RRB NTPC Graduate Level Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट कब आएगा?, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
RRB NTPC Graduate Level Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर घोषित किया जाएगा। रिजल्ट के साथ-साथ रेलवे एनटीपीसी कट-ऑफ पीडीएफ और स्कोरकार्ड भी जारी किए जाएंगे। आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट से जुड़ी ताजा जानकारी और अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहें।
RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC स्नातक स्तर (Graduate Level) परिणाम 2025 की घोषणा करेगा। यह परिणाम RRB की मुख्य और क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रकाशित किया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए क्षेत्रवार रिजल्ट लिंक इस लेख में भी प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे आसानी से अपने क्षेत्र का परिणाम देख सकें।
RRB NTPC रिजल्ट PDF में उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे जिन्होंने CBT 1 परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही, कट ऑफ अंक और स्कोरकार्ड भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार RRB पोर्टल पर अपने यूज़र आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड की सहायता से लॉग इन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB NTPC Graduate Level Result 2025
RRB NTPC परिणाम की गणना अंकों के सामान्यीकरण (Normalization of Marks) के आधार पर की जाती है, ताकि परीक्षा की विभिन्न शिफ्टों के कठिनाई स्तर में संतुलन बना रहे। मेरिट सूची CBT 1 में प्राप्त अंकों और श्रेणीवार कट ऑफ अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। CBT 1 में सफल उम्मीदवारों को अगली चरण की CBT 2 परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
RRB NTPC 2025 भर्ती प्रक्रिया के तहत लगभग 1.21 करोड़ (12,167,679) उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती के लिए कुल 11,558 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। CBT 1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
RRB NTPC Result 2025 Graduate Level Kab Aayega?
RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 का इंतजार उन सभी उम्मीदवारों को है जिन्होंने देशभर में हुई CBT-1 परीक्षा में हिस्सा लिया था। यह रिजल्ट तय करेगा कि कौन उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया जैसे CBT-2, स्किल टेस्ट या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए योग्य है। रिजल्ट अगस्त 2025 में RRB की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी हो सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी संबंधित RRB की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
यहां देखें:-
RRB NTPC Graduate Level Scorecard 2025 Date
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा अगस्त 2025 तक RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल स्कोरकार्ड 2025 जारी किए जाने की संभावना है। जो उम्मीदवार NTPC CBT परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड RRB की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की मदद से देख सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के व्यक्तिगत अंक, सामान्यीकृत स्कोर और योग्यता स्थिति शामिल होगी। यह दस्तावेज़ आगामी चयन चरणों जैसे कि कौशल परीक्षा या दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी Graduate Level रिजल्ट हाइलाइट्स
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्नातक स्तर के विभिन्न पदों जैसे गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और स्टेशन मास्टर की 8113 रिक्तियों के लिए RRB NTPC CBT 1 परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगली चरण की परीक्षा, यानी CBT 2 में शामिल होना होगा। हाल ही में RRB ने NTPC परिणाम 2025 के साथ-साथ कट ऑफ मार्क्स और स्कोर कार्ड भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देख सकते हैं।
| संस्थान का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| परीक्षा का नाम | RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 2025 |
| पदों का नाम | स्नातक स्तर (Graduate-Level) |
| कुल रिक्तियाँ | 8113 |
| RRB NTPC परिणाम 2025 (ग्रेजुएट लेवल) | अगस्त 2025 (अनुमानित) |
| CBT 1 परीक्षा तिथि | 5 जून से 24 जून 2025 तक |
| चयन प्रक्रिया | CBT-1, CBT-2, स्किल टेस्ट (CBAT), दस्तावेज़ सत्यापन, मेडिकल टेस्ट |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://www.rrbcdg.gov.in/ |
How to check RRB NTPC Result 2025? ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट पीडीएफ
उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों की जांच कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
सबसे पहले अपनी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। -
“RRB NTPC Result 2025” लिंक पर क्लिक करें:
होमपेज पर दिए गए “RRB NTPC CBT 1 Result 2025” के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें। -
क्षेत्र का चयन करें:
अपने आवेदन किए गए RRB क्षेत्र (जैसे RRB पटना, RRB इलाहाबाद आदि) का चयन करें। -
रिजल्ट PDF डाउनलोड करें:
संबंधित क्षेत्र का रिजल्ट PDF फाइल खुलेगी। इसे डाउनलोड करें। -
रोल नंबर से अपना परिणाम जांचें:
डाउनलोड की गई PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें (Ctrl + F दबाकर)। यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप CBT 1 में सफल हैं।
6. स्कोर कार्ड चेक करें (वैकल्पिक):
रिजल्ट के कुछ दिनों बाद, RRB की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने स्कोर कार्ड और कट-ऑफ मार्क्स भी देख सकते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.