This is an archived article last updated on Sep 5, 2025. The information may be outdated.

NCVT MIS ITIi Result 2025 [OUT]: एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई रिजल्ट skillindiadigital.gov.in पर जारी, ये रहा 1st, 2nd Year मार्कशीट PDF लिंक

Last Updated: Sep 5, 2025, 16:14 IST

NCVT MIS ITIi Result 2025 PDF Download: NCVT MIS ITI रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा। छात्र अपनी मार्कशीट और स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक मिलेंगे। सलाह दी जाती है कि मार्कशीट को डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, क्योंकि यह आगे एडमिशन, अप्रेंटिसशिप या नौकरी में काम आएगी।

NCVT MIS ITI Result 2025 PDF Download
NCVT MIS ITI Result 2025 PDF Download

NCVT MIS ITI Result 2025 OUT: एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है। अब देशभर के वे सभी छात्र जिन्होंने आईटीआई की परीक्षा दी थी, अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को केवल अपना PRN (Permanent Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) भरना होगा। इसके बाद वे Skill India Digital Hub (SIDH) की आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस मार्कशीट में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल होंगे, जिन्हें छात्र आगे की पढ़ाई, अप्रेंटिसशिप या नौकरी में उपयोग कर सकते हैं।

NCVT MIS ITIi Result 2025 Marksheet PDF Download Link- Active

एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई रिजल्ट 2025 का लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपनी मार्कशीट PDF सीधे https://dgt.skillindiadigital.gov.in/result से डाउनलोड कर सकते हैं। जुलाई–अगस्त 2025 में आयोजित प्रथम और द्वितीय वर्ष आईटीआई परीक्षाओं का परिणाम जारी हो चुका है। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को केवल अपनी पंजीकरण संख्या (PRN) और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी, जिसके बाद वे तुरंत अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

NCVT MIS ITI Result 2025 Link

यहां क्लिक करें

ITI Second Year Marksheet 2025 OUT

स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) ने विभिन्न ट्रेडों के लिए NCVT ITI 2025 के दूसरे वर्ष का परिणाम जारी कर दिया है। NCVT MIS ITI रिजल्ट 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। जो छात्र दूसरे वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऊपर दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना स्किल इंडिया ITI रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम की PDF डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है।

NOTE: कुछ उम्मीदवारों को सर्वर संबंधी समस्याओं के कारण अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है। इसी वजह से नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT), जो कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग (DGT) के अंतर्गत आता है, ने निर्णय लिया है कि NCVT MIS ITI रिजल्ट 2025 को दोबारा 4 सितंबर 2025 को उसी लिंक पर जारी किया जाएगा।

Screenshot 2025-09-04 075639

skillindiadigital.gov.in ITI Result 2025: एनसीवीटी एमआईएस आईटीआई रिजल्ट हाइलाइट्स

आज 28 अगस्त 2025, गुरुवार को आधिकारिक स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल पर NCVT MIS ITI का परिणाम जारी किया गया है। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए लॉगिन करें और अपना स्थायी पंजीकरण नंबर (PRN) और जन्मतिथि डालें। रिजल्ट और मार्कशीट से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण / Detailsजानकारी / Information
परीक्षा आयोजित करने वाला / Exam Conducting Body राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) / National Council for Vocational Training 
मंत्रालय / Ministry कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) / Ministry of Skill Development and Entrepreneurship (MSDE)
परीक्षा का नाम / Exam Name ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट (AITT) / All India Trade Test
कोर्स / Courses आईटीआई (Industrial Training Institute)
सत्र / Session जुलाई – अगस्त 2025
वर्ष 1st Year, 2nd Year, 3rd Year
आधिकारिक वेबसाइट  skillindiadigital.gov.in
रिजल्ट लॉगिन विवरण स्थायी पंजीकरण संख्या (PRN), जन्मतिथि / Permanent Registration Number (PRN), Date of Birth
रिजल्ट वेबसाइट skillindiadigital.gov.in

Also Read: NCVT ITI Result 2025

NCVT MIS ITI Result 2025 कैसे चेक करें?

छात्र आधिकारिक MIS पोर्टल से अपना NCVT ITI मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1. सबसे पहले आधिकारिक स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) वेबसाइट पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर उपलब्ध “Click here to check “NCVT MIS ITI Result 2025” or “AITT Result” लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, अपनी स्थायी पंजीकरण संख्या (PRN) और जन्म तिथि दर्ज करें।

चरण 4. फिर “सबमिट” या “view result” पर क्लिक करें।

चरण 5. NCVT ITI रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

चरण 6. रिजल्ट चेक करें और अपनी मार्कशीट की सॉफ्ट कॉपी डाउनलोड करें

NCVT Result Marksheet पर उल्लिखित विवरण करें चेक

एनसीवीटी आईटीआई परिणाम / मार्कशीट पर आमतौर पर नीचे दिए विवरण शामिल होते हैं, जिन्हें उम्मीदवार चेक कर सकते हैं:

  1. छात्र का नाम – 

  2. पिता/अभिभावक का नाम – 

  3. रोल नंबर / PRN (Permanent Registration Number) – 

  4. कोर्स / ट्रेड का नाम – 

  5. सत्र / वर्ष – 

  6. थ्योरी (सिद्धांत) अंक – 

  7. प्रैक्टिकल अंक – 

  8. कुल अंक / Aggregate Marks – 

  9. पास / फेल की स्थिति (Pass/Fail Status) – 

  10. सर्टिफिकेट / मार्कशीट नंबर – 

  11. संकाय / बोर्ड विवरण – 

  12. दिनांक और आधिकारिक हस्ताक्षर – 

NCVT ITI Certificate 2025

रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में पास हुए छात्रों को उनके संस्थान से NCVT ITI 2025 का आधिकारिक प्रमाणपत्र (Certificate) मिलेगा। यह प्रमाणपत्र राष्ट्रीय स्तर पर मान्य है और नौकरी, प्रशिक्षुता (Apprenticeship) या आगे के व्यावसायिक प्रशिक्षण (Vocational Training) के लिए बहुत जरूरी है। जबकि डिजिटल PDF मार्कशीट तुरंत आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है, हार्ड कॉपी प्रमाणपत्र बाद में ITI द्वारा जारी किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 5, 2025, 10:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News