This is an archived article last updated on Jul 9, 2025. The information may be outdated.

RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025 OUT: डाउनलोड करें Official Railway एनटीपीसी UG परीक्षा शेड्यूल नोटिस PDF, देखें Admit Card, City Slip डेट

Last Updated: Jul 9, 2025, 16:29 IST

RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने यूजी (UG level ) स्तर के पदों के लिए RRB NTPC परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। यह NTPC यूजी (12वीं पास) स्तर की परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी आरआरबी के नोटिस में देख सकते हैं। इस लेख में एनटीपीसी यूजी परीक्षा 2025 का ऑफिशियल शेड्यूल PDF, एडमिट कार्ड तिथि और सिटी इंटीमेशन के बारे में महत्वपूर्ण विवरण साझा किया गया है।

RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025 OUT
RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025 OUT

RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने यूजी स्तर (UG level) के पदों के लिए एनटीपीसी परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह जानकारी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbald.gov.in पर नोटिस के माध्यम से दी गई है। अंडर ग्रेजुएट लेवल (12वीं पास) की पहली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,445 पदों को भरा जाएगा, जिनके लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों—CBT 1, CBT 2 और स्किल टेस्ट—के जरिए किया जाएगा। इन पदों के लिए करीब 63.26 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, और परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आरआरबी परीक्षा से 10 दिन पहले ‘सिटी इंटिमेशन स्लिप’ जारी करेगा, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 2025 से जुड़ी जानकारी ध्यानपूर्वक चेक करते रहें।

यहां देखें: RRB NTPC Graduate Level Result 2025

RRB NTPC UG Exam Date 2025 OUT

परीक्षा की तिथियां भारतीय रेलवे की 21 क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी की गई हैं, जिनमें अहमदाबाद, अजमेर, बेंगलुरु, प्रयागराज, भोपाल, बिलासपुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गोरखपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, कोलकाता, जम्मू, मालदा, मुजफ्फरपुर, मुंबई, पटना, सिकंदराबाद, रांची, सिलीगुड़ी और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। यह परीक्षा लगभग एक महीने तक आयोजित की जाएगी।

RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025 Notice PDF

आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा शेड्यूल 2025 की आधिकारिक पीडीएफ नोटिस जारी कर दी गई है, जिसमें परीक्षा तिथियों के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी शामिल हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस शेड्यूल को ध्यानपूर्वक डाउनलोड कर पढ़ें, ताकि वे अपनी तैयारी उसी अनुसार कर सकें।

Official RRB NTPC UG Exam Date 2025 PDF

यहां क्लिक करें

ntpc-ug

RRB NTPC UG Admit Card 2025 Kab Aayega?

आरआरबी की आधिकारिक सूचना के अनुसार, एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 परीक्षा 7 अगस्त 2025 से शुरू होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर 3 या 4 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) पहले से तैयार रखें, क्योंकि इन्हीं विवरणों के माध्यम से लॉग इन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा से पहले आरआरबी सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी करेगा, जिससे परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

RRB NTPC UG Exam City Slip 2025 Kab Jari Hogi?

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, आरआरबी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी देने वाला लिंक सक्रिय करेगा। इस लिंक के माध्यम से आवेदक निम्नलिखित कार्य कर सकेंगे:

  • अपना परीक्षा शहर पहले से जान सकेंगे
  • सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) की निर्धारित तिथि की जांच कर सकेंगे
  • यात्रा और आवास की योजना पहले से बना सकेंगे

इसके अलावा, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवार इस लिंक का उपयोग करके अपना निःशुल्क यात्रा प्राधिकरण भी डाउनलोड कर सकेंगे, जिससे वे रेलवे द्वारा निर्धारित नियमों के तहत बिना किराया दिए परीक्षा केंद्र तक यात्रा कर पाएंगे।

ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले संबंधित आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर अपने क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल पर जाकर नवीनतम अपडेट प्राप्त करते रहें।

RRB NTPC UG Exam Date 2025: आरआरबी एनटीपीसी स्नातक परीक्षा 2025 विवरण

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2025 के लिए कुल 1.21 करोड़ (12167679) उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें से 58.4 लाख (5840861) ने स्नातक पदों के लिए और 63.26 लाख (6326818) ने 12वीं स्तर के पदों के लिए आवेदन किया है। बड़ी संख्या में आवेदन आने के कारण परीक्षा एक महीने तक चलेगी। बोर्ड ने 12वीं स्तर की सीबीटी परीक्षा की प्रारंभ और समाप्ति तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण डिटेल नीचे दी तालिका में देखें।

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पदों का स्तर अंडरग्रेजुएट स्तर
एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट स्तर परीक्षा तिथि 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025
परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन
परीक्षा अवधि 90 मिनट
चयन प्रक्रिया CBT 1, CBT 2, Skill Test, दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल टेस्ट

RRB NTPC CBT 1 Exam Pattern 2025: क्या है आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा पैटर्न 2025?

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 15 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं (CBT-1 और CBT-2) होंगी। अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट भी अनिवार्य है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी, जहां प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

CBT-1 के आधार पर कुल रिक्तियों से 15 गुना अधिक उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में आरआरबी एनटीपीसी CBT-1 परीक्षा पैटर्न 2025 देख सकते हैं। CBT-1 परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न होंगे — 40 प्रश्न सामान्य ज्ञान से, 30 प्रश्न गणित से और 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से पूछे जाएंगे।

विषय

प्रश्न संख्या

अंक

सामान्य जागरूकता

40

40

गणित

30

30

सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क (General Intelligence and Reasoning)

30

30

कुल

100

100

Also Read in English: RRB NTPC Undergraduate Exam Date 2025

RRB NTPC UG Vacancy 2025: रिक्त पदों की संख्या

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 के लिए परीक्षा सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध होगा। दोनों ही दस्तावेज आरआरबी की रीजनल वेबसाइट्स से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

इस भर्ती के तहत कुल 3445 रिक्तियां हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2022 पद

  • ट्रेन क्लर्क: 72 पद

  • अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद

  • जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 9, 2025, 16:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News