Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन जारी, 5500 पदों के लिए 11 जनवरी से करें आवेदन

Last Updated: Jan 2, 2026, 14:03 IST

Haryana Police Recruitment 2026: एचएसएससी ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 1 जनवरी, 2026 जारी कर दिया है। जिसके तहत कुल 5500 रिक्त पदों को भरा जाएगा, इसमें महिला कांस्टेबल के 600 पद भी शामिल हैं। 12वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 जनवरी, 2026 से शुरू की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आगे लेख देखें।

Haryana Police Constable Recruitment 2026 Notification
Haryana Police Constable Recruitment 2026 Notification

Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल भर्ती के कुल 5500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। एचएसएससी की ओर से यह नोटिफिकेशन 1 जनवरी, 2026 को जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए आवेदन 11 जनवरी, 2026 से शुरू किए जाएंगे।  जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पुरुष कांस्टेबल के 4500 पद, महिला कांस्टेबल के 600 और पुरुष कांस्टेबल, सरकारी रेलवे के 400 रिक्त पदों को भरा जाएगा। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण के आधार पर पूरी की जाएगी। 

HSSC Police Ntification 2026 PDF

एचएसएससी विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत सामान्य ड्यूटी और सरकारी रेलवे पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026

नोटिफिकेशन 

Haryana Police Constable Recruitment 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 जनवरी, 2026 से शुरू की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण नीचे दिए गए टेबल में देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

पद का नाम 

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती

विज्ञापन संख्या 

01/2026

पदों की संख्या 

5500

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 

1 जनवरी, 2026

रजिस्ट्रेशन की तिथि 

11 से 25 जनवरी, 2026

शैक्षणिक योग्यता

12वीं पास 

आयु सीमा 

18 से 25 वर्ष 

चयन प्रक्रिया 

शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

hssc.gov.in

Haryana Police Constable Recruitment 2026: रिक्त पदों का विवरण

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिफिकेशन ग्रुप सी के योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रक्रिया 11 जनवरी, 2026 से शुरू की जाएगी। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

पद 

पदों की संख्या 

पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)

4500 

महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)

600

पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस)

400

कुल पदों की संख्या 

5500

Haryana Police Constable Recruitment 2026: श्रेणीवार रिक्त पदों का विवरण 

नीचे टेबल में पुरुष कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और पुलिस कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) सहित पदों का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:

वर्ग 

पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी)

महिला कास्टेबल (जनरल ड्यूटी)

पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस)

जनरल

1620

216

144

डीएससी 

405

54

36

ओएससी 

405

54

36

बीसीए

630

84

56

बीसीबी 

360

48

32

ईडब्ल्यूएस 

450

60

40

ESM - जनरल

315

42

28

ESM - डीएससी 

45

06

04

ESM - ओएससी

45

06

04

ESM - बीसीए

90 

12

08

ESMBCB

135

18

12

कुल पद 

4500

600

400

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। पात्रता मानदंड जानने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है, तय पात्रता पूरी ना करने वालों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या समकक्ष योग्यता।

  • मैट्रिक स्तर या उच्चतर शिक्षा में हिंदी, संस्कृत का अध्ययन।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष 

  • अधिकतम 28 वर्ष (आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट)

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 लिंक पर जाएं। 

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए मांगी गई डिटेल्स भरें। 

स्टेप 4 डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सबमिट करें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Haryana Police Physical Eligibility 2026: शारीरिक माप

उम्मीदवारों को निम्नलिखित शारीरिक माप मानकों को पूरा करना अनिवार्य है। ये शारीरिक माप लिंग और श्रेणी के अनुसार आयोग की ओर से अलग - अलग तय किया जाता है। जिसका विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:

वर्ग 

  ऊंचाई

    छाती

पुरुष (सामान्य)

170 सेमी

83-87 सेमी

पुरुष (आरक्षित)

168 सेमी

81-85 सेमी

महिला (सामान्य)

158 सेमी

-

महिला (आरक्षित)

156 सेमी

-

Also Check, India Post Driver Vacancy 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 1, 2026, 12:42 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News