This is an archived article last updated on Nov 20, 2019. The information may be outdated.

क्या आपको अपनी पुरानी जॉब फिर से ज्वाइन करनी चाहिए या नहीं ?

Last Updated: Nov 20, 2019, 12:40 IST

अगर आपको अपनी पुरानी कंपनी से कॉल आती है कि आप उन्हें दुबारा ज्वाइन कर सकते हैं तो यह अपने आप में एक अच्छा एहसास होगा. लेकिन पुरानी जॉब को फिर से ज्वाइन करने का विचार आपके लिए एक दुविधा की तरह होगा. बहुत सारे ऐसे कारण हैं जिनके बारे में नयी जॉब ज्वाइन करने से पहले आपको सोचना चाहिए.

previous job
previous job

अगर आपको अपनी पुरानी कंपनी से कॉल आती है कि आप उन्हें दुबारा ज्वाइन कर सकते हैं तो यह अपने आप में एक अच्छा एहसास होगा. लेकिन पुरानी जॉब को फिर से ज्वाइन करने का विचार आपके लिए एक दुविधा की तरह होगा. बहुत सारे ऐसे कारण हैं जिनके बारे में नयी जॉब ज्वाइन करने से पहले आपको सोचना चाहिए. पुराने सहकर्मियों तथा प्रबंधक के साथ सम्बन्ध इनमें से सबसे महत्वपूर्ण कारणों में से एक है. अगर आपके पास  चुनौती आती है तो आपकी मदद करने के लिए हमने नीचे कुछ कारण दियें हैं जो आपको एक सटीक निर्णय में मदद करेंगे.

 1. आपको एक चुनौतीपूर्ण भूमिका दी जा रही है

जब आपका पिछला नियोक्ता आपको एक चुनौतीपूर्ण भूमिका प्रदान करता है, तो इस बारे में दो बार मत सोचिये अच्छे दृष्टिकोण के साथ इस अवसर को पकड़िये क्योंकि या आप पर भरोसा दिखा के दी जा रही है. कंपनियां हर दूसरे कर्मचारी को वापस नहीं बुलाती हैं, लेकिन जिन्होंने अपनी योग्यता साबित कर दी है केवल उन्हीं को बुलाया जाता है. इस तरह के कर्मचारियों को पुरानी संस्था द्वारा पूरे दिल से स्वागत किया जाता है. अगर आपको  पुरानी नौकरी मिलती है, जो आपके करियर को आगे बढ़ाने में आपकी मदद करे तो आप  पुरानी नौकरी के लिए जा सकते हैं

 2. नया प्रबंधन पिछले से बेहतर है

कभी-कभी कर्मचारियों को संगठन छोड़ना पड़ता है क्योंकि प्रबंधन की नीतियां उनकी सोच के साथ फिट नहीं बैठती  हैं. ऐसे में वे बाहर के बेहतर अवसरों को ढूँढते हैं. लेकिन अगर आपको खबर मिलती है कि पिछली बार की   तुलना में मौजूदा प्रबंधन बेहतर है, तो आप पुरानी नौकरे ज्वाइन कर सकते हैं. आप और निश्चितता के लिए  सहयोगियों से इस बात की पुष्टि कर सकते हैं.यदि ऑफिस की वर्तमान नीतियां आपको अपने  कार्य-जीवन चक्र  को संतुलित करने के लिए पर्याप्त हैं तो आप इस मौके को स्वीकार कर सकते हैं.

3. पुराना अनुभव अच्छा हो  

नौकरी छोड़ने से पहले कर्मचारियों द्वारा दिए जाने वाले कारणों में से एक यह है कि हर कोई अपने जीवन में परिवर्तन का अनुभव करना चाहता है. इसके अलावा नौकरी छोड़ने से एक ही तरह के रूटीन में कुछ नयापन लगता है. लेकिन जब आप ऑफिस में अच्छे से काम करते हैं, तो पुराने मालिक / प्रबंधक आपको एक बार फिर से नौकरी पर लेने को कह सकता है.  आपको इस बात को स्वीकार करना चाहिए क्योकि इससे आप अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर से जुड़. कार्यस्थल केवल आपके द्वारा किए गए कार्य द्वारा परिभाषित नहीं है, बल्कि उन लोगों द्वारा भी जिन्हें आप मिलते हैं और जिनके साथ अपना दिन साझा करते हैं।

 वर्तमान नौकरी से असंतुष्टि

 नई नौकरी केवल इस कारण से ज्वाइन करना, क्योंकि इसमें अधिक पैसे मिल रहे हैं, बाद में आपको दिक्कत दे  सकती है. यदि आपकी वर्तमान नौकरी आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित नहीं करती तो यह पिछली नौकरी को  एक बार फिर से ज्वाइन करने का समय है. अगर आपके पुराने ऑफिस में वित्तीय प्रोत्साहनों के अलावा, नौकरी संतुष्टि के लिए जिम्मेदार कई अन्य गैर-वित्तीय प्रोत्साहन दिए गए हैं तो आपको वहाँ जाने से हिचकिचाना नहीं चाहिए.  जब आपका वर्तमान नियोक्ता आपको अपने मौजूदा नौकरी से संतुष्ट रखने में विफल रहता है, तो वर्तमान नौकरी में रुकने का कोई विशेष कारण नहीं है.  

5. अगर आपको बेहतर वेतन मिले

लोग अक्सर नौकरी स्विच करते हैं क्योंकि उनका मौजूदा वेतन  उनकी वित्तीय दायित्वों को पूरा करने के लिए कम होता है.  यदि आपके पूर्व नियोक्ता आपको आकर्षक प्रोत्साहन और भत्तों की पेशकश करता है  तो अपना समय  नई नौकरी के प्रयासों में बर्बाद न करें. इस मौके का सबसे अच्छा उपयोग करें और अपनी पिछली नौकरी को तुरंत ज्वाइन करें.  

 सारांश

अपने पिछले कार्यस्थल पर वापस जाना हमेशा एक दुर्लभ अवसर होता है.  संगठन अक्सर उन कर्मचारियों को फिर से नौकरी पर रखते हैं जो अपने काम में कुशल होते हैं, यदि आप इस परिदृश्य  के उज्ज्वल पक्ष को देखेंगेतो आपको एहसास होगा कि पुरानी नौकरी को भूलना कठिन था और उसको छोड़ना उतना ही मुश्किल.

First Published: Nov 20, 2019, 12:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News