और अन्य सरकारी लाभ भी मिलते हैं।
UPTET और Super TET में से क्या है बेस्ट विकल्प?
UPTET और Super TET दोनों ही शिक्षक पात्रता परीक्षाएं हैं, लेकिन आपके लिए कौन सा विकल्प बेस्ट है, यह आपके करियर के लक्ष्यों पर निर्भर करता है। दोनों के अपने-अपने फायदे हैं।
ये भी पढ़ें: Rajasthan SET Exam 2026: 13 सितंबर को है परीक्षा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस!
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.