यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025: आगरा, बुलंदशहर, संभल, एटा और गौतम बुद्ध नगर सहित अन्य जिलों में बंपर वैकेंसी, 12th पास महिलाएं तुरंत करें Apply

Last Updated: Nov 28, 2025, 16:39 IST

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश के हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, औरैया, गोंडा, देवरिया, बागपत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, एटा, महोबा, गौतम बुद्ध नगर, अंबेडकरनगर, चंदौली, बलरामपुर, संभल, बुलंदशहर, आगरा, बरेली, मऊ और चित्रकूट सहित कई जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं पास इच्छुक महिला उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक और अन्य जरूरी जानकारी विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन ज़रूर जमा करें।

UP Anganwadi Bharti 2025 के लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन करें।
UP Anganwadi Bharti 2025 के लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन करें।

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2025 के लिए जिलेवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के तहत की जा रही है। इसमें केवल वे महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं, जिन्होंने 12वीं पास की हो। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर शुरू हो चुकी है। ध्यान दें कि हर जिले की आवेदन अंतिम तिथि अलग-अलग है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।

UP आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के अंतर्गत हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, औरैया, गोंडा, देवरिया, बागपत, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, एटा, महोबा, गौतम बुद्ध नगर, अंबेडकर नगर, चंदौली, बलरामपुर, संभल, बुलंदशहर, आगरा, बरेली, मऊ, चित्रकूट सहित कई जिलों में नियुक्तियां की जाएंगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही अपना आवेदन जमा करें, क्योंकि तय समय के बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक In-Active हो जाएगा।

Also Check: UPSSSC PET Result 2025

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025-हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने 12वीं पास महिला उम्मीदवारों के लिए राज्य में विभिन्न आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 से संबंधित सभी विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विभाग का नाम बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग
पद का नाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास
आयु-सीमा 18 से 35 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
स्थान उत्तर प्रदेश
नियुक्ति प्रक्रिया मेरिट लिस्ट
आधिकारिक साइट  upanganwadibharti.in

UP Anganwadi Vacancy 2025 Notification PDF: जिलेवार यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 विवरण

महिला उम्मीदवार जो आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की सोच रहे है, वे ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़े से उसके बाद ही आवदेन करें। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से जिलेवार यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 अधिसूचना पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं।

जिलाकुल पदआवेदन शुरूआवेदन की अंतिम तिथिआवेदन लिंक
हापुड़ 43 04 नवम्बर 2025 20 नवम्बर 2025 यहां क्लिक करें
अमरोहा 12 05 नवम्बर 2025 25 नवम्बर 2025 यहां क्लिक करें
ललितपुर 22 06 नवम्बर 2025 27 नवम्बर 2025 यहां क्लिक करें
प्रतापगढ़ 15 06 नवम्बर 2025 28 नवम्बर 2025 यहां क्लिक करें
सिद्धार्थनगर 13 06 नवम्बर 2025 24 नवम्बर 2025 यहां क्लिक करें
औरैया 10 07 नवम्बर 2025 27 नवम्बर 2025 यहां क्लिक करें
गोंडा 14 08 नवम्बर 2025 28 नवम्बर 2025 यहां क्लिक करें
देवरिया 02 10 नवम्बर 2025 30 नवम्बर 2025 यहां क्लिक करें
बागपत 61 10 नवम्बर 2025 30 नवम्बर 2025 यहां क्लिक करें
सीतापुर 38 10 नवम्बर 2025 01 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
लखीमपुर खीरी 12 10 नवम्बर 2025 01 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
गाजियाबाद 74 11 नवम्बर 2025 02 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
एटा 642 11 नवम्बर 2025 03 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
महोबा 06 11 नवम्बर 2025 02 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
गौतम बुद्ध नगर 240 11 नवम्बर 2025 03 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
अंबेडकर नगर 22 12 नवम्बर 2025 02 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
चंदौली 10 12 नवम्बर 2025 03 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
बलरामपुर 34 12 नवम्बर 2025 03 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
संभल 491 13 नवम्बर 2025 06 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
बुलंदशहर 766 14 नवम्बर 2025 04 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
आगरा 1019 14 नवम्बर 2025 03 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
बरेली 09 15 नवम्बर 2025 05 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
मऊ 12 15 नवम्बर 2025 06 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें
चित्रकूट 08 15 नवम्बर 2025 06 दिसम्बर 2025 यहां क्लिक करें

यूपी आंगनवाड़ी वर्कर भर्ती 2025 के लिए Eligibility Criteria क्या है?

उम्मीदवार नीचे यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए पात्रता मानदंड देख सकते हैं:

  1. लिंग: केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं। 

  2. शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं या इसके समकक्ष शिक्षा होनी चाहिए। 

  3. आयु सीमा:

    • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

    • अधिकतम आयु: 35 वर्ष

    • आयु की गणना 17 सितंबर, 2025 के आधार पर की जाएगी।

  4. स्थायी निवासी: उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।

  5. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

UP Anganwadi Bharti 2025 Application Form Link

आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली महिला उम्मीदवार बिना देरी किए अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकती हैं। जिलेवार आंगनवाड़ी वर्कर पदों के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे आवेदन फॉर्म का सीधा लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक कर वे सीधे ऑनलाइन फॉर्म तक पहुँच सकती हैं।

UP Anganwadi Bharti 2025 Apply Online Link

यहां क्लिक करें

यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कितना वेतन मिलेगा?

चयनित महिला उम्मीदवारों को 4500/ रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। वेतन से संबधित अन्य जनकारी के लिए आप आधिकारिक अधिसूचना या ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UP Anganwadi Vacancy 2025: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी –

  • मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • अंतिम चयन सूची

Also, Check:

UP Junior Aided Teacher Notification 2025

UP Anganwadi Recruitment 2025

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 28, 2025, 16:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News