This is an archived article last updated on Sep 1, 2025. The information may be outdated.

भारत का पहला Private Railway Station, एयरपोर्ट जैसी सुविधा, जानें कौन है मालिक?

Last Updated: Sep 1, 2025, 23:04 IST

भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भारत का पहला प्राइवेटली मैनेज्ड रेलवे स्टेशन है, जिसे PPP मॉडल पर बंसल ग्रुप संचालित कर रहा है। एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं जैसे मॉडर्न वेटिंग लाउंज, फूड कोर्ट, हाईटेक सुरक्षा और सोलर एनर्जी सिस्टम इसे खास बनाते हैं। संचालन निजी लेकिन स्वामित्व भारतीय रेलवे का है।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) भारत का पहला प्राइवेटली मैनेज्ड रेलवे स्टेशन है.
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) भारत का पहला प्राइवेटली मैनेज्ड रेलवे स्टेशन है.

भारतीय रेलवे अपने रेल नेटवर्क और इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से कर रहा है लेकिन जब भी हम आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब की बात करते हैं, तो ज़्यादातर लोगों के ज़हन में मुंबई, दिल्ली या बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों का नाम आता है। लेकिन देश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन जिसे निजी क्षेत्र द्वारा एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ संचालित किया जा रहा है, वह भोपाल, मध्यप्रदेश में स्थित है, यानी बड़े शहरों से दूर। यह स्टेशन है रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, जिसे पहले हबीबगंज स्टेशन के नाम से जाना जाता था। 

रेलवे ने यात्रियों के लिए शुरू की यह खास सुविधा, यात्री ऐसे कर सकेंगे बुक

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

भारत का पहला PPP मॉडल पर बना स्टेशन

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (Rani Kamlapati Railway Station) देश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसे Public-Private Partnership (PPP) मॉडल के तहत तैयार और संचालित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2021 को इस अत्याधुनिक स्टेशन का उद्घाटन किया था और इसे गोंड रानी कमलापति के नाम पर समर्पित किया गया।

एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं: 

इस स्टेशन को भारतीय रेलवे के ‘स्टेशन आधुनिकीकरण मिशन’ के अंतर्गत आधुनिक रूप दिया गया है। अब यात्री यहां नीचे दी गयी हाई-क्लास सुविधा का लाभ उठा सकते हैं:

  • बड़ा कॉनकोर्स और आधुनिक वेटिंग लाउंज

  • सोलर पैनल आधारित बिल्डिंग 

  • हाई-टेक सिक्यूरिटी और सीसीटीवी निगरानी सिस्टम

  • फूड कोर्ट्स और ब्रांडेड रिटेल आउटलेट्स

कौन करता है संचालित: 

Rani Kamlapati Railway Station: इसके साथ ही स्टेशन का कोड भी HBJ से बदलकर RKMP कर दिया गया था। इस प्रोजेक्ट को बंसल ग्रुप ने इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (IRSDC) के साथ मिलकर सफलतापूर्वक पूरा किया। ध्यान देने वाली बात है कि स्टेशन का स्वामित्व भारतीय रेल के पास ही है, लेकिन ऑपरेशंस और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र को सौंपी गई है, जिससे सेवाएं बेहतर हो रही हैं लेकिन सार्वजनिक नियंत्रण भी बना हुआ है।

यूपी के वाराणसी जिले में है कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम

बीते दशक में रेलवे की कायापलट

रानी कमलापति स्टेशन का यह कायाकल्प बीते दशक में रेलवे में हुए व्यापक बदलावों की मिसाल है। भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन न केवल मध्य भारत की शान बना है, बल्कि यह इस बात का प्रतीक भी है कि भारत में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र मिलकर यात्री सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं।

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, इस राज्य में बनी देश की सबसे लंबी रेल टनल! 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 1, 2025, 23:04 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News