India Post Driver Vacancy 2025: 10वीं पास के लिए मौका! इंडिया पोस्ट में ड्राइवर भर्ती, आयु सीमा सहित विवरण देखें
India Post Driver Vacancy 2025: इंडिया पोस्ट की ओर से 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी। जिसके तहत स्टाफ कार ड्राइवर के कुल 48 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 19 जनवरी, 2026 अंतिम तिथि से पहले करें अप्लाई।
India Post Driver Vacancy 2025: इंडिया पोस्ट की ओर से ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसका उद्देश्य स्टाफ कार ड्राइवर के 48 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भारत सरकार, संचार मंत्रालय की ओर से रोजगार समाचार में डाक विभाग में निकली भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार, जनरल कैटेगरी के 30, EWS के 4, एससी के 1, एसटी 2, ओबीसी सहित 11 पद निकाले गए हैं। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तिथि सहित विवर इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
India Post Driver Vacancy 2025: नोटिस
इंडिया पोस्ट की ओर से स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर निकाली गई भर्ती के तहत सीनियर मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, अहमदाबाद के लिए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से नोटिस देख व डाउनलोड कर सकते हैं:
| इंडिया पोस्ट स्टाफ ड्राइवर भर्ती 2025 |
India Post Driver Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण
इस भर्ती अभियान से जुड़ी आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | इंडिया पोस्ट |
| पद का नाम | स्टाफ कार ड्राइवर |
| पदों की संख्या | 48 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 जनवरी, 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 27 वर्ष |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.indiapost.gov.in/ |
India Post Driver Vacancy 2025: रिक्त पदों का विवरण
संबंधित भर्ती के लिए निकाले गए पदों की संख्या और सभी वर्ग के लिए निकाले गए पदों का विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| वर्ग का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
| UR | 30 |
| EWS | 04 |
| SC | 01 |
| ST | 02 |
| OBC | 11 |
| कुल पदों की संख्या | 48 |
India Post Driver Vacancy 2025: पात्रता मानदंड
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरा करना आवश्यक है:
-
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए।
-
लाइट और हैवी वाइकल का वैलिड लाइसेंस।
-
3 साल कार्य अनुभव होना चाहिए।
-
उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 27 साल निर्धारित की गई है।
इंडिया पोस्ट स्टाफ ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
स्टाफ ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया नीचे टेबल में दी गई है, जिसे फॉलो कर उम्मीदवार पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, आवेदन पत्र का फॉर्मेट डाउनलोड करें।
स्टेप 3 मांगी गई डिटेल्स को भरें और फोटो चिपकाएं।
स्टेप 4 डॉक्यूमेंट को अटैच कर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर पोस्ट के जरिए डाक विभाग के पते पर भेजें।
स्टेप 5 "वरिष्ठ प्रबंधक कार्यालय, मेल मोटर सेवा, जीपीओ परिसर, मिर्जापुर, अहमदाबाद 380001"
Check: NCERT Recruitment 2025-26
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.