Rajasthan SET Exam 2026: 13 सितंबर को है परीक्षा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस!
Rajasthan SET Exam 2026: कोटा यूनिवर्सिटी (UOK) द्वारा दिनांक 13 सितंबर 2026 को राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 का आयोजन किया जाना है। इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 07 सितंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया था। राजस्थान सेट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एग्जाम डे गाइडलाइंस के लिए हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं।
Rajasthan SET Exam 2026: कोटा यूनिवर्सिटी (UOK) द्वारा दिनांक 13 सितंबर 2026 को राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 का आयोजन किया जाना है। राजस्थान के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकया कॉलेज लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए योग्यता निर्धारित करने वाली एक राज्य-स्तरीय परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन सामान्यतः राज्य के किसी तय विश्वविद्यालय (जैसे वर्तमान में कोटा विश्वविद्यालय, राजस्थान द्वारा) द्वारा राज्य सरकार के निर्देशों के तहत किया जाता है। राजस्थान सेट परीक्षा का एडमिट कार्ड 07 सितंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया था। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
राजस्थान सेट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
Rajasthan SET Exam Pattern 2026
राजस्थान सेट परीक्षा में कुल दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 कुल 100 अंकों का होता है, जिसमें 50 प्रश्न और पेपर-2 कुल 200 अंकों का होता है, जिसमें 100 प्रश्न होते हैं। इसमें प्रश्न बहुविकल्पीय आते हैं और इसके लिए कुल 3 घंटे यानी 180 मिनट मिलते हैं। पेपर-I में Teaching and Research Aptitude, रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डायवर्जेंट थिंकिंग और General Awareness आदि विषय से प्रश्न आते हैं, जबकि पेपर-II उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है।
Rajasthan SET Exam 2026 Date - हाइलाइट्स
राजस्थान सेट परीक्षा राज्य के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर दिनांक 13 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। बाकी एग्जाम डिटेल्स के लिए अभ्यर्थी नीचे दी गई टेबल ध्यान से देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| विश्विद्यालय का नाम | कोटा यूनिवर्सिटी (UOK) |
| परीक्षा का नाम | राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 13 सितंबर 2026 |
| परीक्षा की टाइमिंग | सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक |
| शिफ्ट | सिंगल |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 07 सितंबर 2026 |
| पेपर | पेपर-1 और पेपर-2 |
| विषय | पेपर-I में Teaching and Research Aptitude, रीजनिंग, रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डायवर्जेंट थिंकिंग और General Awareness व पेपर-2 उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uok.ac.in |
Rajasthan SET Exam 2026 Guidelines
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.