Jharkhand TET Admit Card 2026: झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड Link आज, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट
JTET Admit Card 2026: अभ्यर्थी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) का एडमिट कार्ड आधिकारिक jac.jharkhand.gov.in और jacexamportal.in पोर्टल पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 1 नवंबर 2026 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। झारखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक और आसान स्टेप्स सहित परीक्षा शिफ्ट और समय नीचे लेख से प्राप्त करें।
JTET Admit Card 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित की जाने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, काउंसिल आज 15 अक्टूबर को झारखंड टीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacexamportal.in से आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।

Jharkhand TET Admit Card 2026 Download Link
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आज यानी 15 अक्टूबर 2026 को एक्टिव किया जाना है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacexamportal.in पर जाकर या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
| Jharkhand TET Admit Card 2026 Link | |
| JTET Admit Card 2026 Direct Link |
ऐसे डाउनलोड करें Jharkhand TET Admit Card 2026
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:
-
सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की आधिकारिक वेबसाइट-jac.jharkhand.gov.in और jacexamportal.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए "Jharkhand TET Admit Card 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि या मांगी गई अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
-
विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
परीक्षा के लिए हॉल टिकट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
झारखंड टेट एडमिट कार्ड 2026 में दर्ज महत्वपूर्ण विवरण
झारखंड TET परीक्षा 2026 में सफलतापूर्वक शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां भी स्पष्ट रूप से दी गई होती हैं। परीक्षा केंद्र जाने से पहले, उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी है कि वे हॉल टिकट पर दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें, ताकि ऐन मौके पर किसी तरह की परेशानी या असुविधा न हो। एडमिट कार्ड में आमतौर पर निम्नलिखित विवरण शामिल होते हैं:
-
अभ्यर्थी का पूरा नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
जन्म तिथि
-
अभ्यर्थी की पासपोर्ट साइज फोटो
-
अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
-
परीक्षा का नाम
-
पेपर का विवरण
-
परीक्षा की तिथि
-
परीक्षा का समय
-
रिपोर्टिंग टाइम
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
परीक्षा केंद्र कोड
-
वर्ग
-
लिंग
-
जरूरी निर्देश
Jharkhand TET Exam 2026: परीक्षा शिफ्ट और समय
झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 62/2026 के मुताबिक, राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 के लिए अलग-अलग समय सारणी तय की गई है ।
| परीक्षा स्तर | समय |
| उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) | सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) | दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक |
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
-
दस्तावेज: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि) ले जाना अनिवार्य है।
-
समय पर पहुंचें: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें, ताकि सुचारू रूप से सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
-
सभी विवरण चेक करें: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और समय की भली-भांति चेक कर लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.