This is an archived article last updated on Jul 17, 2018. The information may be outdated.

15 जुलाई 2018 को आयोजित की गयी SSC CHSL टियर-II परीक्षा का विश्लेषण

Last Updated: Jul 17, 2018, 19:34 IST

इस लेख में, आपको SSC CHSL टियर -2 परीक्षा का विस्तृत विश्लेषण और इस परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार के बारें में जानकारी मिलेगी. पूर्ण जानकारी के लिए इसे पूरा पढ़ें-

SSC CHSL Tier II Exam Analysis
SSC CHSL Tier II Exam Analysis

SSC CHSL टियर -2 परीक्षा, 15 जुलाई 2018 को पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। यह एक वर्णनात्मक परीक्षा थी, जिसमें दो अनुभाग - पत्र और निबंध लेखन शामिल थे। दोनों अनुभागों में प्रत्येक 50 अंक का था और परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटे की थी।

SSC CHSL टियर-II विवरणात्मक पेपर का परीक्षा पैटर्न

आइये- टियर-II के संक्षिप्त परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालते हैं-

अनुभाग

(हिंदी/ इंग्लिश)

प्रश्नों की संख्या (अंक)

शब्दों की सीमा

समय सीमा

कुल अंक

निबंध लेखन

1 (50 अंक)

250 शब्द

1 घंटा

(1 घंटा 20 मिनट – विकलांग उम्मीदवारों के लिए)

100 अंक

पत्र-लेखन

1 (50 अंक)

150 शब्द

SSC परीक्षा में सामान्य जागरूकता की तैयारी हेतु विश्वसनीय स्त्रोत

SSC CHSL टियर-II विवरणात्मक पेपर का परीक्षा विश्लेषण

विवरणात्मक पेपर में उम्मीदवार के लेखन कौशल के साथ-साथ, वे विचारों का कैसे सृजन करते हैं और किसी विशेष टॉपिक पर राय कैसे पेश करते है, का परीक्षण किया जाता हैं. आइये- इस विवरणात्मक परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों पर एक नज़र डालते हैं-

·      पत्र-लेखन: (50 अंक)

आप नई दिल्ली के लोधी रोड की निवासी महिमा / जसप्रीत हैं। अपने छोटे भाई टिंकू को 150 शब्दों में एक पत्र लिखें. जिसमें आप उसे विश्वास दिलाएं कि यदि वह खुद के लिए एक अच्छा करियर बनाना चाहता है, तो उसे उन सभी चीजों को छोड़ देना चाहिए जो उसे उसके लक्ष्य से विचलित कर रहे हैं और उसे उसकी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सुझाव दें.

·      निबंध लेखन: (50 अंक)

250 शब्दों में "बुढ़ापा और सामाजिक सुरक्षा" पर एक निबंध लिखें.

SSC Exam के लिए सर्वोत्तम पुस्तकें

SSC CHSL टियर-II विवरणात्मक पेपर की प्रमुखतायें

·         उम्मीदवारों को दोनों सवालों के जवाब देने थे क्योंकि अन्य कोई विकल्प नहीं दिया गया था।

·         अभ्यर्थियों को या तो हिंदी या अंग्रेजी में पेपर लिखना था।

·         हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओँ में लिखे गए पेपर का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

·         परीक्षा 11 बजे से 12 बजे तक (केवल एक शिफ्ट में) 1 घंटे की अवधि की थी।

·         परीक्षा में काले / नीले रंग केवल दो ही रंग के पेन की अनुमति थी।

·         उम्मीदवारों को दी गयी उत्तर पुस्तिका में 12 पेज थे. प्रत्येक पेज में चार कॉलम/ बॉक्स व 14 पंक्तियाँ थी.

·         शब्द सीमा का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे और उम्मीदवारों को तय सीमा से केवल 10% अधिक ही लिखने की अनुमति थी।

SSC उम्मीदवारों के लिए शीर्ष 10 प्रेरणादायक कथन

SSC CHSL टियर-II परीक्षा के बाद याद रखने योग्य बिंदु

SSC CHSL टियर -II में उपस्थित अभ्यर्थियों को आगे के चयन के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं पर एक नज़र अवश्य डालनी चाहिए-

·         वर्णनात्मक पेपर के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 33% होंगे।

·         सफल उम्मीदवारों की योग्यता सूची तैयार करने में वर्णनात्मक पेपर के अंको को टियर-I परीक्षा के अंकों के साथ शामिल किया जाएगा।

SSC CHSL टियर-II परीक्षा जोकि 15 जुलाई 2018 को आयोजित की गयी थी, के बारे में उपरोक्त दिया गया विश्लेषण, इस परीक्षा में उपस्थित हजारों उम्मीदवारों में से केवल आपके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में मदद करेगा. यदि आपको 15 जुलाई 2018 को आयोजित की गयी SSC CHSL टियर-II परीक्षा का विश्लेषणके बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो SSC परीक्षा 2018 के बारे में इस तरह की अधिक जानकारी के  लिए  https://www.jagranjosh.com/staff-selection-commission-ssc  पर विजिट करें.

First Published: Jul 17, 2018, 19:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News