NCERT Recruitment 2025-26: नॉन टीचिंग के 173 रिक्त पदों पर, 30 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

Last Updated: Jan 22, 2026, 13:25 IST

NCERT Recruitment 2025 Notification: एनसीईआरटी की ओर से ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के तहत नॉन-टीचिंग के कुल 173 रिक्त पदों को आवेदन की अंतिम 30 जनवरी, 2026 तक आगे बढ़ा दी गई है। आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2025 से शुरू गई थी। ऑनलाइन आवेदन करने के सिंपल स्टेप और डायरेक्ट लिंक आगे लेख में दिया गया है। 

NCERT Recruitment 2025
NCERT Recruitment 2025

NCERT Recruitment 2025 Notification: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके तहत क्लर्क, लेखाकार, इंजीनियर, टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर और सहित 173 रिक्त पदों को भरा जाएगा। संबंधित भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए की ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, कौशल परीक्षण और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2025 से शुरू की गई है। जिसकी अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2026 तय की गई है। योग्य उम्मीदवार आगे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन लास्ट डेट से पहले पूरा कर सकते हैं। 

NCERT Recruitment 2025 Notification PDF

एनसीईआरटी भर्ती 2025-26 के लिए रजिस्ट्रेशन तिथियों, श्रेणीवार रिक्तियों, चयन प्रक्रिया सहित महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं:

NCERT Recruitment 2025 Notification PDF

यहां क्लिक करें

NCERT Vacancy 2025 Last Date : महत्वपूर्ण विवरण

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से नॉन-टीचिंग पदों के कुल 173 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिससे जुड़े आवेदन की अंतिम तिथि सहित डिटेल उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT)

पद 

ग्रुप A, ग्रुप B और ग्रुप C

विज्ञापन संख्या 

01/2025

पदों की संख्या 

173

आवेदन की तरीका 

ऑनलाइन 

रजिस्ट्रेशन की तिथि 

27 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी, 2026

चयन प्रक्रिया

  • प्रतियोगी परीक्षा

  • स्किल टेस्ट

  • इंटरव्यू

नौकरी का स्थान 

अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर, नेल्लोर, शिलांग, अहमदाबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी, कोलकाता 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ncert.nic.in

Habits of Creative People

NCERT Recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण 

एनसीईआरटी भर्ती 2025-26 के तहत नॉन-टीचिंग पदों के लिए कुल 173 रिक्त पदों को भरा जाएगा। सभी पदों के लिए निकाले गए पदों की संख्या का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

समूह 

UR

SC

ST

OBC-NCL

EWS 

कुल पदों की संख्या 

ग्रुप A

67

12

16

35

08

138

ग्रुप B

13

01

02

08

02

26

ग्रुप C

06

01

-

01

01

08

कुल पदों की संख्या

86

14

18

44

11

173

NCERT Recruitment 2025 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता

एनसीईआरटी की ओर से संबंधित भर्ती 2025 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता पूरी करना आवश्यक है, जिसके बाद ही वे अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:

शैक्षणिक योग्यता:

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में शैक्षणिक योग्यता या समकक्ष योग्यता। इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग - अलग तय की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखने की सलाह। 

पद का नाम 

शैक्षणिक योग्यता 

अधीक्षक अभियंता ए 

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/सूचना प्रौद्योगिकी या सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के प्रासंगिक क्षेत्र में एमटेक की डिग्री के साथ प्रतिष्ठित मीडिया संगठन में 10 वर्ष का अनुभव। 

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/सूचना प्रौद्योगिकी में बीटेक की डिग्री के साथ प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान में 12 वर्ष का अनुभव आदि। 

उत्पादन अधिकारी 

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा डिग्री। 

व्यवसाय प्रबंधक 

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री

  • ग्रेजुएशन की डिग्री और विपणन, व्यवसाय प्रशासन में 2 साल का पीजी डिप्लोमा डिग्री। 

सहायक उत्पादन अधिकारी

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री 

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री और प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

  • कवर डिजाइन, लेआउट, कागज, ब्लॉक और प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के सभी पहलुओं का व्यावहारिक ज्ञान।

सहायक अभियंता ए

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री, सूचना प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता के साथ या समकक्ष 

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में पीजी डिग्री या सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के प्रासंगिक क्षेत्र में पीजी डिग्री। 

जूनियर हिंदी अनुवादक 

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हिंदी और अंग्रेजी में पीजी डिग्री

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में पीजी डिग्री जिसमें हिंदी एक वैकल्पिक विषय के रूप में हो। 

  • हिंदी से इंग्लिश अनुवाद में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या प्रमाण पाठ्यक्रम

लेखाकार 

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से वाणिज्य, अर्थशास्त्र और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित अन्य विषयों में ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की हो।

आयु सीमा - 27 से 50 वर्ष, सभी पदों के अनुसार। 

NCERT Recruitment 2025 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन 

एनसीईआरटी भर्ती 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 दिसंबर, 2025 से शुरू हो गई है। जिसकी अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2026 है।  उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर पर जाकर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आवेदन पूरा कर सकते हैं:

NCERT भर्ती 2025 ऑनलाइन आवेदन 

लिंक

 

NCERT Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, वैकेंसी सेक्शन पर जाएं। 

स्टेप 3 अब NCERT Recruitment 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 नॉन टीचिंग पद के लिए रजिस्ट्रेशन और एप्लिकेशन फॉर्म पर क्लिक करें। 

स्टेप 5 अब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 6 एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Check: Rajasthan Vanpal Syllabus 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Dec 27, 2025, 22:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News