SSC परीक्षाओं की तैयारी के दौरान, उम्मीदवारों को जनरल अवेयरनेस और सामान्य ज्ञान की तैयारी हेतु भरोसेमंद स्त्रोतों के बारे में नहीं पता होता हैं. इस अनुभाग में प्रश्न प्राय: इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान, राजनीति, संस्कृति, पर्यावरण, करंट अफेयर्स, महत्वपूर्ण पुरस्कारों, महत्वपूर्ण तिथियों इत्यादि से पूछे जाते हैं और प्रत्येक विषय में तथ्यों और जानकारियों का दायरा काफी ज्यादा होता हैं. इन विषयों की तैयारी करना उम्मीदवार के लिए बहुत कठिन होता हैं. इस समस्या का सही समाधान उचित अध्ययन सामग्री हैं. आप कई ऑनलाइन पोर्टल्स और पुस्तको के माध्यम से परीक्षा में पूछे जाने वाली सभी जानकारियाँ को प्राप्त कर सकते हैं. इसमें से कुछ में विस्तृत अध्ययन सामग्री उपलब्ध होती हैं जबकि अन्य में जानकारियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों व उनके स्पष्टीकरण के फॉर्मेट में दिया जाता हैं.

इस लेख में, हम SSC जनरल अवेयरनेस की तैयारी के लिए विभिन्न भरोसेमंद और बेहतरीन स्त्रोतों के बारे में जानेंगे. लेख में बताये गए स्त्रोत प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग हैं. आइये इनके बारें में विस्तार से जानते हैं-
SSC जनरल अवेयरनेस की तैयारी के स्त्रोत
अध्ययन के इन स्त्रोतों के बारे में जानने से पहले, आइये जनरल अवेयरनेस सेक्शन के बारे में कुछ सामान्य जानकारी प्राप्त करते हैं. नीचे एक सारिणी दी गयी हैं जिसमें विषयों के नाम और पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों में पूछे गए प्रश्नों की संख्या को दर्शाया गया हैं-
टॉपिक्स |
प्रश्नों की संख्या |
भूगोल |
2-3 |
इतिहास |
2-3 |
भारतीय संस्कृति |
1-2 |
पर्यावरण |
2-3 |
अर्थशास्त्र |
3-5 |
भारतीय राजनीति |
3-4 |
भौतिक विज्ञान |
3-4 |
रसायन विज्ञान |
1-2 |
जीव विज्ञान |
1-2 |
कंप्यूटर |
1-2 |
महत्वपूर्ण तिथियाँ और अन्य विविध जानकारियां |
1-3 |
खेल/स्पोर्ट्स |
1-2 |
करंट अफेयर्स |
1-2 |
उपरोक्त सारिणी में, प्रश्नों की संख्या को पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों का निरीक्षण करके दर्शाया गया हैं. हम इस सारिणी में देख सकते हैं कि अधिकतर प्रश्न अर्थशास्त्र, राजनीति, भौतिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल और पर्यावरण टॉपिक्स से पूछा गया हैं. अत: आपको इन विषयों में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता हैं. आइये- इन अध्ययन स्त्रोतों के बारें में विस्तार से जानते हैं-
SSC CGL परीक्षा को 30 दिनों में उत्तीर्ण करने हेतु विस्तृत स्टडी-प्लान
1. भूगोल- इस विषय से, आमतौर पर 2-3 प्रश्न पूछा जाता हैं और प्रश्नों की कठिनाई का स्तर आसान से मध्यम प्रकृति का होता हैं. जिन महत्वपूर्ण टॉपिक्स से प्रश्नों को पूछा जाता हैं, वे निम्नलिखित हैं-
- सौर मंडल
- महाद्वीप और महासागर
- जीवमंडल, स्थलमंडल, वायुमंडल और जलमंडल
- पृथ्वी के अक्षांश, रेखांश और ऊष्मीय क्षेत्र
- अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा और समय क्षेत्र
- मौसम और जलवायु
- पृथ्वी की आतंरिक संरचना
- चट्टानों, भूकंप, ज्वालामुखी, नदियाँ, हवा, ग्लेशियर्स और भूजल द्वारा निर्मित विभिन्न भूमिगत संरचनाएं
- भारतीय उपमहाद्वीप में मृदा संसाधन और जलवायु विविधता
- जल संसाधन और भारत में उनका उपयोग
- बहुउद्देशीय नदी-घाटी परियोजनाएँ
- भारत में परिवहन प्रणाली
- भारत में वन्यजीव अभ्यारण्य और राष्ट्रीय उद्यान
- महाद्वीपों के उच्चतम और निम्नतम बिंदु
- उच्चतम पर्वत शिखर
- महत्वपूर्ण सीमा रेखाएं
- जनजाति व उनके उद्गम स्थल आदि
इस विषय की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण और विश्वसनीय स्त्रोत निम्न हैं-
- कक्षा-X and XII की भूगोल पर NCERT की पुस्तकें
- विश्व मानचित्र
- moes.gov.in
- india.gov.in
- Lucent सामान्य विज्ञान
SSC परीक्षाओं में पूछे जाने वाली महत्वपूर्ण सरकारी योजनायें
2. इतिहास- इस विषय के मुख्य टॉपिक्स हैं-
- प्राचीन भारत- हड़प्पन और सिंधु घाटी की सभ्यता, वैदिक संस्कृति, धार्मिक आंदोलन, महाजनपद अवधि, गुप्त काल, संगम काल, मौर्य काल आदि.
- मध्ययुगीन भारत- राजपूत काल, चोल और अन्य वंश, दिल्ली सल्तनत, विजय नगर और अन्य साम्राज्य, भक्ति आंदोलन, सूफी आंदोलन, मुगलकाल, मराठा राज्य और मराठा संघ और यूरोपीय लोगों का भारत में आगमन
- आधुनिक भारत- ब्रिटिश शक्ति का विस्तार, ब्रिटिश शासन का आर्थिक प्रभाव, 19वीं-20वीं सदी में सामाजिक-धार्मिक आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम और गांधीवादी युग
- विविध- महत्वपूर्ण तिथियां, स्थान, विदेशी यात्री और दूत, लड़ाईयां, सुधार / कार्य, समितियां, कांग्रेस सत्र और राज्यपाल- जनरलस और वाइसराय
- प्राचीन दुनिया- मेसोपोटामियन सभ्यता, मिस्र की सभ्यता, चीनी सभ्यता, ईरानी सभ्यता, रोमन सभ्यता, प्राचीन दुनिया के सात चमत्कार
- मध्ययुगीन दुनिया- मध्ययुगीन यूरोप, अरब सभ्यता, मध्ययुगीन चीन, मध्ययुगीन जापान और मध्ययुगीन दुनिया के सात आश्चर्य
- आधुनिक दुनिया- पुनर्जागरण, सुधार, भौगोलिक खोज, औद्योगिक क्रांति, अमेरिकी क्रांति, फ्रेंच क्रांति, इटली का एकीकरण, जर्मनी का एकीकरण, प्रथम विश्व युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध, रूसी क्रांति, चीनी क्रांति, तुर्की क्रांति, वैश्विक आर्थिक मंदी, इटली में फासीवाद और जर्मनी में नाज़ीवाद इत्यादि.
इन टॉपिक्स से सामान्यत: 2-3 प्रश्न पूछे जाते हैं. इतिहास बहुत महत्वपूर्ण और व्यापक विषयों में से एक हैं. और इसमें अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए एक व्यवस्थित दृष्टीकोण की आवश्यकता हैं. SSC परीक्षाओं हेतु इस विषय पर कुछ उपयोगी पुस्तकें और स्त्रोत निम्न हैं-
- कक्षा-X and XII की इतिहास पर NCERT की पुस्तकें
- Lucent सामान्य ज्ञान
- india.gov.in
- museumsofindia.gov.in
- knowindia.gov.in
3. भारतीय संस्कृति- इस विषय में भारतीय भोजन, भारतीय भाषाएँ, भारतीय त्यौहार, भारतीय रीति रिवाज़ इत्यादि टॉपिक्स सम्मिलित हैं. आपको इस विषय से लगभग 1-2 प्रश्न मिलेंगे. इस विषय से पूछे गए प्रश्न बहुत ही सामान्य और सरल होते हैं. इस विषय की तैयारी हेतु, कुछ महत्वपूर्ण पुस्तकों और ऑनलाइन उद्धरणों को नीचे बताया गया हैं-
- कक्षा-X and XII की इतिहास व संस्कृति पर NCERT की पुस्तकें
- Lucent सामान्य ज्ञान
- knowindia.gov.in
- india.gov.in
- indiaculture.nic.in
4. भारतीय पर्यावरण- SSC परीक्षा में इस विषय से पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक्स निम्नलिखित हैं-
- अम्लीकरण (अल्गल ब्लूम, कोरल रीफ क्षति इत्यादि)
- वायु गुणवत्ता (वायु प्रदूषण, ओजोन प्रदूषण, मानव स्वास्थ्य से संबंध, डीजल उत्सर्जन, आदि)
- जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन (ग्लोबल वार्मिंग, ग्रीनहाउस प्रभाव, ग्लेशियरों का नुकसान, जलवायु शरणार्थी, जलवायु न्याय, इक्विटी, आदि)
- वनों की कटाई (अवैध लॉगिंग, आग का प्रभाव, वनों की कटाई की तीव्र गति आदि), रेगिस्तान, पर्यावरण पर्यटन
- लुप्त / खतरें में पड़ीं प्रजातियां
- पर्यावरण दुर्दशा
- वैश्विक पर्यावरण मुद्दे
- आवास नुकसान (विनाश, विखंडन, परिवर्तित उपयोग)
- सघन खेती व भूमि पतन
- आक्रामक प्रजातियां (खरपतवार, कीट, जंगली जानवर, आदि)
- प्राकृतिक आपदाएं (जलवायु परिवर्तन, रेगिस्तान, वनों की कटाई, प्राकृतिक संसाधनों के नुकसान आदि से सम्बंधित)
- परमाणु ऊर्जा, अपशिष्ट और प्रदूषण
- अधिक मतस्य व्यवसाय और प्राकृतिक संसाधनों का अधिक शोषण (पौधों और पशुओं का भंडारण, खनिज संसाधन (खनन), आदि)
- ओजोन रिक्तीकरण (सी०एफ०सी०, मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल)
- प्रदूषण (वायु, जल, भूमि, विषाक्त पदार्थ, प्रकाश, प्वाइंट स्रोत और गैर-बिंदु स्रोत, कोयले / गैस आदि का उपयोग)
- जनसंख्या विस्फोट
- मृदा क्षरण, प्रदूषण और भूमि का लवणीकरण
- जहरीले रसायन और अपशिष्ट (लैंडफिल, रीसाइक्लिंग, भस्मीकरण, मनुष्यों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट आदि)
- जल प्रदूषण और जल की कमी इत्यादि.
SSC CGL 2018 को क्रैक करने के लिए 5 दैनिक रूटीन प्रैक्टिसेज
इस विषय से सामान्यत: 2-3 प्रश्न पूछे जाते हैं. इन प्रश्नों का कठिनाई स्तर सरल से मध्यम प्रकार का होता हैं. अत: आपको इस विषय के लिए अधिक अध्ययन करने की आवश्यकता हैं क्योंकि कभी-कभी इस विषय से प्रश्न काफी जटिल और अपरिचित घटनाओं से भी पूछ लिए जाते हैं-
- कक्षा-X and XII की Indian Physical Environment पर NCERT की पुस्तकें
- Lucent सामान्य ज्ञान
- indiaenvironmentportal.org.in
- envfor.nic.in
- india.gov.in
- moef.gov.in
5. अर्थशास्त्र- यह बहुत महत्वपूर्ण और प्रमुख विषय हैं जिससे काफी संख्या में प्रश्नों को पूछा जाता हैं और इनका कठिनाई स्तर मध्यम से उच्च स्तर का होता हैं. प्रश्नों को प्राय: निम्न टॉपिक्स से पूछा जाता हैं-
- भारतीय अर्थव्यवस्था की मुख्य विशेषताएं
- अर्थव्यवस्था और अर्थशास्त्र
- भारतीय अर्थव्यवस्था के लक्षण
- राष्ट्रीय आय
- योजना
- बेरोजगारी, व्यापार और वाणिज्य
- नई आर्थिक नीति
- भारतीय वित्तीय प्रणाली
- भारतीय राजस्व प्रणाली
- भारत में बैंकिंग
- कर निर्धारण
- विदेशी व्यापार
- उद्योग, कृषि और भूमि विकास इत्यादि
इस विषय में अधिक अंक लाने के लिए, आप निम्नलिखित पुस्तकों और ऑनलाइन पोर्टल्स को रेफ़र कर सकते हैं-
- कक्षा-X and XII की अर्थशास्त्र पर NCERT की पुस्तकें
- Lucent सामान्य ज्ञान
- india.gov.in
- finmin.nic.in
- mofapp.nic.in
- mospi.gov.in
SSC CGL 2018 Tier-1 परीक्षा: तैयारी की युक्तियाँ और रणनीति
6. भारतीय राजनीति- इस विषय के प्रमुख टॉपिक्स हैं -
- भारतीय संविधान का विकास
- संविधान सभा और भारतीय संविधान का निर्माण
- भारतीय संविधान के विभिन्न स्रोत
- महत्वपूर्ण लेख और संविधान के संशोधन
- भारतीय संविधान की कुछ विशेष विशेषताएं
- भारतीय संघ की संघीय और एकतापूर्ण विशेषताएं
- संविधान की प्रस्तावना
- संघ और इसके क्षेत्र
- राज्यों का पुनर्गठन
- नागरिकता
- मौलिक अधिकार और मौलिक कर्तव्य
- राज्य नीति के निदेशक प्रिंसिपल
- संविधान में संशोधन की प्रक्रिया
- संघ के अधिकारी
- भारत की संसद, पंचायत प्रणाली और नगर पालिकायें
- भारत की अदालतें
- वित्त और योजना आयोग
- राष्ट्रीय विकास परिषद
- राष्ट्रीय एकता परिषद
- आपातकालीन प्रावधान
- लोक सेवा आयोग
- चुनाव
- राष्ट्रीय प्रतीक और आधिकारिक भाषाएं इत्यादि
SSC परीक्षाओं में इस विषय से प्रतिवर्ष 3-4 प्रश्न पूछा जाता हैं. प्रश्न प्राय: सरल प्रकृति के होते हैं और इन प्रश्नों को हल करने के लिए आप निम्नलिखित पुस्तकों और ऑनलाइन पोर्टल्स को रेफ़र कर सकते हैं-
- कक्षा-X and XII की राजनीति-शास्त्र पर NCERT की पुस्तकें
- Lucent सामान्य ज्ञान
- भारतीय राजनीति- एम० लक्ष्मीकान्त
- india.gov.in
- loksabha.nic.in
- rajyasabha.nic.in
7. भौतिक विज्ञान- भारतीय राजनीति और अर्थशास्त्र के बाद, अधिकांश प्रश्न इसी विषय से पूछे जाते हैं और इस विषय का सिलेबस काफी बड़ा हैं. इस विषय से आपको करीब 1-2 प्रश्न मिलेंगे. इस विषय के प्रमुख टॉपिक्स हैं-
- इकाइयाँ
- गति
- कार्य, ऊर्जा, और शक्ति
- गुरुत्वाकर्षण बल
- दाब (Pressure)
- तैरने की क्रिया (Floatation)
- सतहीय तनाव व विस्कोसिटी (Surface Tension and Viscosity)
- Elasticity
- सरल आवर्त गति
- तरंग गति
- ऊष्मा
- प्रकाश
- स्थैतिक बिजली
- चुंबकत्व
- परमाणु और परमाणु भौतिकी
- इलेक्ट्रॉनिक्स और वैज्ञानिक उपकरण
- आविष्कार और महत्वपूर्ण खोज
- माप की विभिन्न इकाइयां इत्यादि
भौतिक विज्ञान की तैयारी के लिए, आप निम्नलिखित पुस्तकों को रेफ़र कर सकते हैं-
- कक्षा-X and XII की भौतिक विज्ञान पर NCERT की पुस्तकें
- Lucent सामान्य ज्ञान
8. रसायन विज्ञान- इस विषय से सामान्यत: 1-2 प्रश्न पूछे जाते हैं. ये प्रश्न प्राय: निम्नलिखित टॉपिक्स से पूछे जाते हैं-
- पदार्थ और इसकी प्रकृति
- परमाणु संरचना
- तत्वों का आवर्त्त वर्गीकरण
- रासायनिक बंधन
- ऑक्सीकरण और कमी
- एसिड, बेस, और लवण
- गैसों का व्यवहार
- इलेक्ट्रोलिसिस
- कार्बन और इसके यौगिक
- ईंधन
- धातुकर्म
- गैर धातु, इत्यादि
रसायन विज्ञान की तैयारी के लिए, आप निम्नलिखित पुस्तकों को रेफ़र कर सकते हैं-
- कक्षा-X and XII की रसायन विज्ञान पर NCERT की पुस्तकें
- Lucent सामान्य ज्ञान
9. जीव विज्ञान- इस विषय से सामान्यत: 1-2 प्रश्न पूछे जाते हैं. ये प्रश्न प्राय: निम्नलिखित टॉपिक्स से पूछे जाते हैं-
- जीवों का वर्गीकरण
- कोशिका विज्ञान और आनुवंशिकी
- जैविक विकास
- पौधों का वर्गीकरण
- पौधों का आकृति वर्गीकरण और उनके ऊतक
- प्रकाश संश्लेषण
- पौधों के हार्मोन
- पौधों की बीमारियां
- पारिस्थितिकी और प्रदूषण
- पशुओं का वर्गीकरण
- पशु ऊतक
- मानव रक्त
- मानव शरीर प्रणाली
- पोषक तत्व
- मानव रोग, इत्यादि
इन प्रश्नों से अधिक अंकों को प्राप्त करने के लिए, आप निम्नलिखित पुस्तकों को रेफ़र कर सकते हैं-
- कक्षा-X and XII की जीव विज्ञान पर NCERT की पुस्तकें
- Lucent सामान्य ज्ञान
10. कंप्यूटर- आपको प्रतिवर्ष इस विषय से परीक्षा में 1-2 प्रश्न मिलेंगे. और प्रश्न प्राय: कंप्यूटर की पीढ़ियों, हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर, कीबोर्ड- शॉर्टकटस, संक्षिप्त नामों इत्यादि से पूछे जाते हैं. इन प्रश्नों के लिए, आप निम्नलिखित पुस्तकों को रेफ़र कर सकते हैं-
- कक्षा-X and XII की कंप्यूटर पर NCERT की पुस्तकें
- Lucent सामान्य ज्ञान
SSC CGL 2018 क्वांटिटेटिव एपटीट्युड की तैयारी की नीति: अध्यायवार और वर्षवार विस्तृत विश्लेषण
11. महत्वपूर्ण तिथियाँ और विविध जानकारियां- आपको महत्वपूर्ण तिथियों, पुरस्कारों, स्मारकों और अन्य तथ्यों पर 1-3 प्रश्न मिलेंगे. प्रश्न सामान्यत: हाल ही की घटनाओं पर आधारित होते हैं. इस प्रश्नों के लिए, निम्न पुस्तक पर्याप्त हैं-
- मनोरमा इयर बुक 2018
12. खेल/ स्पोर्ट्स- इस टॉपिक से हाल ही में हुए खेल, खेलों से सम्बंधित व्यक्तित्व, खेल पुरस्कार और अन्य स्पोर्ट्स से सम्बंधित करीब 1-2 प्रश्न पूछे जाते हैं. इस विषय से पूछे गए प्रश्न संख्या में काफी कम होते हैं परन्तु 1 अंक भी इस परीक्षा में काफी उपयोगी साबित हो सकता हैं. इस प्रश्नों को हल करने के लिए, निम्न स्त्रोत पर्याप्त हैं-
- ‘द हिन्दू’ अख़बार का स्पोर्ट्स पेज
13. करंट अफेयर्स- इस विषय से आपको कम से कम एक प्रश्न अवश्य मिलेगा. इसके अलावा, इस विषय का सिलेबस काफी विस्तृत हैं. प्रश्न किसी भी डोमेन से हो सकता हैं. लेकिन ये प्रश्न पिछले 6 महीनों की घटनाओं से ही सम्बंधित होंगे. बेहतर स्कोर हांसिल करने के लिए, आप निम्नलिखित पुस्तकों व अन्य स्त्रोतों को रेफ़र कर सकते हैं-
- मनोरमा इयर बुक 2018
- ‘द हिन्दू’ अख़बार
- pib.nic.in
यदि आपको “SSC परीक्षा में जनरल अवेयरनेस की तैयारी हेतु विश्वसनीय स्त्रोत” के बारे में दी गयी जानकारी उपयोगी लगी हो तो SSC परीक्षा 2018 के बारे में इस तरह की अधिक जानकारी के लिए www.jagranjosh.com/staff-selection-commission-ssc पर विजिट करें.