[NEW] SSC Exam Calendar 2026: एसएससी ने जारी किया नया परीक्षा कार्यक्रम, यहां देखें पूरी लिस्ट

Last Updated: Sep 11, 2026, 17:20 IST

SSC Exam Calendar 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026-27 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इस लेख में SSC CGL, CHSL, MTS & हवलदार, JE, स्टेनोग्राफर और GD कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों के परीक्षा शेड्यूल व भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

SSC Exam Calendar 2026 PDF डाउनलोड करें।
SSC Exam Calendar 2026 PDF डाउनलोड करें।

SSC Exam Calendar 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी प्रमुख भर्ती परीक्षाओं के लिए एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2026-27 में अपडेट जारी किया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर संशोधित परीक्षा कैलेंडर देख सकते हैं।

संशोधित कैलेंडर में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि और कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBE) की संभावित परीक्षा अवधि की जानकारी दी गई है। इसमें SSC CGL, Selection Post Phase 14, स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D, जूनियर इंजीनियर (JE), CHSL, हिंदी ट्रांसलेटर, MTS और SSC CPO जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं।

यह परीक्षा कैलेंडर सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए काफी उपयोगी है। उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वे नीचे इस लेख में SSC द्वारा जारी नया परीक्षा कैलेंड देख सकते हैं।

SSC Exam Calendar 2026-27: महत्वपूर्ण तारीखें

नीचे तालिका में प्रमुख SSC परीक्षाओं की नोटिफिकेशन, एप्लीकेशन और संभावित एग्जाम डेट की जानकारी दी गई है:

क्र. सं.

परीक्षा का नाम

परीक्षा चरण

नोटिफिकेशन की तिथि

आवेदन की अंतिम तिथि

संभावित परीक्षा माह

1

JSA / LDC ग्रेड विभागीय परीक्षा 2025

पेपर-I (CBE)

16 मार्च 2026

7 अप्रैल 2026

मई 2026

2

SSA / UDC ग्रेड विभागीय परीक्षा 2025

पेपर-I (CBE)

16 मार्च 2026

7 अप्रैल 2026

मई 2026

3

ASO ग्रेड विभागीय परीक्षा 2025

पेपर-I (CBE)

16 मार्च 2026

7 अप्रैल 2026

मई 2026

4

एसएससी CGL परीक्षा 2026

Tier-I (CBE)

मार्च 2026

अप्रैल 2026

मई–जून 2026

5

एसएससी जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026

पेपर-I (CBE)

मार्च 2026

अप्रैल 2026

मई–जून 2026

6

SSC Selection Post Phase-XIV 2026

CBE

मार्च 2026

अप्रैल 2026

मई–जुलाई 2026

7

एसएससी CHSL परीक्षा 2026

Tier-I (CBE)

अप्रैल 2026

मई 2026

जुलाई–सितंबर 2026

8

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D परीक्षा 2026

CBE

अप्रैल 2026

मई 2026

अगस्त–सितंबर 2026

9

एसएससी हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2026

पेपर-I (CBE)

अप्रैल 2026

मई 2026

अगस्त–सितंबर 2026

10

एसएससी MTS और हवलदार परीक्षा 2026

CBE

जून 2026

जुलाई 2026

सितंबर–नवंबर 2026

11

एसएससी सीपीओ परीक्षा 2026

पेपर-I (CBE)

मई 2026

जून 2026

अक्टूबर–नवंबर 2026

12

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2027

CBE

सितंबर 2026

अक्टूबर 2026

जनवरी–मार्च 2027

अभ्यर्थी SSC Exam Calendar 2026-27 कैसे देखें?

संशोधित SSC परीक्षा कैलेंडर 2026-27 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

1. सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर 'SSC Calendar' सेक्शन में 'VIEW' विकल्प पर क्लिक करें।

3. अब आपकी स्क्रीन पर 'SSC Exam Calendar 2026-27' खुल जाएगा।

4. भविष्य के संदर्भ हेतु PDF फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए पास में दिए गए डाउनलोड लिंक पर क्लिक करेें और सेव करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 11, 2026, 17:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News