This is an archived article last updated on Apr 23, 2024. The information may be outdated.

UP Board Class 12th Result 2024 OUT: रिजल्ट जारी, 82.6 फीसदी बच्चे पास, शुभम बने प्रदेश टॉपर, अमरोहा जिला रहा टॉप पर

Last Updated: Apr 23, 2024, 10:01 IST

UP Board Class 12th Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज दो बजे रिजल्ट जारी कर दिया है. यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर या नाम के माध्यम से सबसे पहले देख सकते है. इस साल, 55,08,206 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था.

नाम और रोल नंबर से कैसे देखें यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट
नाम और रोल नंबर से कैसे देखें यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

UP Board रिजल्ट 2024 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड दसवीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए है. छात्र अपना रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट के साथ-साथ जागरण जोश पर भी देख सकते है.  

Check UP Board 12th Result 2024 - Declared

Check UP Board 10th Result 2024 - Declared

यूपी बोर्ड 12वीं 2024 के टॉप 10 टॉपर्स:

रैंक नाम अंक (500 में ) प्रतिशत स्कूल जिला
1 शुभम वर्मा 489 97.80% सीता बाल वी एम आई सी महमूदाबाद, सीतापुर सीतापुर
2 विशु चौधरी 488 97.60% श्री राम एस एम इंटरमीडिएट कॉलेज बरौत, बागपत बागपत
2 काजल सिंह 488 97.60% आर एस डी एम आई सी सालेमपुर गोसाईं, अमरोहा अमरोहा
2 राज वर्मा 488 97.60% सीता बाल वी एम आई सी महमूदाबाद, सीतापुर सीतापुर
2 काशीश मौर्या 488 97.60% प्रकाश विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, महमूदाबाद, सीतापुर सीतापुर
2 चार्ली गुप्ता 488 97.60% एस पी आर आई सी बंसी, सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर
2 सुजाता पांडेय 488 97.60% ए आर डी इंटरमीडिएट कॉलेज बभनी, देवरिया देवरिया
3 शीतल वर्मा 487 97.40% सीता बाल वी एम आई सी महमूदाबाद, सीतापुर सीतापुर
3 काशीश यादव 487 97.40% न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, मुराई बाग, दलमऊ, रायबरेली रायबरेली
3 आदित्य कुमार यादव 487 97.40% शिवाजी इंटरमीडिएट कॉलेज 782 आरा, कानपुर नगर कानपुर नगर

जल्दी देखें : 10वीं में आप के जिले से किसने किया टॉप?

टॉपर आदित्य ने क्या कहा:

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 में इंटरमीडिएट परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल करने वाले आदित्य कुमार यादव कहते हैं, "...मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैंने नियमित और ईमानदारी से पढ़ाई की। मैंने अपनी पढ़ाई के दौरान इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं किया। मैंने 8वीं तक पढ़ाई की।" -10 घंटे। मैं एनडीए अधिकारी बनना चाहता हूं और देश की सेवा करना चाहता हूं।''

सीएम योगी ने छात्रों को दी बधाई:

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024, हाईलाइट्स:

 

सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80 प्रतिशत के साथ कक्षा 12 या इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया है. छात्र ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं.

  • शुभम वर्मा (489)
  • विशु चौधरी, काजल सिंह, राज वर्मा, कशिश मौर्य, चार्ली गुप्ता, सुजाता पांडे (488)
  • शीतल वर्मा, कशिश यादव, आदित्य कुमार यादव, अंशा विश्वकर्मा, पलक सिंह (487)
  • इंटर परीक्षा में लड़कियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.42 प्रतिशत है, जो लड़कों की तुलना में 10.64 प्रतिशत अधिक है। पुरुष छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.78 प्रतिशत है. 

    यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 के आंकड़े यहां दिए गए हैं:
    कुल छात्र: 25,60,882
    लड़कियाँ: 11,48,076
    लड़के: 14,12,806
    परीक्षा केंद्र: 7,864

 UP Board 12th Result 2024, जिलेवार पास प्रतिशत:

जिला

प्रतिशत

अमरोहा

91.27%

महोबा

90.51%

लखनऊ

90.49%

सिद्धार्थनगर

90.28%

हमीरपुर

89.83%

सोनभद्र

89.59%

फतेहपुर

89.59%

चित्रकूट

89.15%

अम्बेडकरनगर

88.70%

महाराजगंज

88.67%

UPDATE  20 APRIL, 01:46 pm ग्रेड पॉइंट्स के साथ रिजल्ट कैसे देखें?

UP Board result 2024 क्लास 10: ग्रेड पॉइंट्स के साथ रिजल्ट कैसे देखें?

UPMSP 10th result 2024 : यूपी बोर्ड के छात्रों को पास प्रतिशत के बजाय ग्रेड और सीजीपीए दिया जाता है. यहां ग्रेड के अनुसार आपके अंकों का क्या मतलब है जान लें. 

रेंज ऑफ़ मार्क्स

ग्रेड

ग्रेड पॉइंट्स

91-100

A1

10

81-90

A2

9

71-80

B1

8

61-70

B2

7

51-60

C1

6

41-50

C2

5

33-40

D

4

UPDATE  20 APRIL, 01:26 pm ये है छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर

UP Board result kaise dekhen: यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दौरान छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किए थे. अभ्यर्थियों की जिज्ञासाओं के समाधान और काउंसलिंग के लिए दो हेल्पलाइन नंबर (1800 180 6607/8) स्थापित किए गए.

UPDATE  20 APRIL, 01:13 pm 55,08,206 स्टूडेंट्स की किस्मत का फैसला:

इस साल, 55,08,206 स्टूडेंट्स ने यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,24,008 उपस्थित नहीं हुए. हालाँकि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा छोड़ने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है, लेकिन पंजीकृत छात्रों की संख्या भी काफी कम है. साल 2023 में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 58,85,745 छात्र पंजीकृत थे और 4,31,571 अनुपस्थित थे.

UPDATE  20 APRIL, 12:59 pm कहां चेक करें UP Board रिजल्ट?

परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएमएसपी परिणाम 2024 देख सकते हैं. यूपी बोर्ड परिणाम 2024 मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लिंक नीचे दिए गए हैं:

UPDATE  20 APRIL, 12:45 pm कैसे मिलेगी मार्कशीट देखें यहां

परिणामों की घोषणा के बाद, मार्कशीट आधिकारिक यूपी बोर्ड वेबसाइटों पर सीधे लिंक के माध्यम से लाइव उपलब्ध होगी जिसे आप आसानी से एक्सेस और डाउनलोड कर सकते है.

UPDATE  20 APRIL, 12:20 pm रिजल्ट 2 घंटे से कम समय है शेष

यूपी बोर्ड परिणाम 2024: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा होने में 2 घंटे से कम समय शेष हैं. यूपीएमएसपी दोपहर 2 बजे परिणाम विवरण और टॉपर्स की सूची साझा करने के लिए पूरी तरह तैयार है. सभी नवीनतम अपडेट यहां देखें.

UPDATE  20 APRIL, 12:13 pm यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024: परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक क्या है:

यूपी बोर्ड परिणाम 2024 लाइव: यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. 55 लाख से अधिक छात्रों को आज 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे अपना परिणाम मिलेगा. 

यूपी बोर्ड प्रबंधन ने बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है. आपको बता दें कि इस साल 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी. यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ला प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से UPMSP कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट की घोषणा करेंगे. साथ ही दोनों ही कक्षाओं की टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी.    

गौरतलब है कि बोर्ड की ओर से उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का कार्य समय से पूरा कर लिया गया था. इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी हो जाने के बाद छात्र अपना यूपी बोर्ड रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर देख सकते है. सबसे तेज और पहले रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है.

नाम और रोल नंबर से कैसे देखें यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट रोल नंबर या नाम के माध्यम से सबसे पहले देख सकते है. रोल नंबर के माध्यम से यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट देखने के स्टेप नीचे दिए गए है- 

  • स्टेप 1:  छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइटों upmsp.edu.in या upresults.nic.in। या result.upmsp.edu.in विजिट करें.
  • स्टेप 2: अब छात्र यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 
  • स्टेप 3: छात्र अब अपना रोल नंबर दर्ज करें 
  • स्टेप 4: इसके बाद आपका इंटर रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • स्टेप 5: छात्र अब इसका प्रिंटआउट ले सकते है. 
  • स्टेप 6 : बाद में अपने स्कूल विजिट करके मूल मार्कशीट प्राप्त करें. 

UP Board 12वीं रिजल्ट 2024 हाईलाइट्स

यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं इस साल  22 फरवरी से लेकर 09 मार्च तक आयोजित की गईं थी. यह परीक्षा राज्य के समस्त 75 जिलों में बनाए गए विभिन्न एग्जाम सेंटरों पर आयोजित की गयी थी. यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए इस बार 55 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 25.49 लाख छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा के लिए रजिस्टर किया था.      

                                                                                                                    यूपी बोर्ड रिजल्ट हाईलाइट्स 

बोर्ड का नाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP)

परीक्षा का नाम

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं 

कक्षा 12वीं परीक्षा तिथि

22 फरवरी से 9 मार्च 2024

परीक्षा मोड

ऑफलाइन

सत्र

2023-24

ऑफिसियल रिजल्ट वेबसाइट

upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

रिजल्ट चेक करने के लिए जरुरी डिटेल्स 

रोल नंबर

ऑनलाइन मार्कशीट पर ये डिटेल्स जरुर वेरीफाई करें छात्र

परीक्षा में पास या टॉप करने की ख़ुशी के इतर छात्रों को अपनी ऑनलाइन  मार्कशीट में महत्वपूर्ण डिटेल्स जरुर वेरीफाई कर लेनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो. छात्रों को यह भी पता होना चाहिए कि मूल मार्कशीट पर यही डिटेल्स मुद्रित होगी. मार्कशीट पर मिलने वाली अनिवार्य जानकारी नीचे दी गयी है जिसे छात्र देख सकते है-       

  • छात्र का नाम
  • कक्षा 12
  • रोल नंबर
  • माता - पिता का नाम
  • जिला/स्कूल कोड
  • ग्रुप कोड
  • सब्जेक्टवाइज प्रैक्टिकल मार्क्स 
  • सब्जेक्टवाइज थ्योरी मार्क्स 
  • कुल मार्क्स 
  • मैक्सिमम मार्क्स 
  • रिजल्ट/ डिवीज़न/ ग्रेड  

Also Check;

RKMSP Result 2024

MP Board Class 5th, 8th Result 2024

MP Board 5th, 8th Result 2024

rskmp.in रिजल्ट 2024

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 22, 2024, 12:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News