This is an archived article last updated on Aug 26, 2025. The information may be outdated.

Bihar DElEd Admit Card 2025 OUT: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड secondary.biharboardonline.com पर जारी, यहां देखें परीक्षा शिफ्ट, टाइमिंग

Last Updated: Aug 26, 2025, 09:35 IST

Bihar DElEd Admit Card 2025 OUT: प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) सत्र 2025-27 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 26 अगस्त 2025 से शुरू होगी। अब बिहार डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा। एडमिट कार्ड पाने के लिए उम्मीदवार cdn3.digialm.com पर जाकर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।

Bihar DElEd Admit Card 2025 जारी हुआ।
Bihar DElEd Admit Card 2025 जारी हुआ।

Bihar DElEd Admit Card 2025 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड (Diploma in Elementary Education) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025-27 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 26 अगस्त 2025 से आयोजित होगी। राज्यभर के अभ्यर्थी अब अपनी यूज़र आईडी और पासवर्ड से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar DElEd Syllabus 2025: नया बिहार डीएलएड पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न 2025 PDF

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुँचें और प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र जरूर साथ रखें। बिना एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

Bihar DElEd Exam 2025: डीएलएड परीक्षा शिफ्ट और टाइमिंग

उम्मीदवार जो 26 अगस्त को होने वाली बिहार डीएलएड परीक्षा में शामिल होंगे, वे नीचे दी गई इमेज में अपनी परीक्षा पाली और समय देख सकते हैं।

Screenshot 2025-08-22 123722

Bihar DElEd Admit Card 2025 Download Link-Active

बिहार डीएलएड (DElEd) एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया गया है और इसका सीधा लिंक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी cdn3.digialm.com पर जाकर अपने लॉगिन विवरण दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी निकालकर सुरक्षित रखें, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए यह अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, जिसे ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए।

Bihar DElEd Admit Card Link

यहां क्लिक करें

Also, check:

Bihar DElEd Syllabus

Bihar DElEd Entrance Exam 2025 Admit Card kaise Download Kare?

बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स यहां से प्राप्त करें।

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. DElEd प्रवेश परीक्षा सेक्शन पर क्लिक करें।

  3. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें:

    • यूज़र आईडी / रोल नंबर

    • पासवर्ड / जन्म तिथि

  4. साइन इन करें।

  5. अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें और डाउनलोड करें।

  6. एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकालें और परीक्षा केंद्र पर ले जाएँ।

महत्वपूर्ण  नोट:

  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण (नाम, परीक्षा केंद्र, समय) को ध्यान से जांचें।

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और पहचान पत्र दोनों साथ रखें।

बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

बिहार डीएलएड (DElEd) एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण उल्लिखित होते हैं:

विवरण
उम्मीदवार का नाम
रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
पिता/अभिभावक का नाम
जन्मतिथि
परीक्षा केंद्र का नाम और कोड
परीक्षा की तिथि और समय
निर्देश / नोट्स
फोटो और हस्ताक्षर

Bihar DElEd Entrance Exam Pattern: बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न 2025

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में विषय वार बिहार डीएलएड परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं।

विषय/सेक्शनप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य हिंदी / उर्दू 25 25
गणित 25 25
विज्ञान 20 20
सामाजिक अध्ययन 20 20
सामान्य अंग्रेज़ी 20 20
तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता 10 10
कुल 120 120

Also read: BSSC CGL Eligibility 2025: बिहार सीजीएल के लिए उम्र सीमा, योग्यता और राष्ट्रीयता की जांच करें

Bihar DElEd 2025: Minimum Qualifying Marks

श्रेणीन्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्सएडमिशन प्रक्रिया
अनारक्षित (UR) 35% मेरिट लिस्ट और पसंदीदा संस्थान के आधार पर
आरक्षित (SC/ST/OBC) 30% मेरिट लिस्ट और पसंदीदा संस्थान के आधार पर

D.El.Ed प्रवेश परीक्षा राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय, प्रवेश द्वार बंद होने का समय, परीक्षा का समय और अन्य आवश्यक निर्देश दिए होंगे। सभी विवरणों को ध्यान से चेक करें और गलती होने पर इसकी शिकायत दर्ज कराएं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Aug 26, 2025, 09:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News