Live

Bihar Police Constable Exam City 2025 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप csbc.bihar.gov.in पर जारी, यहां से करें चेक, एडमिट कार्ड डेट कंफर्म

Vijay Pratap Singh
Jun 20, 2025, 13:12 IST

CSBC Bihar Police Constable Exam City Link 2025 OUT: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की एग्जाम सिटी स्लिप चेक करने का लिंक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार जिसने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.inपर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Police Constable Exam City Slip 2025 जारी।
Bihar Police Constable Exam City Slip 2025 जारी।

HIGHLIGHTS

  • बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 16 जुलाई 2025 से शुरू होगी।

  • अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।

  • उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या आवेदन संख्या, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की मदद से वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Bihar Police Constable Exam City 2025 OUT: बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए शहर की स्लिप (City Slip) जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी अब आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष की कांस्टेबल परीक्षा के लिए शहर की स्लिप की लिंक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है, जिससे अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बिहार पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कांस्टेबल परीक्षा के लिए शहर की स्लिप डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या (application Number) और जन्म तिथि के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 6 चरणों में होगी – 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और 3 अगस्त 2025 को। इसके लिए राज्य के 38 जिलों में कुल 627 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर चरण में लगभग 2.5 से 3 लाख छात्र परीक्षा देंगे। कुल 16,73,586 छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा एक ही पाली में होगी, जो दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9:30 से 10:30 बजे के बीच ही प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जाएगा।

Bihar Police Constable Exam City Slip 2025 Link (Active)

विज्ञापन संख्या 01/2025 के लिए बिहार पुलिस कांस्टेबल सिटी इंटिमेशन स्लिप (परीक्षा सिटी इंटिमेशन) 20 जून 2025 को जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन विवरण का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

Bihar Police Exam City Slip 2025 Link

यहां क्लिक करें

Bihar Police Exam City Slip 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल सिटी स्लिप

परीक्षा की तारीख और केंद्र की जानकारी शहर की स्लिप पर स्पष्ट रूप से दी गई होगी, इसलिए उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय पर इसे डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर सही समय पर पहुंचें। बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा राज्य भर में आयोजित की जाएगी और परीक्षा केंद्रों का चुनाव अभ्यर्थी की सुविधा के अनुसार किया गया है।परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे परीक्षा केंद्र की सही जानकारी लेकर किसी भी दिक्कत से बचें। शहर की स्लिप में परीक्षा का पूरा विवरण उपलब्ध होगा, जिसमें परीक्षा का समय, केंद्र का पता और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।

CSBC Bihar Police Constable Exam City Slip 2025 Kaise Kare Check?

CSBC (Central Selection Board of Constable), Bihar, ने Constable Exam City Slip (City Intimation Slip) की जारी कर दी गई है। इस स्लिप में आपका परीक्षा नगर (Exam City) और रिपोर्टिंग विवरण मिलेगा, जो लिखित परीक्षा से पहले जारी होगी। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें, इसके लिए हमने नीचे आसान चरण साझा किए हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bihar.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “Constable Pre admit card” या “City Intimation Slip” लिंक खोजें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि/पासवर्ड, कैप्चा आदि भरें।

  • City Intimation Slip डाउनलोड करें, जिसमें आपके परीक्षा शहर और रिपोर्टिंग टाइम का विवरण होगा।

  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें—परिणाम और आगे की प्रक्रिया के लिए यह जरूरी है।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jun 20, 2025, 13:10 IST

    Bihar Police Constable 2025 Exam: परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय

    परीक्षा तिथि पाली रिपोर्टिंग समय परीक्षा प्रारंभ समय
    16 जुलाई, 2025 (बुधवार) पहली सुबह 9:30 बजे दोपहर 12 बजे
    16 जुलाई, 2025 (बुधवार) दूसरी दोपहर 12 बजे दोपहर 2 बजे
    20 जुलाई, 2025 (रविवार) पहली सुबह 9:30 बजे दोपहर 12 बजे
    20 जुलाई, 2025 (रविवार) दूसरी दोपहर 12 बजे दोपहर 2 बजे
    23 जुलाई, 2025 (बुधवार) पहली सुबह 9:30 बजे दोपहर 12 बजे
    23 जुलाई, 2025 (बुधवार) दूसरी दोपहर 12 बजे दोपहर 2 बजे
    27 जुलाई, 2025 (रविवार) पहली सुबह 9:30 बजे दोपहर 12 बजे
    27 जुलाई, 2025 (रविवार) दूसरी दोपहर 12 बजे दोपहर 2 बजे
    30 जुलाई, 2025 (बुधवार) पहली सुबह 9:30 बजे दोपहर 12 बजे
    30 जुलाई, 2025 (बुधवार) दूसरी दोपहर 12 बजे दोपहर 2 बजे
    3 अगस्त, 2025 (रविवार) पहली सुबह 9:30 बजे दोपहर 12 बजे
    3 अगस्त, 2025 (रविवार) दूसरी दोपहर 12 बजे
  • Jun 20, 2025, 13:08 IST

    CSBC Bihar Police Constable Exam City Slip 2025: कितने पदों के लिए होगी परीक्षा?

    इस भर्ती अभियान का उद्देश्य बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के तहत 19,838 कांस्टेबल पदों को भरना है। लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 के बीच राज्य भर के 38 जिलों में आयोजित की जाएगी।

  • Jun 20, 2025, 13:08 IST

    Bihar Police Constable Exam City Slip 2025: परीक्षा हल करने के लिए मिलेंगे 2 घंटे

    बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा। इस अवधि में उन्हें 100 अंकों की परीक्षा में दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। लिखित परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न का मूल्य एक अंक होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में भाग ले सकेंगे। दोनों चरणों में सफलता प्राप्त करने के बाद ही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा।

  • Jun 20, 2025, 10:20 IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए एडमिट कार्ड CSBC की आधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।

    • वेबसाइट पर जाएं: https://csbc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
    • एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर "Click here to Know Your Examination Details and Download e-Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।
    • जानकारी भरें: रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
    • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: "Submit" बटन पर क्लिक करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • Jun 20, 2025, 10:14 IST

    Bihar Police Exam 2025 Official Notice PDF

    उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

    https://csbc.bihar.gov.in/Advt/Notice%20-%2012-06-2025.pdf

  • Jun 20, 2025, 09:25 IST

    Bihar Police Constable Exam 2025: कब होगी बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

    बिहार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी, जो छह चरणों में पूरी होगी। इसके लिए राज्य के 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सिटी स्लिप जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

  • Jun 20, 2025, 08:36 IST

    Bihar Police Constable exam city slip 2025: मार्किंग स्कीम

    चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं। पहला चरण 100 अंकों की लिखित परीक्षा है। लिखित परीक्षा में, उम्मीदवारों को दो घंटे में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। लिखित परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी दूसरे चरण के लिए पात्र होंगे, जो शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) है।

  • Jun 20, 2025, 08:34 IST

    CSBC Bihar Police Constable exam city slip 2025:

    उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। सीधा लिंक ऊपर दिया गया है।

  • Jun 20, 2025, 07:10 IST

    CSBC Bihar Police Constable Admit Card: बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के डुप्लीकेट एडमिट कार्ड पाने की तिथि

    जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, वे तय कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बैक हार्डिंग रोड, सचिवालय हॉल्ट के पास, पटना - 800001 स्थित कार्यालय से डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

    परीक्षा तिथिडुप्लीकेट एडमिट कार्ड तिथि
    16 जुलाई 2025 14 जुलाई 2025
    20 जुलाई 2025 18 जुलाई 2025
    23 जुलाई 2025 21 जुलाई 2025
    27 जुलाई 2025 25 जुलाई 2025
    30 जुलाई 2025 28 जुलाई 2025
    03 अगस्त 2025 01 अगस्त 2025
  • Jun 20, 2025, 00:55 IST

    Bihar Police Exam City 2025: बिहार पुलिस 2025 परीक्षा शहर सूची

    बिहार पुलिस परीक्षा सिटी में राज्यभर के विभिन्न स्थानों को शामिल किया गया है, ताकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को समायोजित किया जा सके। परीक्षा केंद्रों का आवंटन अभ्यर्थियों की सुविधा और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।शामिल प्रमुख शहर:

    1. पटना
    2. मुज़फ़्फ़रपुर
    3. गया
    4. भागलपुर
    5. पूर्णिया
    6. दरभंगा
    7. आरा
    8. छपरा
    9. बेगूसराय
    10. नालंदा
    11. मुंगेर
    12. समस्तीपुर
    13. सिवान
    14. मोतीहारी
    15. कटिहार
  • Jun 20, 2025, 00:54 IST

    Bihar Police Constable 2025 Exam Date

    बिहार पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा छह अलग-अलग तिथियों पर आयोजित की जाएगी: 16, 20, 23, 27, और 30 जुलाई तथा 3 अगस्त 2025। प्रत्येक तिथि पर परीक्षा केवल एक पाली में होगी, जिससे सुचारू संचालन और प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। अभ्यर्थियों को भ्रम से बचने के लिए अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि शहर सूचना स्लिप या एडमिट कार्ड के माध्यम से अवश्य जांचनी चाहिए।

    स्क्रीनशॉट 2025-06-20 004900

  • Jun 20, 2025, 00:36 IST

    Bihar Police Constable Admit card 2025 Kab Aayega?

    बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियां यहां देखें:

    परीक्षा तिथिएडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
    16 जुलाई 2025 9 जुलाई 2025
    20 जुलाई 2025 13 जुलाई 2025
    23 जुलाई 2025 16 जुलाई 2025
    27 जुलाई 2025 20 जुलाई 2025
    30 जुलाई 2025 23 जुलाई 2025
    03 अगस्त 2025 27 जुलाई 2025
  • Jun 20, 2025, 00:17 IST

    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सिटी स्लिप 2025 जारी

    सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स, बिहार (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Jun 20, 2025, 00:14 IST

    Bihar Police Constable Exam City Link 2025 OUT

    Bihar Police Constable Exam City Link 2025 जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी और तारीख की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Jun 19, 2025, 20:09 IST

    Bihar Police Exam City Slip 2025: परीक्षा का समय

    लिखित परीक्षा एक ही पाली में होगी, जो दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक ही एग्जाम सेंटर में प्रवेश मिलेगा। इसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

  • Jun 19, 2025, 20:06 IST

    Bihar Police Constable Exam City Slip link 

    बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का लिंक आज रात 12 बजे से सक्रिय (एक्टिव) होगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की परीक्षा 16 जुलाई से प्रारंभ होगी। इस परीक्षा में कुल 16.73 लाख उम्मीदवार छह चरणों में शामिल होंगे।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News