UP Board कक्षा 12वी जीव विज्ञान का प्रैक्टिस प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के जीव विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है |
UP Board कक्षा 12वीं जीव विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :
संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद jagranjosh ने सभी कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे| प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छी पकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|
पूरा प्रश्न पत्र नीचे उपलब्ध है :
1. डी०एन०ए० तथा आर०एन०ए० में दो अन्तर लिखिए।
2. निम्मलिखित्त जन्तुओं में से किन्हें दो के जन्तु वैज्ञानिक नाम लिखिए-
(क) सामान्य गोल कृमि (ख) केंचुआ (ग) घोंघा।
अथवा
प्रश्न : एंटअमीबा हिस्टोलाइटिका के ट्रोफोजॉयट का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए।
3. टायलिन क्या हैं? यह किस माध्यम में सक्रिय होता हैं?
4. अवायबीय श्वसन में ग्लूकोज के एक अणु से कितनी ऊर्जा मुक्त होती हैं?
5. मेण्डल का ‘पृथक्करण का नियम’ क्या है? इसे 'युग्मकों की शुद्धता का नियम’ क्यों कहते हैं?
6. हाइड्रा की स्खलित दंश कोशिका का एक नामांकित चित्र बनाइए।
7. समस्थापन का क्या तात्पर्य हैं? इसका एक उदाहरण दीजिए। अथवा आनिथिन चक्र को रेखाचित्र की सहायता से समझाइए।
8. फीताकृमि तथा यकृत कृमि के दो विभेदक लक्षण लिखिए।
9. सुजननिकी को परिभाषित कीजिए। सकारात्मक सुजननिकी के तीन अनुप्रयोग बताइये।
यूपी बोर्ड कक्षा 12 भौतिक विज्ञान साल्व्ड प्रैक्टिस प्रथम प्रश्न पत्र सेट- 5
अथवा
प्रश्न : निम्नलिखित में से किन्हें दो को उदाहरण सहित समझाइए-
(अ) समजात अंग (ब) समरूपी अंग (स) अवशेषी अंग|
10. प्रत्यक्ष एवं परोक्ष भ्रूणीय विकास क्या है? इनके उदाहरण दीजिए।
11. अमीबा प्रोटियस में द्विखण्डन तथा बीजाणुजनन का सचित्र वर्णन कीजिए|
अथवा
प्रश्न : प्रिओन्स की खोज किसने की? प्रिओन्स द्वारा उत्पन्न दो रोगों के नाम तथा उसके लक्षण लिखिए।
12. इन्सुलिन किस अंग में स्रावित होता है तथा मानव शरीर में इन्मुलिन की क्या भूमिका है?
13. मनुष्य में लिंग-सहलग्न वंशागति का उदाहरण सहित विस्तृत वर्णन कीजिए।
अथवा
प्रश्न : प्रथम अर्धसूत्री विभाजन को विभिन्न प्रावस्थाओं का नामांकित चित्र उचित क्रम में बनाइए। (वर्णन की आवश्यकता नही है|)
यूपी बोर्ड कक्षा 12 गणित साल्व्ड प्रैक्टिस प्रथम प्रश्न पत्र सेट- 6
14. नाल तंत्र क्या है? साइकाँन नाल तंत्र का सचिव वर्णन कीजिए तथा जल संवहन पथ को तीरों द्वारा प्रदर्शित कीजिए। नाल तंत्र के महत्व का उल्लेख कीजिए।
अथवा
प्रश्न : संघ एनिलिडा के प्रमुख लक्षणों का वर्णन कीजिए क्या किन्हें दो वर्ग के दो-दो विशिष्ट लक्षण एवं एक-एक उदाहरण लिखिए।
15. निम्नलिखित में से किन्हें दो पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए -
(क) जन्तुओं के बीच संचार (ख) सहभोजिता क्या सहयोजिता
(ग) प्रतिरक्षी प्रतिक्रिया अथवा
प्रश्न : मानव ह्रदय की संरचना का सचिव वर्णन कीजिए तथा हद-स्पंदन के चालन को समझाइए।
यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीवविज्ञान साल्व्ड प्रैक्टिस प्रथम प्रश्न पत्र सेट- 7
Comments
All Comments (0)
Join the conversation