RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

Last Updated: Nov 16, 2025, 13:04 IST

RAC Ticket: भारतीय रेलवे ने आरएसी (RAC) यात्रियों की यात्रा को और आरामदायक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब एसी (AC) कोच में RAC टिकट पर सफर करने वाले हर एक यात्री को पूरी बेडरोल की सुविधा दी जाएगी. पहले एक सीट पर दो यात्रियों को एक ही बेडरोल मिलता था, जिससे असुविधा होती थी, लेकिन अब प्रत्येक RAC यात्री को एक पैकेट बंद बेडरोल प्रदान किया जाएगा, जिसमें बेडशीट और ब्लैंकेट सहित अन्य सामान शामिल होंगे. भारतीय रेलवे की इस पहल से RAC यात्रियों की रेल यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक और आरामदेह होगी.

अब एसी कोच में आरएसी (Reservation Against Cancellation) टिकट वाले यात्रियों को भी पूरी बेडरोल सुविधा मिलेगी.
अब एसी कोच में आरएसी (Reservation Against Cancellation) टिकट वाले यात्रियों को भी पूरी बेडरोल सुविधा मिलेगी.

अब AC कोच में आरएसी (Reservation Against Cancellation-RAC) टिकट वाले यात्रियों को भी पूरी बेडरोल सुविधा मिलेगी. पहले RAC टिकट पर यात्रा करने वाले दो यात्रियों को एक ही बेडरोल दिया जाता था, जिससे असुविधा और कहासुनी की स्थिति बनती थी. नई व्यवस्था के तहत, प्रत्येक आरएसी यात्री को पैकेट बंद बेडरोल मिलेगा, जिसमें दो बेडशीट, एक ब्लैंकेट, एक तकिया और एक तौलिया शामिल होंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में IRCTC और IRFC को क्रमशः केंद्र सरकार ने देश की 25वीं और 26वीं नवरत्न कंपनियों के रूप में अपग्रेड करने को मंजूरी दे दी है.

उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाला सबसे लंबा नेशनल हाईवे कौन-सा है? जानें नाम

यह पहल RAC यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक बनाएगी और उनके साथ भेदभाव की शिकायतें भी खत्म होंगी. अब आरएसी यात्री भी कंफर्म टिकट यात्रियों की तरह सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे और यात्री अपने गन्तव्य तक आराम से पहुंच सकेंगे. बताते चलें कि रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है.

पैसा पूरा, फिर भी आधी सुविधा!

RAC टिकट वाले यात्री पूरे किराए का भुगतान करते हैं लेकिन उन्हें साइड लोअर बर्थ की आधी सीट पर सफर करना पड़ता है. हालांकि, अब इन यात्रियों को कंफर्म टिकट धारकों की तरह बेडरोल की सुविधा मिलेगी. कोच अटेंडेंट बर्थ पर पहुंचते ही बेडरोल उपलब्ध कराएगा.

क्या कहते है रेलवे अधिकारी?

जागरण.कॉम के हवाले से जनसंपर्क अधिकारी (वाराणसी) अशोक कुमार ने बताया कि, "आरएसी यात्रियों को कंफर्म टिकट वालों की तरह सुविधा मिलेगी. कोच अटेंडेंट बर्थ पर पहुंचते ही बेडरोल उपलब्ध कराएगा. यह व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और संतोष के लिए लागू की गई है."

अब मिलेगी ये सुविधाएं:

अब प्रत्येक RAC यात्री को एक पैकेट बंद बेडरोल प्रदान किया जाएगा, जिसमें बेडशीट, पिलो, ब्लैंकेट, और तौलिया शामिल होंगे.

  1. आरएसी यात्रियों को पूरी सुविधा: अब आरएसी (RAC) टिकट पर सफर करने वाले दोनों यात्रियों को अलग-अलग बेडरोल दिए जाएंगे, जिससे असुविधा और कहासुनी खत्म होगी. 
  2. ठंड से राहत: एसी कोच में ठंड से बचने के लिए पैकेट में शामिल सभी सामान (बेडशीट, पिलो, ब्लैंकेट, और तोलिया) मिलेगा.
  3. कंफर्म टिकट के बराबर सर्विस : आरएसी यात्री भी अब कंफर्म टिकट धारकों की तरह सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.

रेलवे को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर RAC यात्री को समय पर बेडरोल उपलब्ध कराया जाए, ताकि यह सुविधा बिना किसी बाधा के प्रभावी रूप से लागू हो सके. यह कदम RAC यात्रियों के अधिकारों की रक्षा और उनकी यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है.

 

भारत का पहला Private Railway Station, एयरपोर्ट जैसी सुविधा, जानें कौन है मालिक?

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Nov 16, 2025, 13:04 IST

FAQs

  • +

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News