This is an archived article last updated on Apr 25, 2024. The information may be outdated.

[मार्कशीट लिंक] MP Board Class 10th, 12th Result 2024 OUT: 10वीं में अनुष्का 12वीं में जयंत ने किया टॉप प्रदेश टॉप, mpbse.nic.in पर जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट, ऐसे देखें रिजल्ट सबसे पहले

Last Updated: Apr 25, 2024, 07:18 IST

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 को लेकर परीक्षा में शामिल छात्र और अभिभावक रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह अच्छी खबर है कि रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. छात्र अपना रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है. MP BOARD रिजल्ट जारी हो जाने के बाद टॉपर्स के लिए मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पुरस्कार की भी घोषणा की जा सकती है. वहीं इस 12वीं में 60 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया जा सकता है.

 कहां जारी किये जायेंगे परिणाम MP board 10वीं और 12वीं रिजल्ट
 कहां जारी किये जायेंगे परिणाम MP board 10वीं और 12वीं रिजल्ट

MP Board Result 2024 Latest Update: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम आज यानी 24 अप्रैल 2024 को शाम चार बजे घोषित किया जायेगा. बोर्ड परीक्षाफल को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है. बता दें कि बोर्ड की ओर से कॉपियों की जांच पूरी हो गयी है. 

Check here MP Board 12th Result 2024 - Declared

Check here MP Board 10th Result 2024 - Declared

Kab ayega mp board result, मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2024 को लेकर परीक्षा में शामिल छात्र और अभिभावकों का इंतजार ख़त्म हो गया है. आप सभी को बता दें कि बोर्ड 24 अप्रैल को हाई स्कूल (MP Board Class 10th Result 2024) और हायर सेकेंडरी (MP Board Class 12th Result 2024) के परिणाम घोषित करने जा रहा है. इस बार 10वीं में उम्मीद से कम छात्र पास हुए है.

एमपी बोर्ड 12वीं कॉमर्स टॉपर 2024: 

नाम     अंक 
मुस्कान दांगी     493
गरिमा जैन    482 
गोरी जायसवाल 482 
फाल्गुनी पवार   481  

12वीं arts टॉपर्स लिस्ट 2024:

रैंक

नाम

शहर

मार्क्स

1

जयंत यादव

शाजापुर

487

2

कुलदीप मेवाड़ा

शाजापुर

486

3

निशा भारती

नरसिंहपुर

484

4

चेतना कछवाहा

मंडला

483

5

दिव्या भीलवार

ग्वालियर

482

एमपी बोर्ड 12वीं science टॉपर 2024: 

  • सना अंजुम खान     487 अंक
  • परीक्षा राजपूत   486
  • मेहर कुरेशी   485

MP Board 12वीं रिजल्ट: हाई लाइट्स:

12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024:

मैथ समूह के टॉपर 2024:

एमपी 12वीं परिणाम 2024- संभागवार आँकड़े
प्रथम श्रेणी- 2,92, 766

द्वितीय श्रेणी – 1,09,261

तृतीय श्रेणी - 422

कुल उत्तीर्ण – 4,02, 449

MP Board 12th 10th Result 2024

कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 64.48% है

एमपीबीएसई 12वीं परिणाम 2024 में, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 64.48% दर्ज किया गया है जो कि पिछले वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत (55.28%) से सुधार है.

MP Board 12th 10th Result 2024 रिजल्ट होम पेज

एमपीबीएसई 12वीं मार्कशीट डाउनलोड करने का रिजल्ट लिंक ऑफिसियल वेबसाइटों पर जारी किया जायेगा. छात्र संदर्भ के लिए नीचे दी गई ऑफिसियल  रिजल्ट वेबसाइट के होमपेज को देख सकते है.

MP Board Result 2024 latest update: टॉपर्स को मिलेंगे ये पुरस्कार

MP BOARD रिजल्ट जारी हो जाने के बाद टॉपर्स के लिए मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पुरस्कार की भी घोषणा की जा सकती है. वहीं इस 12वीं में 60 फीसदी अंक हासिल करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया जा सकता है.     

- Updated 24 April 2024, 03:34 PM

किन स्ट्रीम के टॉपर्स किये जायेंगे घोषित:

एमपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के साथ स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स के नाम की भी जारी किये जायेंगे. साथ ही जिलेवार टॉपर्स की भी लिस्ट जारी किये जायेंगे. 12वीं के सभी स्ट्रीम के नाम नीचे दिए गए है-

  • कॉमर्स (Commerce) 
  • साइंस (Science)
  • साइंस- मैथ (Science- Math)
  • मानवविज्ञान (Humantics)
  • कृषि (Agriculture)
  • ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह (Fine Arts and Home Science Group)

- Updated 24 April 2024, 03:26 PM

10th, 12th Result 2024 MP Board 12वीं का रिजल्ट 2024 एमपी बोर्ड कब होगा जारी

एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे 24 अप्रैल 2024 को शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे. उसके बाद छात्र अपने रोल नंबर से अपना रिजल्ट देख सकते है. 

- Updated 24 April 2024, 03:05 PM

MP Board Result 2024 latest update: स्ट्रीमवाइज पिछली साल कैसा था प्रदर्शन: 

साल 2023 में, साइंस स्ट्रीम से 66.07% छात्र और कॉमर्स में 57.37% छात्र पास हुए थे- 

  • साइंस स्ट्रीम- 66.07% 
  • कॉमर्स- 57.37%

- Updated 24 April 2024, 03:00 PM

MP Board Result 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे होगी शुरू

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) आज शाम 4 बजे RESULT जारी करने के लिय प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉपर्स लिस्ट, पास परसेंटेज सहित सभी रिजल्ट डेटा प्रस्तुत किया जायेगा.    

- Updated 24 April 2024, 02:56 PM

MP Board Result 2024: पिछले 2 वर्षों में उत्तीर्ण प्रतिशत 

पिछले दो वर्षों की बात करें तो एमपीबीएसई 12वीं की परीक्षा में साल 2023 में 55.28% बच्चे पास हुए थे, वहीं साल 2022 की बता करें तो 72.72 फीसदी छात्र पास हुए थे. 

- Updated 24 April 2024, 02:52 PM

MP Board Result 2024: MP Board 2024 10वीं  में शामिल छात्र:

कुल छात्र- 9,92459 

MP Board 2024 12वीं  में शामिल छात्र:

कुल छात्र- 7,48,936 छात्र 

- Updated 24 April 2024, 01:33 PM

MP Board Result 2024: बोर्ड की मेरिट लिस्ट होगी अस्थाई

MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड की प्रथम 10 (दस) स्थान प्राप्त करने वाले छात्र  और छात्राओं की अस्थाई टॉपर्स सूची भी जारी की जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अस्थायी लिस्ट होगी पुनर्गणना के बाद स्थायी लिस्ट जारी की जाएगी.  

- Updated 24 April 2024, 01:24 PM

MP Board Result 2024: कौन दे सकेगा सप्लीमेंट्री परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के बाद, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए होंगे उन्हें परीक्षा को पास करने का एक और मौका मिलेगा. रुक जाना नहीं योजना के तहत छात्रों को यह मौका दिया जायेगा.  

- Updated 24 April 2024, 01:00 PM

MP Board Result 2024 SMS से कैसे देखें रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट SMS के माध्यम से भी देख सकते है. 10वीं परिणाम 2024 देखने के लिए MPBSE10 रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजे. जिसके बाद आपका रिजल्ट आपकी मोबाइल पर दिख जायेगा.   

- Updated 24 April 2024, 12:50 PM

MP Board Result 2024 पिछली साल साइंस-मैथ के टॉपर 

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में साइंस-मैथ स्ट्रीम में होशंगाबाद के नारायण शर्मा ने टॉप किया था. उन्होंने 488 अंक हासिल किये थे. वही दूसरे स्थान पर गौरव और रितिन लोधी थे. इस साल भी कैटेगरी वाइज टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाएगी जिसे हम आपके साथ साझा करेंगे.   

- Updated 24 April 2024, 12:45 PM

MP Board Result 2024 पिछले साल अनी जैन बनी बनी थी टॉपर्स 

पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कॉमर्स स्ट्रीम में खण्डवा की  अनी जैन ने टॉप किया था. एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली अनी कॉमर्स संकाय में 500 में से 482 अंक हासिल किया था.   

- Updated 24 April 2024, 12:32 PM

MP Board Result 2024 लगभग 7500 केन्द्रों पर हुई थी परीक्षा:

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित एमपी बोर्ड परीक्षा में 17.5 लाख से अधिक छात्र रजिस्टर हुए थे. इनमें 992,101 छात्र और 748,238 छात्राएं थीं. पूरे राज्य में लगभग 7,501 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये थे.

- Updated 24 April 2024, 12:18 PM

Updated 24 April 2024, 12:11 PM: MP Board Result 2024: रिजल्ट डायरेक्ट लिंक:

MP Board Result 2024 Class 10, 12 Direct Link: एमपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 को निम्नलिखित वेबसाइट पर केवल एक क्लिक में देख सकते है-

Updated 24 April 2024, 12:03 PM: MP Board Result 2024: 

बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल, 2024 को ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था. एमपी बोर्ड के अधिकारी शाम 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे. साथ ही MP Board की ओर से 10वीं-12वीं के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी. छात्र रिजल्ट आउट होने के बाद टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत देख सकेंगे.  

Updated 24 April 2024, 11:25 AM: MP Board Result 2024: 

छात्रों की जानकरी के लिये बता दें कि परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना स्कोर कार्ड देख सकते है- ऑफिसियल वेबसाइट की लिस्ट नीचे दी गयी है-    

कहां जारी किये जायेंगे परिणाम:

 MPBSE की ओर से 10वीं और 12वीं के result बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर शाम चार बजे जारी किये जायेंगे. छात्रों की जानकारी के लिए बता दे कि छात्र ऑफिसियल वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते है. 

MP Board 10th 12th Sarkari Result 2024: ऑफिसियल वेबसाइट:

10वीं और 12वीं के परिणाम नीचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे, जो इस प्रकार है- 

Kab Aayega MP board result 10वीं, 12वीं रिजल्ट:

परीक्षा में शामिल छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि Result 2024 Date और Time को लेकर बोर्ड की ओर से आधिकारिक सूचना आ गयी है.

आप छात्रों को बता दें कि 20 अप्रैल 2024 को यूपी बोर्ड की क्लास 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 का भी आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि  mpbse.nic.in पर जल्द ही एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी किये जायेंगे, अब इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी गयी है.

MP 12th एंड 10th board result 2024: (How to check marks) कैसे देखें रिजल्ट:

स्टेप 1- छात्रों सबसे पहले एमपी की ऑफिसियल वेबसाइट www.mpresults.nic.in पर जाएं  

स्टेप 2- अब MP Board 10th 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- छात्र अब रोल नंबर और अपना आवेदन संख्या दर्ज करें, और सबमिट करें.

स्टेप 4- MP बोर्ड रिजल्ट 2024 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.

स्टेप 5- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास सेव कर लें. 

MP Board 12th and 10th Result 2024: पिछली साल कब आया था रिजल्ट:

छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि एमपी बोर्ड के रिजल्ट 25 मई को जारी किये गए थे. उस समय 12वीं का पासिंग प्रतिशत 55.28% था और 10वीं का पास परसेंटेज 63.29% था. आप की जानकारी के लिए बता दें कि पिछली साल 8,20,014 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और 815364 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.      

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 25, 2024, 07:18 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News