This is an archived article last updated on Apr 26, 2024. The information may be outdated.

MP Board Compartment 2024: परीक्षा में फेल हुए छात्रों को एक और मौका, 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 09 जून से करें आवेदन

Last Updated: Apr 26, 2024, 00:32 IST

मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने12वीं और 10वीं के परिणाम जारी कर दिए है. आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 का भी आयोजन कराया जायेगा, जिसके लिए आवेदन 09 जून से किया जायेगा. जो छात्र बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो पायें है या उनके उम्मीद से कम मार्क्स आये है वे छात्र Compartment Exam 2024 में शामिल हो सकते है. कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी हम इस लेख के माध्यम से आप सभी छात्रों तक पहुंचाने जा रहे है. 

MPBSE Compartment Exam 2024: फेल छात्रों के लिए एक और मौका
MPBSE Compartment Exam 2024: फेल छात्रों के लिए एक और मौका

हाईलाइट्स:

  • आपको बता दें की 24 अप्रैल 2024 को एमपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए थे.

  • बोर्ड ने साथ ही Compartment की भी डेट जारी कर दी. छात्र 09 जून से कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है.

  • इस वर्ष एमपी बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षाओं में कुल 1,00,377 छात्र उपस्थित होंगे.

MP Board Compartment Exam 2024: मध्य प्रदेश SHIKSHA बोर्ड ने 12वीं और 10वीं के परिणाम जारी कर दिए है. जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वे अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से देख सकते है. 

बोर्ड की ओर MP Board परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गयी है. छात्र 12वीं और 10वीं की टॉपर्स लिस्ट भी यहां मिले लिंक के माध्यम से देख सकते है. 

दो विषयों में फेल बच्चे हो सकते है पास:

एमपी बोर्ड की साल 2024 की परीक्षा में जो छात्र फेल हो गए है, उन्हें ज्यादा घबराने की जरुरत नहीं है, MPBSE बोर्ड की ओर से ऐसे छात्रों के लिए एक व्यवस्था की गयी है. जो छात्र दो विषयों में फेल हुए है ऐसे छात्र Compartment Exam 2024 के लिए आवेदन कर सकते है. 

आपको बता दें की 24 अप्रैल 2024 की ओर से हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए थे. 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने तो जयंत यादव ने 12वीं परीक्षा में टॉप किया है. बोर्ड ने साथ ही Compartment की भी डेट जारी कर दी. छात्र 09 जून से कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है.  

कितनी लगेगी फीस?

Compartment Exam 2024 के लिए जो छात्र आवेदन करने चाहते है वे छात्र आपको 350 रूपये शुल्क के साथ अप्लाई कर सकते है. साथ ही छात्रों को 25 रूपये पोर्टल फ़ीस भी जमा करनी होगी.   

आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 का भी आयोजन कराया जायेगा, जिसके लिए आवेदन 09 जून से किया जायेगा. जो छात्र बोर्ड परीक्षा में पास नहीं हो पायें है या उनके उम्मीद से कम मार्क्स आये है वे छात्र Compartment Exam 2024 में शामिल हो सकते है. कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी हम इस लेख के माध्यम से आप सभी छात्रों तक पहुंचाने जा रहे है. 

एक बार एमपी बोर्ड परिणाम 2024 जारी हो जाने के बाद जो छात्र अपने द्वारा हासिल किये गए अंको से संतुष्ट नहीं हैं वे पुनर्मूल्यांकन (Revaluation/Rechecking) प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते है. स्कूटनी/ पुनर्मूल्यांकन की घोषणा के बाद बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर रीचेकिंग विंडो के बारें में सभी जानकारी साझा की जाएगी.        

MPBSE Compartment Exam 2024: फेल छात्रों के लिए एक और मौका

आप छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि जो छात्र 10वीं MP Board एग्जाम 2024 में फेल हो गए है ऐसे छात्रों को एमपी बोर्ड एक बार और परीक्षा देने का मौका दे रहा है और स्टूडेंट्स इस मौके के साथ बोर्ड परीक्षा बिना साल गवाएं पास कर सकते है और अपने एमपी बोर्ड रिजल्ट में सुधार करा सकते है.

यह भी देखें: MP Board Class 10th, 12th Result 2024 OUT, यहां देखें पूरी लिस्ट

MP Board Supplementary Exam पूरक परीक्षाओं में कितने छात्र:

एमपी बोर्ड कक्षा 10 की पूरक परीक्षाएं 9 जून से शुरू होंगी. इस वर्ष एमपी बोर्ड 2024 कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षाओं में कुल 1,00,377 छात्र उपस्थित होंगे. पूरक श्रेणी के छात्रों में, 49,877 छात्र छात्र और 50,500 छात्राएं हैं. 

MP Board कंपार्टमेंट परीक्षा 2024: हाई-लाइट्स

डिटेल्स 

                        तिथियां

बोर्ड का नाम 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)

एमपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन

05 फरवरी से 06 मार्च 2024 

एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम

24 अप्रैल 2024

एमपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन

09 जून 2024 

एमपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड

जुलाई (संभावित)

एमपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट 

अगस्त (संभावित)

MP Board Ruk Jana Nahi Exam: क्या है 'रुक जाना नहीं' एग्जाम

एमपी बोर्ड प्रबंधन 10वीं और बारहवीं की परीक्षा में फेल हुए छात्रों को पास होने का एक और मौका प्रदान करता है. बोर्ड की ओर से 'रुक जाना नहीं' एग्जाम (MP Board Ruk Jana Nahi Exam) का आयोजन कराया जाता है. 

आप छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा साल में दो बार अगस्त और दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में शामिल होकर छात्र पास हो जायेंगे और उनका साल भी बर्बाद नहीं होगा.    

कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा 2024

एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा के रिजल्ट के जारी किये जाने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा की डेट की घोषणा करता है. जबकि MP बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी कर दिया गया है. अब बोर्ड किसी भी समय Compartment Exam 2024 की घोषणा कर सकता है. 

वैसे सूत्रों की माने तो कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन मई माह में शुरू होने की उम्मीद है और इसकी परीक्षा जून में कराये जाने की उम्मीद है. छात्र अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे. 

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्रों को  एडमिट कार्ड,  बोर्ड रिजल्ट और  पहचान पत्र जैसे डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है-  

  •  एडमिट कार्ड
  •  बोर्ड रिजल्ट
  •  फोटो
  •  पहचान पत्र

कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कितनी लगेगी फ़ीस

डिटेल्स 

फ़ीस

संस्थागत फ़ीस 

25 रुपये 

प्रत्येक विषय के लिए फ़ीस 

350 रुपये 

एमपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन

एमपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया नीचे step by step दी गयी है, फॉर्म भरते समय आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है- 

स्टेप 1: एमपी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें 

स्टेप 2: होमपेज पर, एमपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा ऑनलाइन आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें 

स्टेप 3: रजिस्टर करने के बाद, जरुरी डिटेल्स दर्ज करें. 

स्टेप 4: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए सब्जेक्ट चुने 

स्टेप 5: कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जरुरी आवेदन शुल्क का भुगतान करें. 

स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करें और प्रिंट रख लें 

कब आयेगा कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 का रिजल्ट

एक बार कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 की एग्जाम डेट आ जाने के बाद बोर्ड की ओर से इस परीक्षा का आयोजन कराया जायेगा. इसके बाद एमपी बोर्ड इंदौर की ओर से कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जायेगा. वैसे इन तारीखों को लेकर मीडिया में कई तरह की चर्चायें रहती है लेकिन छात्र ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से इसकी जानकारी हासिल कर सकते है. आपकी जानकरी के लिए बता दें कि कंपार्टमेंट के परिणाम अगस्त माह में जारी किये जा सकते है.    

 

    

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 26, 2024, 00:32 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News