यहाँ हम आपको UP Board कक्षा 12वी भौतिक विज्ञान(प्रथम पत्र) का साल्व्ड प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करा रहें हैं| यह प्रैक्टिस पेपर पिछले वर्ष प्रश्न पत्रों का संक्षिप्त विश्लेषण करने के बाद jagranjosh के भौतिक विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया गया है |
UP Board कक्षा 12वीं भौतिक विज्ञान प्रैक्टिस प्रश्न पत्र की विशेष जानकारी :
संक्षिप्त विश्लेषण के बाद यह पूर्ण रूप से प्रतीत होता है की परीक्षा प्रश्न पत्र में ऐसे काफी प्रश्न होते है जो परीक्षा में बार- बार दोहराए जाते हैं | इसलिए पुरे संशोधन के बाद jagranjosh ने सभी कांसेप्ट बेस्ड प्रश्नों के आधार पर इस प्रैक्टिस प्रश्न पत्र को तैयार किया हैं जो आपके प्रैक्टिस के लिए काफी सहायक होंगे | इस प्रश्न पत्र में सभी उत्तर विस्तारित रूप से हिंदी में हल किये गए हैं| ताकि आप आसानी से प्रश्नों के उत्तर को समझ सकें| प्रैक्टिस प्रश्न पत्र उपलब्ध करने का एक मात्र उद्देश्य आपकी इस विषय पर अच्छीपकड़ हो, क्यूंकि जितना आप प्रैक्टिस करते हैं उतने ही अच्छे तरीके से आप विषय को समझ पाते हैं|
कुछ साल्व्ड प्रश्न और उनकें उत्तर यह हम आपको सैंपल के तौर पर उपलब्ध कर रहे हैं :
प्रश्न : ठोसों के आण्विक मॉडल के आधार पर ठोस के गलने की व्याख्या कीजिए।
उतर : ठोस को बराबर गर्म करने रहने पर उसके अणुओं के कम्पनों का आयाम लगातार बढ़ता रहना हैं, एक अवस्था वह आ जाती है जबकि अणुओं का आयाम इतना अधिक बड़ा हो जाता हैं कि वे अपनी स्थितियाँ छोड़ने लगते हैं| उनका क्रम अनियमित हो जाता है| अब अणु ठोस के भीतर गति करने लगते हैं, इसे ठोस का गलना कहते हैं।
प्रश्न : क्रांतिक ताप का क्या अर्थ है?
उत्तर : प्रत्येक गैस के लिए एक ऐसा निश्चित उच्चतम ताप होता है जिसके नीचे ताप पर गैस को केवल दाब द्वारा ही द्रवित किया जा सकता है, परन्तु इसके ऊपर ताप पर गैस क्रो कितना हो उच्च दाब लगाकर द्रवित नहीं किया जा सकता| इस निश्चित ताप को गैस का क्रान्तिक ताप कहते हैं।
पुरे प्रश्न पत्र के लिए यहाँ पर क्लिक करें
यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीवविज्ञान साल्व्ड प्रैक्टिस प्रथम प्रश्न पत्र सेट- 7
Comments
All Comments (0)
Join the conversation